मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती, ज्योतिषीय आकलन से जानें उनके स्वास्थ्य का भविष्य

मिल्खा सिंह को भारत में आज कौन नहीं जानता। तीन-तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मिल्खा सिंह हमारे देश की शान हैं। मिल्खा सिंह व्यक्तिगत खेलों में स्वतंत्र भारत के पहले सुपरस्टार रह चुके हैं। 

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

सिंह का जन्म 20 नवंबर, 1929 को पंजाब के एक छोटे से गांव गोविंदपुरा में हुआ जो कि अब पाकिस्तान का हिस्सा है। सिख परिवार में जन्मे मिल्खा सिंह को बचपन से ही खेलों से प्यार था। विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान से भारत चला आया और मिल्खा सिंह भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। सेना में रहते हुए ही उनके हुनर ने सबका ध्यान खींचा और फिर मिल्खा सिंह को प्रशिक्षित कर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। 

अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं के सामाधान के लिए आचार्य मृगांक से कॉल पर अभी बात करें

हालांकि साल 1956 के ओलंपिक में मिल्खा सिंह कुछ खास नहीं कर पाये लेकिन इसके बाद यहाँ से सीख लेते हुए मिल्खा सिंह ने फिर पीछे मुड़ कर कभी नहीं देखा। रोम में 1960 के ओलंपिक और टोक्यो में 1964 के ओलंपिक में मिल्खा सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। घरेलू मैदान में तो मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड और भी बढ़िया रहा है। लेकिन राष्ट्रीय खेलों के अलावा मिल्खा सिंह ने साल 1958 में टोक्यो में आयोजित एशियाई खेलों में और फिर उसी साल ब्रिटिश साम्राज्य और राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया।

250+ पृष्ठों की बृहत कुंडली से पाएं प्रचुर मात्रा में सफलता और समृद्धि पाने का मंत्र! 

अस्पताल में भर्ती हैं मिल्खा सिंह

मिल्खा सिंह ने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया लेकिन हालिया खबर के अनुसार मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उनका हाल जाना है और पूरा देश इस समय उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है। ऐसे में आज हम इस लेख में ग्रह और नक्षत्रों की गणना से यह जानने की कोशिश करेंगे कि आने वाला समय मिल्खा सिंह के लिए कैसा रहने वाला है।

राजयोग रिपोर्ट से जानें कब खुलेगी आपकी किस्मत और कब आएंगी जीवन में खुशियां

मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य का ज्योतिषीय आकलन

मिल्खा सिंह की प्रश्न कुंडली आप नीचे देख सकते हैं :

मिल्खा सिंह जी के स्वास्थ्य को देखते हुए हमने इस प्रश्न कुंडली का निर्माण किया है। इस प्रश्न कुंडली में कन्या राशि लग्न के रूप में विराजमान है और लग्न चित्रा नक्षत्र में स्थित है। लग्न का स्वामी बुध है जो कि कुंडली में नवम भाव में अस्त तथा वक्री अवस्था में मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में सूर्य और राहु के साथ विराजमान है। ग्रहों की यह स्थिति बताती है कि इस समय लग्नेश पीड़ित अवस्था में हैं।

प्रश्न कुंडली के अनुसार सूर्य द्वादश भाव का स्वामी है और छाया ग्रह राहु भी मजबूत स्थिति में विराजमान है। वहीं लग्न के नक्षत्र चित्रा के स्वामी मंगल तृतीय और अष्टम भाव के स्वामी हैं और इस समय अपनी नीच राशि के एकादश भाव में विराजमान हैं जिस पर वक्री शनि की पूर्ण दृष्टि पड़ रही है। यही मंगल उन्हें एक खिलाड़ी और जुझारू प्रवृति का इंसान भी बनाता दिख रहा है। 

रोग प्रतिरोधक कैलकुलेटर से जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

दूसरी तरफ चंद्रमा प्रश्न कुंडली में सप्तम भाव में शनि के नक्षत्र में मौजूद है। वहीं शनि प्रश्न कुंडली में पांचवें भाव में स्थित है और पांचवें और छठे भाव का स्वामी भी है। कुंडली में छठा भाव रोग भाव भी होता है। ऐसे में शनि मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं।

मिल्खा सिंह की प्रश्न कुंडली के नवमांश में द्वादश भाव की राशि का उदय हो रहा है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय मिल्खा सिंह के लिए सही नहीं है। इस समय उनके शारीरिक कष्टों में बढ़ोतरी की आशंका है। हालांकि उनके अंदर रोग से लड़ने की क्षमता भी मौजूद है लेकिन समय प्रतिकूल होने के कारण उनके स्वास्थ्य में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालाँकि एक प्रशंसक होने के नाते हम देश के गौरव श्री मिल्खा सिंह के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

अपने जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए आचार्य मृगांक से कॉल पर अभी बात करें

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.