मासिक राशिफल दिसंबर 2023: कैसा रहेगा ये महीना कन्या राशि वालों के लिए?

कन्या मासिक राशिफल दिसंबर 2023: एस्ट्रोसेज कन्या राशि के पाठकों के लिए लेकर आया है “मासिक राशिफल दिसंबर 2023” का यह ब्लॉग। हम उम्मीद करते हैं कि पिछले महीने यानी कि नवंबर 2023 राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं दिसंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि कन्या राशि के लिए दिसंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि दिसंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे। लेकिन राशियों पर प्रभाव से पहले जानते हैं दिसंबर 2023 में ग्रहों की स्थिति के बारे में।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी 

दिसंबर 2023 में कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

बात करें इस महीने के गोचरों की, तो सूर्य का गोचर 16 दिसंबर तक आपके तीसरे भाव में रहेगा और इसके बाद सूर्य आपके चौथे भाव में चले जाएंगे। ऐसे में, सूर्य महीने के पहले भाग में अनुकूल तो वहीं दूसरे हिस्से में कमज़ोर परिणाम दे सकता है। मंगल ग्रह की बात करें, तो मंगल ग्रह 27 दिसंबर तक आपके तीसरे भाव में और इसके बाद आपके चौथे भाव में रहेंगे। इसके फलस्वरूप, मंगल 27 दिसंबर तक अनुकूल और बाद में कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। वहीं, बुध ग्रह 28 दिसंबर तक आपके चौथे भाव में रहेंगे और इसके बाद आपके तीसरे भाव में पहुंच जाएंगे क्योंकि बुध 13 दिसंबर से वक्री तथा 17 दिसंबर से अस्त रहेंगे। अतः बुध महीने के ज्यादातर समय आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। 

जबकि बृहस्पति पूरे महीने आपके आठवें भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। इस पर भी 24 दिसंबर तक गुरु ग्रह बुध के तथा बाद में शनि के उपनक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। अतः बृहस्पति आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह 25 दिसंबर तक आपके दूसरे भाव में तो वहीं बाद में तीसरे भाव में गोचर करेंगे। अतः शुक्र इस महीने सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह आपके छठे भाव में अपनी ही राशि में रहेंगे जो कि अनुकूल बात है। साथ ही, शनि 26 दिसंबर तक राहु के प्रभाव में रहेंगे जो एक कमज़ोर स्थिति कही जाएगी।  जबकि 26 दिसंबर के बाद गुरु के प्रभाव के चलते स्थितियां थोड़ी बेहतर हो सकती हैं अर्थात शनि सामान्य तौर पर आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। 

राहु ग्रह आपके सातवें भाव में गुरु की राशि व बुध के नक्षत्र में रहने वाले हैं। राहु पर 8 दिसंबर तक शनि तथा बाद में गुरु के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा। अतः शनि के प्रभाव में होने के कारण राहु कुछ मामलों में आपका फेवर कर सकता है। वहीं, केतु ग्रह आपके पहले भाव में कन्या राशि में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में होंगे। 8 दिसंबर तक केतु ग्रह पर शनि तथा बाद में गुरु के उपनक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है। अतः केतु से किसी विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कन्या राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

मासिक राशिफल दिसंबर 2023: कन्या राशि वालों का राशिफल

दिसंबर 2023 में कन्या राशि वालों का करियर

कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में दिसंबर का महीना काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी बुध इस महीने चौथे भाव में गोचर करने वाला है। चौथे भाव में बुध के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है। हालांकि बुध ग्रह 13 दिसंबर से वक्री तथा 17 दिसंबर से अस्त रहेंगे जो अपना हंड्रेड परसेंट देने में पीछे रह सकते हैं, फिर भी 28 दिसंबर तक वह आपको एवरेज से बेहतर परिणाम देकर व्यापार-व्यवसाय में अच्छे परिणाम दिलवाना चाहेंगे। सावधानीपूर्वक एक्सपर्ट एडवाइस लेते हुए आप नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं, परंतु सॉफ्टवेयर और डेटाबेस से जुड़ा काम करने वाले लोगों से कोई त्रुटि या गलती न होने पाए ऐसी सावधानी रखनी होगी। 28 दिसंबर के बाद के अगले दो-तीन दिन थोड़े कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। सारांश यह है कि कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से दिसंबर का महीना आपका फेवर करता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

दिसंबर 2023 में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति

कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में दिसंबर का महीना अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। आपके धन भाव का स्वामी शुक्र इस महीने 25 दिसंबर तक धन भाव में ही रहने वाला है। यह स्थिति बहुत अच्छी कही जाएगी। साथ ही, धन भाव पर धन के कारक ग्रह बृहस्पति की दृष्टि भी है। अतः न केवल आमदनी के लिए यह महीना मददगार बन सकेगा बल्कि धन को संचित रखने में भी दिसंबर का महीना आपकी काफ़ी मदद करेगा। 25 दिसंबर के बाद शुक्र तीसरे भाव में गोचर करेंगे जो यात्राओं से संबंधित कामों के होने का संकेत कर रहे हैं अर्थात यात्राओं के माध्यम से लाभ मिल सकता है। साथ ही, आर्थिक मामलों को लेकर कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। सारांश यह है कि दिसंबर 2023 का महीना कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। 

दिसंबर 2023 में कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य

कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना पिछले महीने की तुलना में काफ़ी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आपका लग्न या राशि स्वामी ग्रह बुध इस महीने 28 दिसंबर तक चौथे भाव में रहने वाला है। सामान्य तौर पर चौथे भाव में बुध के गोचर को अच्छा माना गया है। हालांकि, इस बीच में 13 दिसंबर से बुध ग्रह वक्री और 17 दिसंबर से अस्त हो जाएंगे, ये दो बिंदु थोड़े से कमज़ोर हैं। लेकिन बुध की स्थिति अच्छी है और ऐसे में, कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। लेकिन छोटी-मोटी समस्याएं बीच-बीच में देखने को मिल सकती हैं। कभी-कभार बीमार होने का भ्रम भी हो सकता है अर्थात वास्तव में स्वास्थ्य खराब नहीं होगा, लेकिन फिर भी ऐसा लगेगा मानो स्वास्थ्य ठीक नहीं है। 28 दिसंबर के बाद दो-तीन दिनों के लिए स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सारांश यह है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिसंबर का महीना आपके लिए अनुकूल रह सकता है। किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के योग नहीं है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

दिसंबर 2023 में कन्या राशि वालों का शैक्षिक जीवन

कन्या राशि वालों को शिक्षा के दृष्टिकोण से दिसंबर का महीना काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी बृहस्पति आठवें भाव में होगा जो कि अच्छी बात नहीं है। लेकिन, चतुर्थ भाव को देख रहा है, यह अच्छी बात है। बृहस्पति आपको एवरेज या मिले-जुले परिणाम दे सकता है। वहीं, चतुर्थ भाव में बुध का गोचर अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रहा है। ये दोनों ही स्थितियां आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकती हैं। वहीं, पंचम भाव के स्वामी शनि की स्थिति भी सामान्य तौर पर एवरेज से बेहतर कहीं जाएगी जो प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में आपको आगे ले जाना चाहेगी। यह महीना शोध और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अन्य विद्यार्थी भी अपनी मेहनत के अनुरूप काफ़ी हद तक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। सारांश यह है कि शिक्षा की दृष्टिकोण से दिसंबर 2023 का महीना आपको सकारात्मक परिणाम दे सकता है। 

दिसंबर 2023 में कन्या राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन 

कन्या राशि वालों के प्रेम भाव के स्वामी शनि पिछले महीने की तरह छठे भाव में बना हुआ है। यह सामान्य तौर पर अच्छी बात है लेकिन 26 दिसंबर तक राहु के प्रभाव में होने के कारण प्रेम संबंध में कभी-कभी कुछ गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, पंचमेश की अनुकूल स्थिति कोई बड़ी समस्या नहीं आने देगी। शुक्र का गोचर भी आपको अनुकूलता देने का संकेत कर रहा है अर्थात लव लाइफ में कोई बड़ी दिक्कत नहीं है, फिर भी प्रेम संबंध को लेकर लापरवाही नहीं बरतेंगे तो अच्छा रहेगा। वहीं, दांपत्य जीवन में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है।  आपके सप्तम भाव का स्वामी बृहस्पति इस महीने ज्यादातर समय केतु तथा बुध के प्रभाव में रहने वाला है। एक ओर जहां केतु कमज़ोर परिणाम देना चाह रहे हैं, तो वहीं बुध और शनि का प्रभाव सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देना चाहेगा। अतः दांपत्य जीवन भी अनुकूल रहेगा, फिर भी आपसी संदेह से बचना समझदारी का काम होगा। 

दिसंबर 2023 में कन्या राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

कन्या राशि वालों को पारिवारिक जीवन में इस महीने अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर 25 दिसंबर तक का समय पारिवारिक मामलों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है और सारे परिजन एक साथ मिलकर संबंधों का आनंद ले सकेंगे। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और रिश्ते मज़बूत होंगे। वही, गृहस्थ जीवन में आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। कभी-कभी कुछ पुरानी परेशानियां उभर कर सामने आ सकती हैं। घर की पुरानी मशीनरी काम करना बंद कर सकती हैं, लेकिन उनका सॉल्यूशन जल्दी ही मिल जाएगा और आप गृहस्थ जीवन की समस्याओं से जल्द ही मुक्ति पा लेंगे। सारांश यह है कि पारिवारिक जीवन के लिए दिसंबर का महीना काफ़ी अच्छा तो वहीं गृहस्थ मामलों के लिए एवरेज रह सकता है। 

दिसंबर 2023 में कन्या राशि वालों के लिए उपाय

  • जरूरतमंद लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाएं। 
  • शनिवार के दिन जटा वाले सूखे नारियल छ: की संख्या में बहते हुए जल में बहाएं। 
  • गाय को हरा चारा खिलाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि दिसंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.