बुधवार के दिन इन उपायों से प्रसन्न होते हैं बुध देवता, जरूर अपनाएं

बुध का ज्योतिष शास्त्र में बड़ा महत्व है। नवग्रहों में शामिल यह ग्रह किसी भी जातक की कुंडली में संचार, गणित, व्यापार आदि का कारक होता है। जिस भी जातक की कुंडली में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में होते हैं, वैसे जातक को वाणी संबंधी समस्या होती है। ऐसे जातक दांत व चमड़े के किसी रोग से पीड़ित रहते हैं। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर होती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बुध देवता को प्रसन्न करने के बेहद आसान उपाय बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपनी जीवन की सारी समस्याएँ खत्म कर सकते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

भगवान बुध को प्रसन्न करने के उपाय

भगवान गणेश

भगवान गणेश की पूजा करने से बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं। सनातन धर्म में किसी भी पूजा की शुरुआत में भगवान गणेश की आराधना की जाती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है यानी कि भगवान गणेश की पूजा से भक्तों की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। चूंकि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है इस वजह से बुधवार के दिन इनकी पूजा करने से बुध देवता शांत होते हैं। 

भगवान विष्णु

भगवान विष्णु जगत के पालंकर्ता हैं। ऐसे में बुधवार के दिन भगवान विष्णु की आराधना करें। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करते वक़्त श्री विश्नुसहस्त्र्नाम स्त्रोत का जाप करें। बुध देवता से जुड़े सभी कष्ट आपके जीवन से खत्म हो जाएँगे।

गौ माता

गाय को सनातन धर्म में पूजा जाता है। मान्यता है कि गाय में समस्त देवी देवताओं का वास होता है। ऐसे में बुध देवता को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। बुध देवता आप पर अति प्रसन्न होंगे।

व्रत

बुधवार के दिन व्रत रखें। पूरे दिन फलाहार पर रहें। अन्न का बिल्कुल भी सेवन ना करें। ज्यादा समस्या होने पर आप सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं। इस दिन मांस-मदिरा आदि जैसे तामसिक भोजन से भी दूर रहें।

रत्न

बुध देवता को शांत करने के लिए पन्ना धारण करना चाहिए। खासकर के मिथुन और कन्या राशि के जातकों को विशेष तौर पर इस रत्न को धारण करना चाहिए क्योंकि ये दोनों ही राशियों पर भगवान बुध का आधिपत्य है। लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले किसी विद्वान ज्योतिषी से अवश्य सलाह ले लें।

वस्त्र

बुधवार के दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करें। भगवान बुध को हरा रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में वो आपको इस कार्य के लिए विशेष फल देंगे।

घर की स्त्रियाँ

बुध को प्रसन्न रखना है तो घर की स्त्रियों से बेहतर संबंध रखें। खास कर के बहन, छोटी बच्ची या फिर स्वयं की बेटी का कभी अनादर ना करें। भगवान बुध आप पर विशेष कृपा करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: बुधवार के दिन इस विधि से करें भगवान् गणेश को प्रसन्न !

दान दक्षिणा

सनातन धर्म में दान-दक्षिणा का बहुत महत्व है। ऐसे में भगवान बुध को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन हरी घास, मूंग, कांसे का बर्तन, हरा या नीले रंग का वस्त्र, हाथी के दांत की बनी किसी वस्तु इत्यादि का दान करें। शीघ्र लाभ मिलेगा। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.