मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: जानें कैसा रहेगा ये महीना धनु राशि वालों के लिए?

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर हाज़िर है धनु राशि के जातकों के लिए “मासिक राशिफल अक्टूबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि सितंबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं अक्टूबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि धनु राशि के लिए अक्टूबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि अक्टूबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। धनु राशि वालोंं के लिए अक्टूबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

अक्टूबर 2023 में धनु राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

18 अक्टूबर 2023 तक सूर्य का गोचर आपके दशम भाव में होगा। तत्पश्चात सूर्य आपके एकादश भाव में नीच अवस्था में रहने वाले हैं। सूर्य के ये दोनों ही गोचर अच्छे कह गए हैं लेकिन तुलना करें तो 18 अक्टूबर से पहले का समय ज्यादा अच्छा कहा जाएगा। मंगल का गोचर 3 अक्टूबर तक दशम भाव में रहेगा। जिसे तुलनात्मक रूप से कमजोर लेकिन बाकी के समय में मंगल का गोचर आपके लाभ भाव में रहेगा; जिसे अच्छे परिणाम देने वाला कहा जाएगा। अर्थात इस महीने ज्यादातर समय में मंगल का गोचर आपका फ़ेवर करता हुआ प्रतीत हो रहा है। बुध ग्रह 19 अक्टूबर तक आपके दशम भाव में है। वहीं इसके बाद आपके लाभ भाव में चले जाएंगे। दोनों ही गोचर अच्छे माने गए हैं लेकिन इस पूरे महीने बुध ग्रह अस्त रहने वाले हैं। यह एक कमजोर बिंदु है, फिर भी बुध से अच्छे परिणामों की उम्मीद आप कर सकते हैं। बृहस्पति ग्रह का गोचर इस महीने आपके पंचम भाव में ही रहेगा। 

यहीं पर गुरु वक्री होकर शुक्र के नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। सामान्य तौर पर यहां पर बृहस्पति अच्छे परिणाम देता है। अलबत्ता वक्री और शुक्र के प्रभाव में होने के कारण परिणाम पूरी तरह से फेवर के नहीं रहेंगे लेकिन फिर भी काफी हद तक अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। शुक्र का गोचर 2 अक्टूबर तक आपके आठवें भाव में तो वहीं इसके बाद आपके भाग्य भाव में रहने वाला है। ऐसे में सामान्य तौर पर शुक्र से अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा सकती है। शनि ग्रह का गोचर आपके तीसरे भाव में है, यह अच्छी बात है लेकिन इस महीने शनि वक्री रहेंगे और 15 अक्टूबर तक राहु के नक्षत्र में रहेंगे। यह थोड़ी सी कमजोरी बात है। फिर भी शनि काफी हद तक अच्छे परिणाम देने की कोशिश करेंगे। 

15 अक्टूबर के बाद परिणाम तुलनात्मक रूप से और अच्छे रह सकते हैं। राहु का गोचर आपके पंचम भाव में मंगल की राशि और केतु के नक्षत्र व उप नक्षत्र में रहने वाला है। वैसे तो पंचम भाव में राहु के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन मंगल और केतु के प्रभाव के चलते राहु कुछ अच्छे परिणाम भी दे सकता है। ऐसी स्थिति में राहु से मिले-जुले परिणाम की उम्मीद हम कर सकते हैं। केतु ग्रह के गोचर की बात की जाए तो केतु ग्रह आपके लाभ भाव में है तथा सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने की कोशिश करेगा। मंगल और बुध के प्रभाव के चलते भी केतु अच्छे परिणाम दे सकता है। अर्थात केतु से इस महीने अच्छे परिणामों की उम्मीद आप रख सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है?

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: धनु राशि वालों का भविष्यफल  

अक्टूबर 2023 में धनु राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र के मामले में अक्टूबर का महीना सामान्य तौर पर आपको काफी हद तक अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। आपके करियर स्थान के स्वामी बुध महीने की शुरुआत से लेकर 19 अक्टूबर तक आपके करियर स्थान पर ही रहेगा। यह बहुत ही अच्छी स्थिति कही जाएगी। 19 अक्टूबर के बाद बुध आपके लाभ भाव में चला जाएगा। भले ही राहु केतु का प्रभाव रहे लेकिन बुध की प्लेसमेंट को अच्छा ही माना जाएगा। यानी कि आपके करियर स्थान का स्वामी पूरी तरह से आपके सपोर्ट में है, जो आपको अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगा। ऐसी स्थिति में नौकरीपेशा लोग काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर महीने का दूसरा भाग नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी अच्छा रह सकता है। तो वहीं पहला भाग व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए ज्यादा अच्छा कहा जाएगा। किसी नए व्यापारिक सौदे की मिलने से आपके कार्यक्षेत्र को और गति मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोग नौकरी में बदलाव की कोशिश करने की स्थिति में बेहतर जॉब प्राप्त कर सकते हैं। सारांश यह कि अक्टूबर 2023 का महीना धनु राशि वाले लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए सामान्य तौर पर अच्छा कहा जाएगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

अक्टूबर 2023 में धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति

सबसे पहले हम आपके इनकम भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति को देखेंगे तो शुक्र इस महीने की शुरुआती दो दिनों के लिए आपके आठवें भाव में है, वहीं बाद में आपके भाग्य भाव में रहेगा। शुक्र की ये दोनों ही स्थितियां अच्छी हैं। अतः लाभ प्राप्ति में आपका पूरा सहयोग करेंगी। महीने के दूसरे भाग में सूर्य और बुध भी आपके सहयोग के लिए तत्पर नजर आ रहे हैं जबकि मंगल शुरुआती 3 दोनों को छोड़कर बाकी के समय में आपके लाभ भाव में ही रहने वाला है। अर्थात इस महीने आपकी आमदनी अच्छी बनी रहेगी, इस बात की काफी अच्छी संभावनाएं हैं। यदि हम बचत वाले भाव को देखें तो दूसरे भाव का स्वामी शनि इस महीने थोड़ी सी कमजोर स्थिति में है। अतः बचत के मामले में महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है लेकिन इस मामले में भी स्थितियों को ज्यादा खराब नहीं कहा जाएगा। सारांश यह कि आर्थिक मामले में यह महीना आपको काफी हद तक अच्छे परिणाम दे सकता है। आमदनी के लिए महीना बहुत अच्छा है तो वहीं बचत के लिए महीना औसत रह सकता है। 

अक्टूबर 2023 में धनु राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना मिले जुड़े परिणाम दे सकता है। आपका लग्न या राशि स्वामी बृहस्पति पंचम भाव में है। यह अच्छी बात है लेकिन वक्री है। यह थोड़ी सी कमजोरी बात है और जैसा कि हम कई महीनो से कहते हैं कि आपके राशि स्वामी बृहस्पति पर शनि, राहु और केतु का प्रभाव लगातार बना हुआ है। पिछले महीने से इन पर मंगल का भी प्रभाव रहा है और इस महीने भी मंगल सातवीं दृष्टि से बृहस्पति को देखेंगे। ये सारी स्थितियां इस बात का संकेत कर रही है कि स्वास्थ्य के मामले में सब कुछ ठीक नहीं रहेगा लेकिन आपका राशि स्वामी पंचम में है और नवम दृष्टि से आपके लग्न या राशि को देख भी रहा है। इसलिए कोई बड़ी दिक्कत नहीं आने देगा। यानी कि स्वास्थ्य से संबंधित कुछ छोटी-मोटी परेशानियां बीच-बीच में आ सकती हैं लेकिन कोई बड़ी दिक्कत नहीं आएगी और यदि दिक्कतें आती हैं तो रिकवरी जल्द ही हो जानी चाहिए। 

तमाम स्थितियों को देखते हुए हम यह कहना चाहेंगे कि पेट से संबंधित परेशानियां होने का डर इस महीने ज्यादा रह सकता है, क्योंकि आपका राशि स्वामी भी पंचम भाव में ही वक्री है और पंचम भाव पर राहु, केतु, शनि व मंगल जैसे ग्रहों का प्रभाव भी रहने वाला है। तो इस महीने आपको अपने पेट का पूरा ख्याल रखना है। बहुत ज्यादा तला भुना या गरिष्ठ भोजन नहीं करेंगे तो पेट ज्यादा परेशान नहीं करेगा। जिन लोगों को पेट के आसपास की तकलीफ पहले रही हैं, उन्हें इस समय अवधि में अपेक्षाकृत अधिक जागरूक रहने की जरूरत रहेगी। सारांश यह कि अक्टूबर 2023 का महीना धनु राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए औसत है। किसी बड़ी समस्या की योग नहीं है लेकिन छोटी-मोटी समस्याएं बीच-बीच में रह सकती हैं, जिन्हें आप उचित खान-पान और उचित आहार विहार के माध्यम से संतुलित कर सकेंगे। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अक्टूबर 2023 में धनु राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना आपको एवरेज से कुछ हद तक बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके चौथे भाव का स्वामी बृहस्पति इस महीने औसत स्थिति में है। जैसा कि पिछले सेक्शन में बताया कि बृहस्पति पर शनि, मंगल, राहु-केतु का प्रभाव है और बृहस्पति इस महीने वक्री भी है। अतः बृहस्पति अपना हंड्रेड परसेंट देने में पीछे रह सकता है। फिर भी काफी हद तक अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगा, बशर्ते आप मेहनती विद्यार्थी हों। बृहस्पति इस बात का भी संकेत कर रहा है कि कला या साहित्य से संबंध रखने वाले विद्यार्थी इस महीने भी अन्य विद्यार्थियों की तुलना में ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। 

वहीं बुध का गोचर प्राथमिक विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रहा है। क्योंकि बुध ग्रह इस महीने 19 अक्टूबर तक कर्म स्थान पर अपनी ही राशि में रहेंगे। ऐसी स्थिति में व्यावसायिक शिक्षा लेने वाले विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। मार्केटिंग या मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स करने वाले विद्यार्थी तुलनात्मक रूप से और अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। सारांश यह कि अक्टूबर 2023 का महीना धनु राशि वाले लोगों के शिक्षा के दृष्टिकोण से औसत से अच्छे परिणाम दे सकता है। 

अक्टूबर 2023 में धनु राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

सबसे पहले हम बात करेंगे आपके प्रेम संबंध की तो इस महीने पंचम भाव की स्थिति बड़ी ही विचित्र रहने वाली है। यद्यपि पंचम भाव का स्वामी मंगल इस महीने अच्छी स्थिति में रहेगा लेकिन पंचम भाव पर शनि, राहु, केतु जैसे ग्रहों का प्रभाव रहेगा। जो प्रेम संबंध में स्थायित्व का विरोध कर सकता है। यानी कि प्रेम संबंध स्थिर नहीं रहेंगे। बीच-बीच में लड़ाइयां होगी, फिर से समझौता होगा। ऐसी स्थिति में ध्यान इस बात का रखना है कि एक-दूसरे के प्रति हिंसक नहीं होना है। साथ ही साथ बदतमीज नहीं बनना है। इन सावधानियां को रखेंगे तो लव लाइफ स्थिर बनी रहेगी। अन्यथा विवाद की संभावनाएं तो नजर आ ही रही हैं। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों में इस महीने आपको काफी हद तक अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

आपके सप्तम भाव के स्वामी बुध इस महीने अच्छी स्थिति में रहने वाला है। जो दांपत्य सुख देने में आपकी मदद कर सकता है। यदि जानबूझकर किसी बात का बतंगड़ नहीं बनाएंगे तो किसी बड़ी परेशानी की संभावना नजर नहीं आ रही है। सारांश यह कि प्रेम संबंध के लिए अक्टूबर का महीना औसत तो वहीं दांपत्य जीवन के लिए अक्टूबर का महीना अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

अक्टूबर 2023 में धनु राशि वालों का पारिवारिक जीवन

सबसे पहले हम आपके पारिवारिक मामलों की बात करना चाहेंगे तो पारिवारिक मामलों में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं क्योंकि आपके दूसरे भाव का स्वामी शनि औसत स्थिति में है। शनि की तीसरे भाव में स्थिति अच्छी है लेकिन राहु और मंगल के प्रभाव के चलते कुछ परिजनों के मन में असंतोष के भाव रह सकते हैं। जो पारिवारिक सामंजस्य में बाधा देने का काम कर सकते हैं। वहीं मंगल की चौथी दृष्टि भी इस महीने दूसरे भाव पर रहेगी जो कुछ परिजनों के बीच नाराजगी का कारण बन सकती है। 

यानी की पारिवारिक मामलों में कोई बड़ी समस्या नहीं है लेकिन छोटी-मोटी समस्याएं आने की संभावनाएं बन रही हैं। गृहस्थ जीवन की बात करें तो चतुर्थ भाव के स्वामी की स्थिति थोड़ी सी कमजोर है लेकिन चतुर्थ भाव पर लंबे समय तक कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव नहीं है। अतः इस महीने गृहस्थ जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। सामान्य तौर पर आप अपने गृहस्थ जीवन का आनंद उठाने में समर्थ रहेंगे। घर की जरूरत को पूरा करने में आपको कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। 

अक्टूबर 2023 में धनु राशि वाले करें ये उपाय

  • साधु, संत, गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों की सेवा करें।
  • हनुमान जी को देसी घी के साथ सिंदूर चढ़ाएं। 
  • नीम की जड़ों पर जल चढ़ाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि अक्टूबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.