मई मासिक राशिफल: इस महीने पाँच राशि के जातकों की किस्मत सोने सी चमकेगी!

मई मासिक राशिफल 2023:  मई मासिक राशिफल विशेष ब्लॉग में हम जानेंगे अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल के पांचवे महीने और हिंदू कैलेंडर के तीसरे महीने से जुड़ी ढेरों महत्वपूर्ण और जानने योग्य बातें। साथ ही जानेंगे इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्योहार किस दिन मनाए जाएंगे। इस महीने कौन कौन से ग्रहों का गोचर होने वाला है और क्या इस महीने में कोई ग्रहण लगेगा। इन सभी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी आपको इस विशेष राशिफल ब्लॉग के माध्यम से हम प्रदान करेंगे।

Varta Astrologers

बात करें हिंदू माह की तो मई के महीने में वैशाख माह और ज्येष्ठ माह पड़ने वाले हैं। ज्येष्ठ का महीना 6 मई से प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में मई राशिफल विशेष ब्लॉग में जानें वैशाख माह और ज्येष्ठ माह का महत्व क्या होता है और साथ ही इन दोनों महीनों का ज्यादा से ज्यादा फल प्राप्त करने के लिए आप क्या कुछ उपाय कर सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मई 2023 का हिन्दू पंचांग 

बात करें मई महीने के हिंदू पंचांग के अनुसार गणना की तो मई का यह महीना सोमवार से प्रारंभ होगा। इस दिन एकादशी तिथि रहने वाली है, नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी रहेगा, पक्ष शुक्ल रहेगा, और माह वैशाख रहेगा। इसके बाद 31 मई से जब इस माह का समापन होगा। इस दिन बुधवार का दिन रहेगा, एकादशी की तिथि रहेगी, हस्त नक्षत्र रहेगा, शुक्ल पक्ष होगा और माह ज्येष्ठ होने वाला है।

मई में रहेगा वैशाख और ज्येष्ठ का महीना 

मई का महीना अंग्रेजी कैलेंडर का पांचवा महीना होता है और इसमें हिंदू पंचांग के अनुसार बात करें तो दो माह यानी वैशाख और ज्येष्ठ माह का संयोग बनेगा। मई में 6 तारीख से ज्येष्ठ का महीना प्रारंभ हो जाएगा। ज्येष्ठ माह की बात करें तो हिंदू धर्म में इसे तीसरा महीना माना गया है। इस वर्ष ज्येष्ठ का महीना 6 मई, 2023 से प्रारंभ हो रहा है और यह 4 जून, 2023 को समाप्त होगा। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में होता है इसीलिए इस महीने को ज्येष्ठ या जेठ का महीना कहा जाता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्येष्ठ माह का महत्व 

अब सवाल उठता है कि, आखिर ज्येष्ठ महीने का महत्व क्या होता है। तो हम बता दें कि ज्येष्ठ के महीने में ही पृथ्वी पर माँ गंगा का अवतरण हुआ था। यही वजह है कि इस दिन को गंगा दशहरा के नाम से जाना और मनाया जाता है। इसके अलावा ज्येष्ठ के महीने में ही भगवान शनि में जन्म हुआ था। इन्हीं सब कारणों के चलते ज्येष्ठ माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। 

इसके अलावा ज्येष्ठ के महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है इसलिए इस महीने पानी या ठंडी वस्तुएं दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। 

ज्येष्ठ महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों की बात करें तो इस महीने शनिदेव जयंती, गंगा दशहरा, और निर्जला एकादशी मनाए जाते हैं। इसके अलावा ज्येष्ठ मास में बुढ़वा मंगल का विशेष महत्व होता है। बुढ़वा मंगल ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार के दिन मनाया जाता है और इस दिन भगवान हनुमान की पूजा का विधान बताया गया है।

ज्येष्ठ माह के उपाय 

जैसा कि हमने बताया कि ज्येष्ठ माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। ऐसे में कुछ छोटे-छोटे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप इस माह का विशेष फल अपने जीवन में प्राप्त कर सकते हैं। क्या हैं  वह उपाय आइए जान लेते हैं:  

  • इस महीने माँ लक्ष्मी की पूजा करें। कहा जाता है ज्येष्ठ के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि पर यदि महालक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाए तो ऐसे में जातकों के जीवन में माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और उनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।
  • ज्येष्ठ महीने में लक्ष्मी स्त्रोत और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। 
  • माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। 
  • इसके साथ ही अगर आपके जीवन में कर्ज की समस्या बढ़ गई है तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ब्रह्मा मुहूर्त में स्नान करें और फिर माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। आपको कर्ज से जल्दी छुटकारा मिलेगा। 
  • इस महीने पीपल के पेड़ की पूजा करें। शाम के समय पीपल के वृक्ष पर दीपक अवश्य जलाएं। 
  • इसके अलावा इस महीने में स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। आप चाहें तो चीनी, दही, दूध, चावल, आदि का दान करके भी इस महीने के शुभ फल को प्राप्त कर सकते हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मई 2023: व्रत-त्योहारों की सम्पूर्ण सूची 

तारीख दिन व्रत-त्योहार 
1 मई, 2023सोमवार101वाँ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, मोहिनी एकादशी व्रत
2 मई, 2023मंगलवारपरशुराम द्वादशी
3 मई, 2023बुधवारबुध प्रदोष व्रत
4 मई, 2023बृहस्पतिवारनरसिंह जयन्ती, छिन्नमस्ता जयन्ती
5 मई, 2023शुक्रवारकूर्म जयन्ती, बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रतवैशाख पूर्णिमा, उपच्छाया चन्द्र ग्रहण
6 मई, 2023शनिवारनारद जयन्ती
7 मई, 2023रविवाररबीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती, विश्व हास्य दिवस
8 मई, 2023सोमवारएकदन्त संकष्टी चतुर्थी
12 मई, 2023शुक्रवारकालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत
14 मई, 2023रविवारतेलुगु हनुमान जयन्ती, मातृ दिवस
15 मई, 2023सोमवारवृषभ संक्रान्ति, अपरा एकादशी
17 मई, 2023बुधवारबुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
19 मई, 2023शुक्रवारवट सावित्री व्रत, शनि जयन्ती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या, ज्येष्ठ अमावस्या
21 मई, 2023रविवाररोहिणी व्रत
22 मई, 2023सोमवारमहाराणा प्रताप जयन्ती
23 मई, 2023मंगलवारविनायक चतुर्थी
28 मई, 2023रविवार धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी 
29 मई, 2023सोमवारमहेश नवमी
30 मई, 2023मंगलवारगंगा दशहरा
31 मई, 2023 बुधवार ज्येष्ठ गायत्री जयन्ती, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, निर्जला एकादशी व्रत, रामलक्ष्मण द्वादशी

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मई 2023: ग्रहण गोचर की विस्तृत जानकारी 

ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं ग्रहों की हर चाल व्यक्ति के जीवन पर अपना प्रभाव डालने के लिए जानी जाती है। ऐसे में आइये जान लेते हैं मई के महीने में कौन कौन से ग्रह कब-कब गोचर करने वाले हैं। 

बता दें कि, मई में गोचर के अलावा कुछ ग्रह उदय भी होंगे और कुछ की चाल मार्गी भी होने वाली है। इसके अलावा मई के महीने में साल का दूसरा ग्रहण भी लगने वाला है। इन सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहे हैं। 

इसके बाद बात करें ग्रहण की तो, साल का पहला चन्द्र ग्रहण और दूसरा ग्रहण 05 मई-2023 को लगेगा। 

समय की बात करें तो, यह वैशाख मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रात्रि 8 बजकर 44 मिनट से मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 02 मिनट के बीच में घटित होगा। 

दृश्यता की बात करें तो, भारत, एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप का कुछ भाग।

हालांकि यहाँ गौर करने वाली बात है कि, इस चंद्रग्रहण को ग्रहण की संज्ञा न देने के कारण इसका महत्व भी नगण्य माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

शेयर बाजार भविष्यवाणी 

बात करें इस महीने की शेयर मार्केट की हालात की तो, इस महीने की 2 तारीख को जहां एक तरफ शुक्र मिथुन में गोचर करेंगे वहीं, 10 तारीख को मंगल कर्क में गोचर करेंगे, इसके बाद 15 तारीख को सूर्य का वृषभ में गोचर होगा। ऐसे में शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, इस अवधि में जो क्षेत्र मंगल, शनि, बुध, राहु, और सूर्य से संबंधित हैं उनमें तेजी देखने को मिल सकती है। इसके बाद क्योंकि 23 मई से पूरा शेयर बाजार एकतरफा मंदी की चपेट में रहने वाला है ऐसे में तेजड़ियों को सलाह दी जाती है कि मई के पहले सप्ताह में ही सौदा निपटा लें। इस महीने की शेयर बाजार भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मई 2023: मशहूर सितारों का जन्मदिन 

1 मई: अनुष्का शर्मा, डायना हेडन 

4 मई: अनंग देसाई, तृषा कृष्णन

5 मई: विशाखा सिंह 

7 मई: अमायरा दस्तूर 

8 मई: प्रकृति कक्कड़ 

10 मई: हृषिता भट्ट 

11 मई: अदाह शर्मा, पूजा बेदी 

12 मई: समीर दीवान, प्रतीक सहजपाल 

13 मई: बेनी दयाल, दिव्येंदु शर्मा 

14 मई: वहीदा रहमान, ज़रीन खान 

15 मई: शायनी आहूजा, माधुरी दीक्षित 

16 मई: सोनल चौहान, विकी कौशल 

17 मई: नुशरत बरुचा 

18 मई: अली जफर  

19 मई: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

21 मई: आदित्य चोपड़ा, मोहन लाल 

23 मई: समीर कोचर 

24 मई: राजेश रोशन 

25 मई: कुणाल खेमू, गुलशन देवियाह   

29 मई: पंकज कपूर 

30 मई: परेश रावल 

31 मई: सोभिता धुलिपाला

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मई 2023: 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए ये महीना काफी संतुलित रहने वाला है। 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति के साथ सांतवे घर में राहु का थोड़ा असर कुछ  …..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

इस राशि के जातकों के लिए ये महीना मिला-जुला रहेगा ना ही अच्छा ना ही बुरा। चूंकि बृहस्पति सूर्य और राहु के साथ…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों के लिए ये महीना काफी अच्छा जाने वाला है, इसका कारण होगा  राहु और बृहस्पति ग्यारहवें घर में हैं और शुक्र और बुध भी काफी अच्छी स्थिति में हैं।वहीं शनि…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

इस महीने कर्क राशि वाले लोगों के लिए करियर, धन और स्वास्थ्य के लिहाज से मिला-जुला रहने वाला है। मून साइन के मुताबिक…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

इस राशि के जातकों के लिए ये महीना काफी अच्छा और अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि बृहस्पति नौंवे घर में हैं और उसकी दृष्टि मून साइन पर रहेगी। शनि सांतवें घर में …..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

ये महीना कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा क्योंकि जो नोडल ग्रह हैं यानि राहु दूसरे घर में होगा और केतु आंठवें घर में होगा। मून साइन के मुताबिक….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

नोडल ग्रह राहु पहले और केतु सांतवें घर में हैं, जिसके कारण इस राशि के जातकों को असुरक्षित महसूस हो सकता है। मून साइन के मुताबिक …..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

नोडल ग्रह राहु के छठे घर में होने से आपको दृढ़ संकल्प रखने में और सभी बाधाओं के खिलाफ सफल बनाने में सक्षम बना सकती है, राहु के प्रभाव से आपको…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए अध्यात्म, धन वृद्धि, करियर और उन्नति के लिए ये महीना बेहतर रहेगा, शनि के तीसरे घर में होने के कारण जातकों को धन के मामले में सहयोग मिलेगा क्योंकि …..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

शनि के ग्रह दशा के कारण पैसों के आने की रफ्तार कम हो सकती है, इसी के साथ विस्तार ग्रह यानि बृहस्पति तीसरे घर के स्वामी के रुप में चौथे घर में मौजूद है जिसके प्रभाव से…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

इस महीने कुंभ राशि वालों को धन, करियर, परिवार और सेहत के मामले में मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। इसी के साथ कुंभ राशि वालों को …..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

इस राशि के जातकों को राहु, केतु और शनि के कारण कुछ बातों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य, धन, करियर और संबंधों के साथ-साथ…...(विस्तार से पढ़ें) 

 हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.