69 दिनों के लिए गोचर करने जा रहे हैं बुध: इन राशियों के जीवन में दिखेंगे अहम बदलाव!

ज्योतिष में बुध ग्रह को महत्वपूर्ण ग्रह का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण ग्रहण जुलाई के महीने में ढेरों परिवर्तन करने वाला है। जहां पहले 8 जुलाई को बुध का कर्क राशि में गोचर हुआ है, वहीं 14 जुलाई को बुध कर्क राशि में ही उदय हुआ, और अब अंत में 25 जुलाई को बुध सिंह राशि में गोचर करने वाला है। 

Varta Astrologers

अपने इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे बुध का सिंह राशि में गोचर सभी 12 राशियों के जातकों की जीवन में क्या परिवर्तन लेकर आने वाला है, बुध का सिंह राशि में गोचर कितनी अवधि के लिए होगा, क्या इस दौरान बुध की किसी और ग्रह के साथ सिंह राशि में युति होने वाली है, साथ ही जानेंगे बुध का सिंह राशि में होने का जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, साथ ही जानेंगे इस गोचर के नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपायों की जानकारी। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

सबसे पहले बात करते हैं बुध के इस गोचर के समय और अवधि की। 

बुध का सिंह राशि में गोचर 

बुध का सिंह राशि में गोचर 25 जुलाई 2023 को होने वाला है। इस दौरान सुबह 4 बजकर 26 मिनट  पर बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद 24 अगस्त को बुध इसी राशि में वक्री होने वाला है। 16 सितंबर को बुध सिंह में ही मार्गी हो जाएगा। अंत में 1 अक्टूबर को बुध का कन्या राशि में गोचर होगा। यानि सिंह में बुध के इस गोचर की अवधि कुल 69 दिनों की होने वाली है।  

इसके अलावा बात करें युति की तो जिस समय बुध का सिंह राशि में गोचर होगा तो उस दौरान मंगल और शुक्र ग्रह भी सिंह राशि में मौजूद रहने वाले हैं। ऐसे में सिंह राशि में इस अवधि में तीन प्रमुख ग्रहों की युति होने वाली है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशि में बुध 

सिंह राशि में बुध की स्थिति शुभ मानी जाती है क्योंकि सिंह बुध की मित्र राशि है। ऐसे में जातकों को इस गोचर के लाभकारी परिणाम मिलते हैं। इस दौरान जातकों के व्यवहार में नरमी और व्यक्तित्व में शांति देखने को मिलती है। बुध के सिंह राशि में गोचर से जातकों को मजबूत वाकपटुता, उत्तम बुद्धि, और विश्लेषणात्मक दृष्टि का वरदान भी प्राप्त होता है। हालांकि इस दौरान कुछ जातक अहंकारी भी हो सकते हैं।

सिंह राशि में बुध – जातकों पर प्रभाव

  • सिंह राशि में मौजूद बुध जातकों को सदाचारी, धनवान, हालांकि ईर्ष्यालु बनाता है।  
  • ऐसे जातक प्रतिभाशाली होते हैं। 
  • इनका संगीत, नृत्य, कला, में रुझान देखने को मिलता है। 
  • सिंह राशि में बुध की स्थिति के दौरान यदि मंगल की दृष्टि होती है तो ऐसे जातक ज्ञान से संपन्न होते हैं। 
  • यदि बृहस्पति सिंह राशि में बुध को प्रभावित करता है तो इससे जातक ज्यादा नरम शरीर वाले होते हैं और संगीत, वाद्य यंत्रों के बारे में ज्ञान रखते हैं। 
  • ऐसे जातक बेहद ही विद्वान, प्रतापी, और प्रसिद्ध होते हैं। 
  • सिंह राशि में बुध के प्रभाव स्वरूप जातकों के व्यवहार में रूखापन भी देखने को मिलता है। 
  • इसके अलावा क्योंकि सिंह राशि रचनात्मकता का प्रतीक मानी जाती है और बुध को कौशल का ग्रह कहा जाता है इसलिए इस समय में जातकों के पास उत्कृष्ट रचनात्मक कौशल देखने को मिलने की भी संभावना रहती है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कमजोर और मजबूत बुध के प्रभाव और ज्योतिषीय उपाय

ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो ऐसे जातक मृदुभाषी होते हैं और मजाकिया स्वभाव के होते हैं, सुंदर शरीर वाले और चमकदार आंखों वाले होते हैं। इसके अलावा इन जातकों का संचार और संवाद बेहद शानदार होता है। साथ ही मजबूत बुध के प्रभाव से व्यक्ति व्यापार के क्षेत्र में लाभ कमाने में भी कामयाब रहते हैं।

अब बात करें कमजोर बुध के लक्षण की तो, 

  • कुंडली के द्वितीय भाव में नीच ग्रह के साथ बुध की स्थिति होने पर बुध कमजोर होता है और ऐसी स्थिति में भाई के साथ जातकों के अच्छे रिश्ते नहीं बन पाते हैं। 
  • कुंडली के आठवें भाव में बुध का होना जातकों को तमाम तरह की बीमारियां देने वाला साबित होता है। 
  • इसके साथ ही अगर कुंडली में आठवें भाव में बुध के साथ राहु भी मौजूद होता है तो ऐसे व्यक्तियों को जेल भी जाना पड़ सकता है। 
  • आठवें भाव में बुध के साथ मंगल हो तो जातकों को व्यापार में नुकसान, आंखों की समस्या, नसों की समस्या, आदि झेलनी पड़ती है। 
  • नवम भाव में नीच ग्रह के साथ बुध की स्थिति हो तो जातकों को मानसिक बेचैनी उठानी पड़ती है। 
  • ग्यारहवें भाव में बुध की स्थिति बुरे परिणाम देती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति का मान सम्मान जाने की आशंका बढ़ जाती है। 
  • इसके अलावा जिन जातकों की कुंडली में बुध कमजोर होते हैं उन्हें आर्थिक तंगी, मान सम्मान और यश में कमी, पढ़ाई में मन ना लगने की परेशानी, बुद्धि भ्रष्ट होने की समस्या, आदि परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। 

इन स्थितियों में ज्योतिष के ज्ञानी बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय करने की सलाह देते हैं। क्या कुछ हैं वह उपाय आइए जान लेते हैं: 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

बुध को इन ज्योतिषीय उपायों से करें मजबूत

  • भगवान विष्णु का ध्यान करें। 
  • भगवान विष्णु की पूजा करें। 
  • बुधवार के दिन गणेश मंदिर में जाकर लड्डुओं का भोग लगाएं। 
  • मुमकिन हो तो बुधवार का व्रत रखें।
  • गायों को हरी घास खिलाएं। 
  • पन्ना रत्न धारण करें। 
  • किन्नरों को वस्त्र और हरी चूड़ियां दान करें। 
  • तुलसी को जल दें। 
  • बुधवार के दिन तुलसी के पत्ते का सेवन करें। 
  • शराब, अंडे, मांस का सेवन ना करें। 
  • मंदिर में दूध और चावल का दान करें।

बुध का सिंह राशि में गोचर: जानें राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और यह आपके पांचवें भाव में गोचर करेंगे। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके लिए …(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके चौथे भाव में होगा। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके लिए…(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। बुध के गोचर के दौरान…(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके दूसरे भाव में होगा। इस दौरान आपको…(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और ग्याहरवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके पहले भाव में होगा। इस दौरान आपकी…(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके बारहवें भाव में होगा। कन्या राशि के जातक इस दौरान…(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए बुध नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा। तुला राशि वाले इस दौरान…(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके दसवें भाव होगा। इस दौरान आप…(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके नौवें भाव में होगा। इस दौरान…(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए बुध छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके आठवें भाव में होगा। आपके लिए बुध एक भाग्यशाली ग्रह है। इस गोचर के दौरान…(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

कुम्भ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए बुध पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके सातवें भाव में होगा। इस दौरान…(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए बुध चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके छठे भाव में होगा। इस दौरान आप…(विस्तार से पढ़ें प्रभाव)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.