मासिक राशिफल दिसंबर 2023: इस महीने धनु राशि वालों को कैसे मिलेंगे परिणाम?

धनु मासिक राशिफल दिसंबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर हाज़िर है धनु राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल दिसंबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि नवंबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं दिसंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि धनु राशि के लिए दिसंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि दिसंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

धनु राशि वालोंं के लिए दिसंबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

दिसंबर 2023 में धनु राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की, तो सूर्य का गोचर 16 दिसंबर तक आपके द्वादश भाव में रहेगा और इसके बाद सूर्य आपके पहले भाव में चले जाएंगे। सूर्य के ये दोनो ही गोचर अनुकूल नहीं होते हैं। मंगल ग्रह के गोचर की बात करें, तो मंगल ग्रह 27 दिसंबर तक आपके द्वादश भाव में और बाद में आपके पहले भाव में रहेंगे। मंगल के ये दोनो ही गोचर अच्छे नहीं कहे जाते हैं। बुध ग्रह 28 दिसंबर तक आपके पहले भाव में रहेंगे और इसके बाद आपके द्वादश भाव में पहुंच जाएंगे क्योंकि बुध 13 दिसंबर से वक्री तथा 17 दिसंबर से अस्त रहेंगे। अतः बुध से भी इस महीने अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

वहीं, बृहस्पति पूरे महीने आपके पंचम भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। इस पर भी 24 दिसंबर तक गुरु ग्रह बुध के तथा बाद में शनि के उपनक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। अतः बृहस्पति आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह 25 दिसंबर तक आपके लाभ भाव में और बाद में व्यय भाव में गोचर करेंगे। अतः शुक्र सामान्य तौर पर इस महीने आपको अनुकूल परिणाम ही देना चाहेंगे। शनि ग्रह आपके तीसरे भाव में अपनी ही राशि में होंगे जो कि अनुकूल बात है। हालांकि, शनि 26 दिसंबर तक राहु के प्रभाव में रहेंगे और यह थोड़ी कमज़ोर स्थिति कही जाएगी जबकि 26 दिसंबर के बाद गुरु के प्रभाव के चलते स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। शनि सामान्य तौर पर आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। 

राहु ग्रह आपके चतुर्थ भाव में गुरु की राशि व बुध के नक्षत्र में रहने वाले हैं। राहु पर 8 दिसंबर तक शनि तथा बाद में गुरु के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा। वैसे, सामान्य तौर पर राहु से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इसके बावजूद, गुरु के प्रभाव के चलते कभी-कभार कुछ अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। वहीं, केतु ग्रह आपके दशम भाव में कन्या राशि में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में होंगे। 8 दिसंबर तक केतु ग्रह शनि तथा बाद में गुरु के उपनक्षत्र के प्रभाव में रहने वाला है। अतः केतु अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकता है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात धनु राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 

मासिक राशिफल दिसंबर 2023: धनु राशि वालों का भविष्यफल

दिसंबर 2023 में धनु राशि वालों का करियर

धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में यह महीना पिछले महीने की तुलना में बेहतर परिणाम दे सकता है। लेकिन, यह माह थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत की डिमांड करता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस महीने आपके करियर भाव के स्वामी बुध आपके पहले भाव में 28 दिसंबर तक रहने वाले हैं। वैसे तो पहले भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है, परन्तु व्यापार-व्यवसाय के दृष्टिकोण से, कुछ मामलों में बुध आपका फेवर कर सकता है। यहां पर बुध के गोचर को बुद्धि को भ्रमित करने वाला कहा गया है। ऐसे में, आपकी बुद्धि भ्रमित न होने पाए इस बात की कोशिश करेंगे तो परिणाम काफ़ी हद तक आपके फेवर में हो सकेंगे। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को महीना तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। सारांश यह है कि थोड़ी अधिक मेहनत करने पर  यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। व्यापार व्यवसाय के लिए महीना औसत और नौकरीपेशा लोगों को महीना औसत से कुछ बेहतर परिणाम भी दे सकता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

दिसंबर 2023 में धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति

धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में यह महीना काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। आपके लाभ भाव का स्वामी शुक्र इस महीने 25 दिसंबर तक आपके लाभ भाव में ही रहने वाला है जो लाभ करवाने में आपकी अच्छी मदद कर सकता है। इसके फलस्वरूप, आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके कामों के फल-प्रतिफल इस समय आपको पर्याप्त मात्रा में मिल जाने चाहिए। 25 दिसंबर के बाद आमदनी और खर्च बराबर रह सकते हैं। अतः उस समय भी आर्थिक मामलों में कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं, धन की बचत करने में आपके दूसरे भाव का स्वामी शनि आपकी काफ़ी हद तक मदद कर सकता है। सामान्य तौर पर आप अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बचाने में समर्थ हो सकेंगे। हालांकि, राहु का प्रभाव कुछ घरेलू जरूरतें पूरी करवाने में खर्च करवा सकता है, लेकिन फिर भी आर्थिक मामलों के लिए इस महीने को हम अनुकूल ही कहना चाहेंगे। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

दिसंबर 2023 में धनु राशि वालों का स्वास्थ्य

धनु राशि वालों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिसंबर का महीना एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपकी राशि या लग्न स्वामी बृहस्पति इस महीने पंचम भाव में है और यह अनुकूल बात है।  लेकिन वक्री है जो कि थोड़ी कमज़ोर स्थिति है, फिर भी काफ़ी हद तक बृहस्पति का सपोर्ट आपको मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। इसके फलस्वरूप, कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या आपको नहीं आएगी। बुध के गोचर को पहले भाव में अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी स्थिति में कभी-कभार दिनचर्या के चलते मौसम जनित बीमारियां, ब्रेन या नसों से संबंधित परेशानियां आदि देखने को मिल सकती हैं। साथ ही, मंगल और सूर्य के गोचर को देखते हुए वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं। हालांकि, सामान्य तौर पर बृहस्पति की अनुकूलता के चलते आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आनी चाहिए। यदि आपका रहन-सहन और खानपान मौसम और अपनी शारीरिक प्रकृति के अनुसार रहेगा तो इस महीने आप स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे। 

दिसंबर 2023 में धनु राशि वालों का शैक्षिक जीवन

धनु राशि वालों को शिक्षा के मामले में यह महीना काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। हालांकि, चतुर्थ भाव में राहु के गोचर के चलते पढ़ाई पर फोकस करने में कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं, लेकिन लगातार की गई कोशिश आपको कामयाबी दिलाएगी और आप अपने विषय वस्तु पर ध्यान केंद्रित करके अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकेंगे। वैसे तो, बुध ग्रह का गोचर पहले भाव में अच्छे परिणाम देने वाला नहीं कहा गया है, लेकिन बृहस्पति की दृष्टि के चलते शिक्षा से संबंधित मामलों में बुध ग्रह भी आपकी मदद कर सकता है। चाहे प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हों अथवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, सबको बुध और बृहस्पति की अनुकूलता शिक्षा के मामले में अच्छे परिणाम देना चाह रही है। ऐसी स्थिति में खूब मेहनत करें और अच्छे परिणाम प्राप्त करें। 

दिसंबर 2023 में धनु राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

धनु राशि वालों के पंचम भाव के स्वामी मंगल की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं रहेगी। मंगल द्वादश भाव में तथा महीने के पहले भाग में सूर्य के प्रभाव में है। इस कारण से आपको मिलने के मौके कम मिल सकते हैं। वहीं, कामों के चलते होने वाली व्यस्तता प्रेम के समय में कटौती कर सकती है। मंगल पर शनि ग्रह का प्रभाव भी है जो संबंधों में बीच-बीच में नीरसता देने की कोशिश कर सकता है। लेकिन, पंचम भाव में बृहस्पति और शुक्र का प्रभाव होगा। इन दो बिंदुओं को काफ़ी अनुकूल कहा जाएगा। ऐसे में, हम कह सकते हैं कि लव लाइफ के लिए यह महीना आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। अगर आप बेवजह की लड़ाई-झगड़ों से बचेंगे, तो जितना भी समय आपको मिलेगा आप उसका आनंद ले सकेंगे। वहीं, दांपत्य जीवन के मामलों में इस महीने बेकार की बहस से बचेंगे और एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करेंगे, तो आप संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

दिसंबर 2023 में धनु राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

धनु राशि वालों को पारिवारिक जीवन में इस महीने कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है, लेकिन दूसरे भाव के स्वामी पर राहु का प्रभाव कभी-कभी कुछ गलतफहमियां दे सकता है। हालांकि, ये गलतफहमियां इतनी बड़ी नहीं होंगी कि उन पर नियंत्रण न पाया जा सके अर्थात समझदारी दिखाकर आप पारिवारिक मामलों का आनंद ले सकेंगे। वहीं, गृहस्थ जीवन में भी आप एवरेज से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, चतुर्थ भाव के स्वामी की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन चतुर्थ भाव में राहु की उपस्थिति कुछ न कुछ परेशानियां बीच-बीच में दे सकती हैं। लेकिन इन सबके बीच अच्छी बात यह रहेगी कि वह परेशानियां जल्दी ही ठीक भी हो जाएगी अर्थात परेशानियां आएंगी लेकिन जल्दी ही उनका निदान मिल जाएगा। सारांश यह है कि पारिवारिक मामलों में यह महीना काफ़ी हद तक अनुकूल और गृहस्थ जीवन में मिले-जुले परिणाम दे सकता है। 

दिसंबर 2023 में धनु राशि  वाले करें ये उपाय

  • स्वयं को धार्मिक और सात्विक बनाए रखें।
  • प्रतिदिन स्नान आदि से निवृत होकर सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। 
  • कन्याओं का पूजन करके  उनका आशीर्वाद लें। 

हम उम्मीद करते हैं कि दिसंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.