मासिक राशिफल जनवरी 2024: ग्रहों की चाल का कर्क राशि वालों के प्रेम व करियर पर कैसा पड़ेगा असर?

मासिक राशिफल जनवरी 2024: नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है कर्क राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल जनवरी 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि  2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। जनवरी 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि कर्क राशि के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि जनवरी के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

जनवरी 2024 में कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

इस महीने के गोचरों की बात करें, तो सूर्य 15 जनवरी तक आपके छठे भाव में रहेंगे और इसके बाद, आपके सप्तम भाव पर गोचर करेंगे। ऐसे में, महीने के पहले पक्ष में सूर्य अनुकूल और बाद में कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। मंगल के गोचर की बात करें, तो मंगल इस पूरे महीने आपके छठे भाव में रहने वाले हैं और उस पर भी महीने की शुरुआत से 16 जनवरी तक मंगल अस्त रहेंगे। इसके बाद मंगल उदित अवस्था में आप पर प्रभाव डालेंगे। ऐसे में, 16 जनवरी तक मंगल अच्छे और बाद में उत्तम परिणाम दे सकते हैं। बुध ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 8 जनवरी तक आपके पंचम भाव में रहेंगे और बाद में छठे भाव से आप पर प्रभाव डालेंगे। इस प्रकार, बुध 8 जनवरी तक कमज़ोर और बाद में अनुकूल परिणाम दे सकते हैं।

बृहस्पति इस महीने भी आपके दसवें भाव में और केतु के नक्षत्र में रहेंगे। 5 जनवरी तक गुरु ग्रह शनि के उपनक्षत्र और उसके बाद बुध के उपनक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में, बृहस्पति आपको मिले-जुले परिणाम देना चाहेंगे। शुक्र ग्रह इस महीने की शुरुआत में आपके पंचम भाव में और वहीं, 18 जनवरी के बाद से महीने के अंत तक आपके छठे भाव में रहेंगे। इस प्रकार, 18 जनवरी से पहले शुक्र अनुकूल और बाद में कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह इस महीने आपके अष्टम भाव में राहु के नक्षत्र में रहेंगे। महीने की शुरुआत से लेकर 15 जनवरी तक शनि पर गुरु के नक्षत्र तथा बाद में शनि के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में सामान्य तौर पर शनि से विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

राहु ग्रह पिछले महीने की तरह आपके भाग्य भाव में बुध के नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। इसके फलस्वरूप, राहु आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं जबकि केतु ग्रह आपके तीसरे भाव में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में, केतु आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कर्क राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मासिक राशिफल जनवरी 2024: कर्क राशि वालों का भविष्यफल

जनवरी 2024 में कर्क राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में जनवरी का महीना सामान्य तौर पर आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। उस पर भी 16 जनवरी के बाद परिणाम और भी अच्छे रह सकते हैं। तुलना करें तो नौकरीपेशा लोगों को इस महीने अधिक सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि, व्यापार के दृष्टिकोण से भी महीना ठीक रहेगा, लेकिन नौकरीपेशा लोग व्यापारियों की तुलना में ज्यादा अच्छे परिणाम पा सकते हैं। 8 जनवरी के बाद किया गया व्यापार ज्यादा फलदायी रह सकता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

जनवरी 2024 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति

कर्क राशि वालों के लाभ भाव के स्वामी शुक्र इस महीने की शुरुआत से लेकर 18 जनवरी तक आपके पंचम भाव में रहकर आपको अच्छा लाभ करवाना चाहेंगे, जबकि 18 जनवरी के बाद शुक्र की स्थिति कमज़ोर हो जाएगी। इसके फलस्वरूप, लाभ में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, धन भाव के स्वामी सूर्य की स्थिति 15 जनवरी तक तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छी रहने वाली है। इन तमाम स्थितियों को देखकर हम यह कह सकते हैं कि आर्थिक मामलों में जनवरी का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। विशेषकर महीने का पहला हिस्सा काफ़ी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

जनवरी 2024 में कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। विशेषकर महीने का पहला हिस्सा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से काफ़ी अच्छा रहेगा जबकि दूसरा हिस्सा कमज़ोर रह सकता है। इस महीने मौसम जनित बीमारियों के अलावा पेट या मुख से संबंधित कुछ परेशानियां भी बीच-बीच में देखने को मिल सकती हैं। शारीरिक तापमान में होने वाले परिवर्तन के कारण भी कभी-कभी आप स्वयं को अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। वैसे चिंता देने वाली कोई बड़ी परेशानी नज़र नहीं आ रही है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट 

जनवरी 2024 में कर्क राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में आपको यह महीना काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी शुक्र 18 जनवरी तक पंचम भाव में रहेगा। इसके फलस्वरूप, कला या साहित्य के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम दे सकता है। हालांकि, 18 जनवरी के बाद शुक्र ग्रह कमज़ोर होकर आपका सपोर्ट करने में पीछे रह सकते हैं, लेकिन पंचम भाव के स्वामी मंगल का सपोर्ट पूरे महीने आपको मिलेगा। सूर्य ग्रह भी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में महीने के पहले हिस्से में अधिक मददगार रहेंगे। सारांश यह है कि शिक्षा के मामले में जनवरी का महीना काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। महीने के दूसरे पक्ष की तुलना में पहला पक्ष ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। 

जनवरी 2024 में कर्क राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

प्रेम संबंध के मामले में इस महीने आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। मंगल की अनुकूलता पूरे महीने आपको मिल रही है। लेकिन, तुलना करें तो 16 जनवरी के बाद मंगल ज्यादा मजबूती से आपका सपोर्ट करना चाहेंगे जबकि शुक्र महीने के पहले हिस्से में ज्यादा अच्छे परिणाम देना चाह रहे हैं। प्रेम संबंध में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिलते रहेंगे और दांपत्य जीवन में इस महीने थोड़े कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। खासकर 15 जनवरी के बाद आपसी विवाद या अनबन की संभावनाएं अधिक रहेंगी। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

जनवरी 2024 में कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन के लिए जनवरी का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है क्योंकि इस समय आपके दूसरे भाव के स्वामी सूर्य बेहतर स्थिति में होंगे। दूसरे भाव तथा दूसरे भाव के स्वामी पर बृहस्पति की दृष्टि परिजनों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने में मददगार बनेगी। वहीं, गृहस्थ जीवन में भी महीने का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है और दूसरे हिस्से में कुछ घरेलू समस्याएं तनाव देने का काम कर सकती हैं। 

जनवरी 2024 में कर्क राशि वालों के लिए उपाय

  • गाय की सेवा करें। 
  • मां दुर्गा की पूजा करें। 
  • इस महीने नमक कम खाएं और संभव हो, तो रविवार के दिन नमक बिल्कुल न खाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि जनवरी 2024 के इस राशिफल को जानने के बाद आप इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.