50 वर्षों बाद मंगल-बुध-शुक्र की युति रहेगी महत्वपूर्ण: 3 राशियों के फिरेंगे दिन!

आज के अपने खास ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं मकर राशि में बनने वाले 3 ग्रही संयोग के बारे में। दरअसल 50 वर्षों के बाद मकर राशि में बुध ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह एक साथ आएंगे। ऐसे में आज अपने खास ब्लॉग में हम जानेंगे की यह त्रिगही संयोजन कब होगा और किन राशियों को इसका उच्चतम लाभ मिलने वाला है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

फरवरी में बनेगा यह त्रिग्रही संयोजन 

मकर राशि में होने वाला यह त्रिग्रही संयोजन अर्थात एक ही राशि में तीन ग्रहों का एक साथ होना फरवरी के महीने में होने वाला है जब 1 फरवरी को बुध ग्रह मकर राशि में आ जाएंगे। इसके बाद 5 फरवरी को मंगल भी मकर राशि में आ जाएंगे और 12 फरवरी को शुक्र भी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मकर राशि में तीन ग्रह बुधत, मंगल और शुक्र मिलकर विशेष रूप से तीन राशियों के जीवन में शुभ परिणाम देंगे। आइए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं कौन सी है वॉ खुशनसीब राशियाँ।

त्रिग्रही संयोजन से इन राशियों को मिलेगा अपार लाभ 

मकर राशि: पहली जिस राशि को मकर राशि में बनने वाले इस त्रिग्रही संयोजन का लाभ मिलने वाला है वह है मकर राशि। मकर राशि के जातकों के लिए यह योग सबसे ज्यादा लाभदायक साबित होने वाला है क्योंकि यह आपकी ही राशि में बन रहा है। ऐसे में इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा, आपका आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है, इस राशि के जातकों का तेज और प्रभाव दोनों ही शानदार रहेगा। इसके अलावा सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपके सभी काम इस दौरान बनने वाले हैं। इसके अलावा सरकार की तरफ से आपको कोई बड़ी मदद भी मिल सकती है। इस राशि के जो जातक शादीशुदा हैं उनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप तरक्की हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका दबदबा और प्रभाव बढ़ेगा और आप लाभ कमाएंगे। इसके अलावा पार्टनरशिप में काम करने वाले जातकों को भी इस अवधि में लाभ मिलने वाला है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि: दूसरी जिस राशि के लिए यह त्रिग्रही संयोजन शानदार साबित होगा वह है धनु राशि। धनु राशि के जातकों को भी इस दौरान शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। यह योग आपकी राशि से धन और वाणी के भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में इसके दाम पर सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी पेशा हैं वह अपने नौकरी में बदलाव की उम्मीद लगा सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के जो जातक बेरोजगार हैं या नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी के शुभ अवसर प्राप्त होने वाले हैं। इस समय धनु राशि के जातकों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा इस राशि के जो जातक व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें अपना रुक या कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।

मेष राशि: तीसरी और आखिरी जिस राशि के लिए मकर राशि में बनने वाला है यह त्रिग्रही संयोजन अनुकूल साबित होगा वह है मेष राशि। यह गोचर आपके कर्म भाव में होने वाला है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को अपने काम और कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। कुछ नौकरी पेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। इस राशि के जातकों को अपने पिता और पैतृक संपत्ति से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को अपने वरिष्ठों और अपने अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जो जातक व्यापारी हैं उन्हें भी लाभ मिलेगा। आप अपने व्यापार का विस्तार करने में कामयाब होंगे। इसके साथ ही इस अवधि में आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील भी साइन कर सकते हैं जिससे आपको भविष्य में लाभ निश्चित तौर पर होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.