मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: कन्या राशि वालों के करियर, प्रेम और आर्थिक जीवन के लिए कैसा रहेगा ये महीना?

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर हाज़िर है कन्या राशि के जातकों के लिए “मासिक राशिफल अक्टूबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि सितंबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं अक्टूबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि कन्या राशि के लिए अक्टूबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि अक्टूबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। कन्या राशि वालोंं के लिए अक्टूबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

अक्टूबर 2023 में कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

कन्या राशि वालों के लिए महीने की शुरुआत से लेकर 18 अक्टूबर तक सूर्य आपके पहले भाव में और इसके बाद दूसरे भाव में रहने वाले हैं। हालांकि, सूर्य के लिए ये दोनों ही स्थितियां अच्छी नहीं है, लेकिन तुलनात्मक रूप से 18 अक्टूबर से पहले का समय थोड़ा सा बेहतर रह सकता है। मंगल ग्रह के गोचर की बात करें, तो मंगल ग्रह शुरुआत के तीन दिनों तक आपके पहले भाव में और 03 अक्टूबर के बाद से आपके दूसरे भाव में रहने वाले हैं। मंगल के ये दोनों ही गोचर अच्छे नहीं माने गए हैं। वहीं, बुध ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 19 अक्टूबर तक आपके पहले भाव में और उसके बाद आपके दूसरे भाव में रहने वाले हैं। यद्यपि, पहले भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है, लेकिन अपनी राशि में होने के कारण पहले भाव में भी बुध ग्रह कुछ अच्छे परिणाम आपको दे सकता है। इस तरह से हम इस पूरे महीने बुध से काफ़ी हद तक अनुकूल परिणामों की उम्मीद रख रहे हैं। 

बृहस्पति ग्रह इस महीने आपके आठवें भाव में वक्री अवस्था में शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं जो कि बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। अलबत्ता शुक्र के प्रभाव के चलते गुरु कुछ अनुकूल परिणाम दे सकते हैं, लेकिन सामान्य तौर पर शुक्र से सपोर्ट की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। शनि ग्रह की बात करें तो ,शनि ग्रह आपके छठे भाव में अपनी ही राशि में है। यह अच्छी बात है, लेकिन वक्री है और महीने की 15 तारीख तक राहु के नक्षत्र में और बाद में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। इस स्थिति को ठीक नहीं कहा जाएगा, फिर भी शनि ग्रह से हम औसत से बेहतर परिणाम की उम्मीद रख सकते हैं। 

वहीं, राहु ग्रह आठवें भाव में मेष राशि में केतु के प्रभाव में हैं। अतः राहु से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए और केतु ग्रह दूसरे भाव में शुक्र की राशि व मंगल के नक्षत्र और बुध के उपनक्षत्र में रहने वाले हैं। इस कारण से केतु से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आइए अब जान लेते हैं कि ग्रहों के इन गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि यानी कन्या राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: कन्या राशि वालों का भविष्यफल  

अक्टूबर 2023 में कन्या राशि वालों का करियर

कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र के मामले में अक्टूबर का महीना सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी बुध ग्रह 19 अक्टूबर तक आपके पहले भाव में अपनी ही राशि में रहेगा। हालांकि पहले भाव में बुध का गोचर अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन अपनी राशि में होने के साथ-साथ वह उच्च अवस्था और मूल त्रिकोण अवस्था में होंगे और ऐसे में, बुध ग्रह सामान्य तौर पर 19 अक्टूबर तक आपके कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम ही देना चाहेंगे। वहीं, 19 अक्टूबर के बाद बुध ग्रह आपके दूसरे भाव में होगा और दूसरे भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा माना जाता है। लिहाजा, यह समय कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा है। यदि बात करें व्यापार-व्यवसाय की, तो 19 अक्टूबर के पहले वाला समय व्यापार के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। वहीं, 19 अक्टूबर के बाद वाला समय नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकेगा। जिन लोगों का काम लिखाई-पढ़ाई, गुणा-गणित या मार्केटिंग इत्यादि से संबंधित है वह लोग इस महीने, विशेष अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

अक्टूबर 2023 में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति

कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में अक्टूबर का महीना औसत परिणाम देना चाहेगा। आपके लाभ भाव का स्वामी चंद्रमा हमेशा की तरह दो से ढाई दिनों तक एक भाव में रहते हुए औसत परिणाम देता है, तो वहीं धन भाव का स्वामी शुक्र इस महीने क्रमशः लाभ और द्वादश भाव में रहने वाला है। इन दोनों भावों में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है, लेकिन महीने के शुरुआती 2 दिनों में शुक्र लाभ भाव में रहेगा। यह शुक्र के लिए सर्वोत्तम स्थिति कही जाएगी। वहीं, बाद में शुक्र व्यय भाव में रहेगा। हालांकि, व्यय भाव में भी शुक्र के गोचर को अच्छा कहा गया है लेकिन स्वाभाविक है कि खर्च के भाव से संबंध होने पर कुछ खर्च भी होंगे। लिहाजा, इस महीने आपको आमदनी में तो कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन खर्च अधिक होने के कारण आप धन बचत करने में कुछ हद तक पीछे रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में इस महीने आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। समझदारी दिखाने की स्थिति में बृहस्पति की दृष्टि धन भाव तथा धन भाव के स्वामी पर होने के कारण आप औसत से थोड़े बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं।

अक्टूबर 2023 में कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य

कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। एक ओर जहां आपका राशि या लग्न स्वामी बुध ग्रह आपके सपोर्ट में रहेगा, तो वहीं बाकी के ग्रहों की स्थिति ठीक न होने के कारण कुछ परेशानियां भी रह सकती हैं। सूर्य और मंगल का गोचर आपको स्वास्थ्य में कमज़ोरी देने का काम कर सकता है। वहीं, बुध का गोचर आपके स्वास्थ्य को तुरंत रिकवर करवाने की कोशिश में रह सकता है अर्थात हो सकता कि इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां आएं, लेकिन आप जल्दी ही रिकवर हो जाएंगे। सूर्य और मंगल के प्रभाव के चलते जुकाम-बुखार या मौसम जनित बीमारियां बीच-बीच में परेशान कर सकती हैं। विशेषकर महीने के दूसरे भाग में डेंगू व मलेरिया जैसी रोग आपको अपना शिकार बना सकते हैं क्योंकि इस समय राहु-केतु का बुध पर प्रभाव रहेगा। सारांश यह है कि अक्टूबर 2023 का महीना कन्या राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए औसत रहेगा। जागरूक रहने की स्थिति में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। लेकिन, लापरवाही बरतने पर कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अक्टूबर 2023 में कन्या राशि वालों का शैक्षिक जीवन

कन्या राशि वालों को शिक्षा के मामले में अक्टूबर का महीना औसत या फिर औसत से थोड़े बेहतर परिणाम भी दे सकता है। यदि इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहा तो आप शिक्षा में थोड़े बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे, अन्यथा मिले-जुले परिणाम मिलने के योग तो बन ही रहे हैं। आपका राशि या लग्न स्वामी बुध शिक्षा का कारक ग्रह भी है। बुध विशेषकर प्राथमिक शिक्षा का कारक होता है जो सीखने और समझने की क्षमता देता है और इस महीने बुध ग्रह की स्थिति अच्छी है। अतः आप पढ़ाई-लिखाई में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। महीने के पहले भाग में बुध ग्रह अपनी राशि में होंगे। लिहाजा, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की लगातार कोशिश करने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। वहीं, 19 अक्टूबर के बाद बुध ग्रह दूसरे भाव में राहु-केतु के प्रभाव में होने के कारण गंभीर विषयों को सीखने में कुछ कठिनाई दे सकता है, लेकिन मास कॉम, मार्केटिंग या बोलने से संबंधित विषयों में बुध अच्छे परिणाम देंगे,  लेकिन बाकी के मामलों में परिणाम औसत रह सकते हैं। 

अक्टूबर 2023 में कन्या राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन 

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, आपके पंचम भाव का स्वामी शनि अपनी राशि में छठे भाव में है। ये दोनों स्थितियां अच्छी हैं लेकिन इस महीने शनि वक्री होंगे तथा 15 अक्टूबर तक राहु के नक्षत्र में रहेंगे। ये दोनो स्थितियां अच्छी नहीं कही जा सकती हैं यानी कि छोटी-छोटी बातों को समझने में गलतफ़हमी हो सकती है अथवा आप लोग एक-दूसरे पर संदेह कर सकते हैं। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको 15 अक्टूबर तक आपस में संदेह करने से बचना होगा। वहीं, 15 अक्टूबर के बाद मंगल का प्रभाव बीच-बीच में कहासुनी व लड़ाई-झगड़े की स्थिति निर्मित करवा सकता है। अतः 15 अक्टूबर के बाद स्वयं के क्रोध को शांत करके आप संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकते हैं यानी कि प्रेम संबंध के मामले में यह महीना कोशिश करने पर अच्छे परिणाम दे सकता है, अन्यथा कुछ हद तक कमज़ोर रह सकता है। इस महीने कर्म के अनुसार ही फल मिलने की संभावना है। हालांकि, भाग्यवश लव लाइफ के मामले में महीना विशेष सपोर्ट करता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है। वहीं, दांपत्य जीवन से जुड़े मामलों में पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियां कम होंगी और आप राहत का अनुभव कर सकेंगे। सारांश यह है कि लव लाइफ के लिए अक्टूबर का महीना औसत रहेगा, लेकिन सावधानी रखने की स्थिति में अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे जबकि दांपत्य जीवन में तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

अक्टूबर 2023 में कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन

कन्या राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें, तो इस महीने की शुरुआत से ही विशेषकर 3 अक्टूबर से मंगल आपके दूसरे भाव में आ जाएंगे जो एक अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। राहु-केतु का प्रभाव पहले से ही आपके दूसरे भाव पर बना हुआ है। अतः पारिवारिक मामलों में परिणाम थोड़े से कमज़ोर रह सकते हैं। आपस में कहासुनी होने की आशंका है। वहीं, गृहस्थ जीवन में इस महीने मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। चौथे भाव का स्वामी आठवें भाव में है जो कि ख़राब स्थिति है, लेकिन यह चौथे भाव को देख रहा है, यह अच्छी स्थिति है। इस महीने बृहस्पति शुक्र के प्रभाव में रहने वाला है, लिहाजा स्थितियां बहुत अच्छी नहीं रहेंगी तो ख़राब भी नहीं रहेंगी। गृहस्थ जीवन के मामलों में आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं। अक्टूबर का महीना कन्या राशि वालों को पारिवारिक मामलों में थोड़े कमज़ोर तो गृहस्थ जीवन में मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। 

अक्टूबर 2023 में कन्या राशि वाले करें ये उपाय

  • सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं। 
  • संभव हो, तो इस महीने गुड़ का सेवन न करें। 
  • नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि अक्टूबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.