यूपी में निकली गठबंधन की हवा, नहीं रहा बुआ-बबुआ का साथ

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बना सपा-बसपा का गठबंधन अब टूट चुका है। चुनाव में हार के बाद बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक में पार्टी सु्प्रीमो मायावती ने यह फैसला लिया है। इस बैठक में मायावती ने कहा कि गठबंधन से पार्टी को कोई फायदा नहीं हुआ है। उनके मुताबिक पार्टी को यादव वोट नहीं मिले और न ही जाट समुदाय के वोट मिले।

बीएसपी पार्टी यूपी में होने वाले 11 सीटों पर उपचुनाव अपने दम पर ही लड़ना चाहेगी। मायावती ने बीते सोमवार को लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा के लिए पार्टी उच्च पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक, नवनिर्वाचित सांसद, प्रदेश के सभी जोनल कोऑर्डिनेटर के अलावा सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

ग़ौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों को लेकर सपा, बसपा और अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी के बीच गठबंधन हुआ था। गठबंधन की शर्त के अनुसार, बसपा ने 38, एसपी ने 37 और आरएलएडी ने 3 सीटों पर ताल ठोकी थी। इसके अलावा गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली की संसदीय सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी।

चुनाव परिणाम के मुताबिक, बसपा को 10 सीटें और समाजवादी पार्टी को 5 सीटें हासिल हुईं। बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को सर्वाधिक 64 सीटें मिलीं। जबकि कांग्रेस के खाते में केवल एक ही सीट (रायबरेली) आयी। यूँ तो चुनाव परिणाम आने के बाद ये संकेत मिलने लगे थे कि सपा-बसपा के  गठबंधन की उम्र अब ज्यादा नहीं है और मायावती ने ये ऐलान कर इस तरह की कयासों पर भी लगाम लगा दी।

सियासी नज़रिए से देखा जाए तो मायावती के उपचुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। बहरहाल, देखते हैं कि मायावती का ‘एकला चलो राग’ यूपी की जनता को भाएगा या नहीं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.