हिन्दू धर्म में बताये इन मार्गों पर चलकर हो सकती है मोक्ष की प्राप्ति !

यदि आप हिन्दू धर्म का गहन अध्ययन करें तो आपको मालूम चलेगा की असल में हमारा ये धर्म हमें मृत्यु के बाद के जीवन को प्राप्त करने का उपदेश देता है। वो लोग जो हिन्दू धर्म का मतलब सिर्फ तीज, त्यौहार और ईश्वर की भक्ति करना समझते हैं उन्हें वास्तव में इस बात का ज्ञान होना बेहद जरूरी है की ये धर्म आपको ईश्वर के करीब जरूर ले जाता है लेकिन वहां तक पहुंचने के विभिन्न रास्तों के बारे में भी आपको बताता है। असलियत में गहरायी से जब आप हमारे सनातन हिन्दू धर्म को समझने का प्रयास करेंगे तो आपको ये बात समझ आएगी की हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद के जीवन की बात की गयी है और उसे सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। आज हम आपको इस लेख के जरिये मृत्यु और मोक्ष से संबंधित विभिन्न तथ्यों के साथ ही इस धर्म में बताये गए मोक्ष प्राप्ति के विभिन्न मार्गों के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

हिन्दू धर्म में मोक्ष प्राप्ति के लिए बताये गए प्रमुख मार्ग निम्नलिखित हैं

आपको बता दें कि मोक्ष प्राप्ति के विभिन्न मार्गों के बारे में जानने से पहले ये जानना बेहद आवश्यक है कि आखिर मोक्ष है क्या। बता दें कि हिन्दू धर्म में सांस लेने और छोड़ने के बीच जो शेष रह जाता है उसे ही सत्य माना गया है। माना जाता है कि एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट में करीबन पंद्रह से बीस बार सांस लेता और छोड़ता है। वो व्यक्ति जो रोजाना करीबन दस मिनट भी ध्यान करता है वो आठ से दस बार सांस लेता और छोड़ता है। जब सांस लेने और छोड़ने के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जाता है और व्यक्ति स्थितप्रज्ञ हो जाता है तो उसे ही मोक्ष की प्राप्ति करना कहा जाता है। श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान देते हुए मोक्ष की यही परिभाषा दी है। इसके साथ ही चार ऐसे मार्ग बताये गए हैं जिसपर चलकर मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है।
कृष्ण मार्ग: यदि आप में ऐसी योग्यता है की आप जीवन में हँसते गाते और उत्सव मनाते हुए जीवन यापन कर सकते हैं तो इसे ही कृष्ण मार्ग पर चलते हुए मोक्ष की प्राप्ति करना कहा जाता है। जीवन के हर एक घटना को उत्सव एक मानते हुए उसका सामना करना कृष्ण मार्ग पर चलना माना जाता है।

राम मार्ग : यह मार्ग मुख्य रूप से व्यक्ति को सेवा, प्रेम, बलिदान और संघर्ष के पथ पर चलना सीखाता है। इस मार्ग पर चलते हुए आपको मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। हालाँकि इस मार्ग पर आपको तभी चलना चाहिए जब आप उपरोक्त सभी गुणों को अपने में समाहित कर सकें।

शिव मार्ग: शिव मार्ग पर चलते हुए मोक्ष की प्राप्ति करने के लिए आपको विशेष रूप से मृत्यु, योग, बुद्धि और ज्ञान के मार्ग पर चलना होगा। यदि आप में इन सभी चीजों की कमी है तो आप शिव मार्ग पर चलकर मोक्ष की प्राप्ति नहीं कर सकते हैं।

दुर्गा मार्ग : दुर्गा मार्ग पर चलते हुए मोक्ष की प्राप्ति करना आपके लिए कुछ कठिन साबित हो सकता है। इसके पीछे मुख्य वजह ये है कि दुर्गा मार्ग पर चलने के लिए आपको नियम और समर्पण का पथ अपनाना होता है। साथ ही ये मार्ग आपको भक्ति और योग के मार्ग पर चलने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। यदि आप इन गुणों को नहीं अपना सकते हैं तो इस मार्ग पर चलना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.