मई 2021: व्रत-त्यौहार, गोचर, ग्रहण और भी बहुत कुछ!

भारत अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। कोरोना महामारी ने इस देश को असहनीय पीड़ा देने का काम बदस्तूर जारी रखा है। हम सबको उम्मीद थी कि एक बार कोरोना के टीकाकरण का काम शुरू होगा तो यह महामारी ख़ुद ब ख़ुद काबू में आ जाएगी। टीकाकरण का काम शुरू भी हुआ और सरकार इसे लेकर सक्रिय भी दिख रही है लेकिन अब ऐसा लगने लगा है कि देश को इस महामारी से पार पाने में वक़्त लगने वाला है। ऐसे में लोगों के अंदर एक उत्सुकता का पनपना जायज है कि इस बेहद बुरे समय में ज्योतिषीय दृष्टिकोण से उन्हें क्या सहायता मिल सकती है और ज्योतिषियों की इसको लेकर क्या भविष्यवाणी है। 

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif



हमारे आज के इस लेख में हम आपको मई महीने के व्रत, त्योहार, गोचर, ग्रहण इत्यादि से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं और इसके साथ साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि मई महीने में जन्म लेने वाले जातकों में क्या विशेष गुण देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इस लेख में हम आपको यह भी बताएंगे कि मई का महीना सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अपने अंदर क्या कुछ नया समेटे हुए है। तो फिर आइये अब जानते हैं कि मई का महीना हम सब के लिए कैसा रहने वाला है।

कोरोना काल में जीवन की मुश्किलें कब होंगी खत्म, जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी बात करें

मई के महीने में जन्मे जातकों के विशेष गुण

  • ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो मई के महीने में जन्म लेने वाले जातक अपनी हिम्मत और ताकत के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। ये हिम्मत और ताकत न सिर्फ शारीरिक होती है बल्कि मानसिक रूप से भी मई में जन्म लेने वाले जातक काफी मजबूत दिखाई पड़ते हैं। ये कल्पनाशील तो होते ही हैं और साथ ही अपनी सादगी व अच्छे विचारों की बदौलत लोगों का ध्यान अपनी तरफ आसानी से खींचते नजर आते हैं। मई महीने में जन्म लेने वाले जातकों को आप उनके उत्साही व हंसमुख व्यवहार से आसानी से पहचान सकते हैं। ये जातक अपने दिल की सुनना पसंद करते हैं और जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला लेते वक़्त मानसिक संतुलन बनाए रखते हैं। मई महीने में जन्मे लोग काफी सोच-विचार कर ही अपनी बात रखते हैं और अपनी कही बातों पर खड़ा उतरने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि इन जातकों में एक नकारात्मक गुण ये होता है कि ये जल्द ही अपना आपा खो बैठते हैं।
  • मई में जन्मे लोगों का भाग्यांक : 05, 06 और 08
  • मई महीने में जन्मे लोगों के लिए शुभ रंग : पिंक, क्रीम और कोरल
  • मई महीने में जन्मे लोगों के लिए शुभ दिन : बुधवार, शुक्रवार और शनिवार
  • मई महीने में जन्मे जातकों के लिए शुभ रत्न : हीरा, सफ़ेद नीलम और ओपल
  • ज्योतिषीय उपाय/सुझाव : आप किसी जरूरतमंद कन्या को सफ़ेद कपड़ा दान करें।

जीवन से जुड़ी दुविधाओं के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी सवाल पूछें

आइये अब एक नजर मई के महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों पर डालते हैं।

मई महीने के व्रत और त्योहार

तिथि : 03 मई 2021 , दिन : सोमवार

कालाष्टमी : कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रुद्रस्वरूप माने जाने वाले भगवान काल भैरव की पूजा होती है। भगवान काल भैरव को काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी होती है। इस दिन भक्त भगवान काल भैरव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं।

तिथि : 07 मई 2021 , दिन : शुक्रवार

वरुथिनी एकादशी : वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा की जाती है। मान्यता है कि वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने से न सिर्फ भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं बल्कि उन्हें मृत्यु उपरांत मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।

रवीन्द्रनाथ ठाकुर जयंती : 07 मई को ही देश के महान और विश्व विख्यात साहित्यकार, दार्शनिक, कवि और साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था।

तिथि : 08 मई 2021 , दिन : शनिवार

शनि प्रदोष व्रत : हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाता है। अगर यह प्रदोष व्रत शनिवार को पड़े तो वह शनि प्रदोष व्रत के तौर पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान शनि के साथ साथ भगवान शिव और माँ पार्वती की भक्तों पर विशेष कृपा होती है।

तिथि : 09 मई 2021 , दिन : रविवार

मासिक शिवरात्रि : हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि के तौर पर मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के हरेक महीने में एक शिवरात्रि पड़ती है। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने से जातकों को मनोवांछित जीवनसाथी मिलता है।

तिथि : 11 मई 2021 , दिन : मंगलवार

वैशाख अमावस्या : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख दूसरा महीना माना जाता है। मान्यता है कि त्रेता युग का प्रारम्भ वैशाख के महीने से ही हुआ था। यही वजह है कि वैशाख अमावस्या का महत्व सनातन धर्म में और भी ज्यादा हो जाता है।

तिथि : 13 मई 2021 , दिन : गुरुवार

ईद उल-फितर : रमजान के पवित्र महीने के आखिरी दिन चांद को देखने के बाद अगले दिन ईद उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर के मुसलमान एक साथ नमाज अदा करते हैं और गरीबों को ज़कात देते हैं। ईद उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन मुंह मीठा करने और कराने का रिवाज है।

तिथि : 14 मई 2021 , दिन : शुक्रवार

अक्षय तृतीया : प्रत्येक हिन्दू वर्ष के वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र दिन में किए गए दान-पुण्य कर्म के फल जन्म-जन्मांतर तक मिलते रहते हैं। इसी दिन भगवान परशुराम का भी जन्म हुआ था इसलिए लोग इस दिन को परशुराम जयंती के तौर पर भी मनाते हैं।

वृषभ संक्रांति : हिन्दू पंचांग के अनुसार वृषभ संक्रांति इस साल 14 मई को पड़ने वाली है। इस दिन सूर्य मेष राशि को छोड़ वृषभ राशि में गोचर करते हैं। यही वजह है कि इस दिन को वृषभ संक्रांति के तौर पर मनाया जाता है।

तिथि : 23 मई 2021 , दिन : रविवार

मोहिनी एकादशी : मोहिनी एकादशी को सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लिया था। इस दिन व्रत रखने से जातकों को मोह-माया से मुक्ति मिलती है और उनके सारे कष्ट दूर होते हैं।

तिथि : 24 मई 2021 , दिन : सोमवार

सोम प्रदोष व्रत : सोम प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने लिए रखा जाता है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत की तिथि के संध्या में भगवान शिव कैलाश पर अपने रजत भवन में नृत्य करते हैं। सोम प्रदोष व्रत को रखने से भक्तों को  भगवान शिव और माता पार्वती सौभाग्य और दीर्घायु का आशीर्वाद देते हैं।

तिथि : 26 मई 2021 , दिन : बुधवार

वैशाख पूर्णिमा व्रत : इस पूर्णिमा का बौद्ध धर्म के अनुयायियों के बीच विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुआ था।

तिथि : 29 मई 2021 , दिन : शनिवार  

संकष्टी चतुर्थी : संकष्टी चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा से भक्तों के जीवन के सारे विघ्न भगवान गणेश हर लेते हैं।

रोग प्रतिरोधक कैलकुलेटर से जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

मई महीने के गोचर

मई का महीना गृह गोचर की दृष्टिकोण से बड़ा ही खास रहने वाला है। इस महीने 06 बड़े गोचर होने वाले हैं।

  • 01 मई 2021, बुध का वृषभ राशि में गोचर : मई महीने के शुरुआत में ही यानी कि 01 मई 2021 को सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर बुध ग्रह का वृषभ राशि में गोचर हो जाएगा। बुध की यह स्थिति वृषभ राशि में 26 मई 2021 को सुबह 07 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है। इसके बाद बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर जाएगा।
  • 04 मई 2021, शुक्र का वृषभ राशि में गोचर : साल 2021 के मई महीने में 04 तारीख को शुक्र ग्रह दोपहर के 01 बजकर 09 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर जाएगा और 28 मई 2021 की रात्रि के 11 बजकर 44 मिनट तक इसी राशि में रहेगा। इसके बाद शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर जाएगा।
  • 14 मई 2021, सूर्य का वृषभ राशि में गोचर : 14 मई 2021 को रात्रि के 11 बजकर 15 मिनट पर सूर्य देवता वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 15 जून 2021 की सुबह 05 बजकर 49 मिनट तक उनकी यही स्थिति रहने वाली है। इसके बाद सूर्य देवता मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे।
  • 26 मई 2021, बुध का मिथुन राशि में गोचर : बुध देवता 26 मई 2021 को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं और वे 03 जून 2021 तक मिथुन राशि में ही बने रहेंगे। इसके बाद वे प्रतिगामी होकर वृषभ राशि में प्रवेश होंगे।
  • 28 मई 2021, शुक्र का मिथुन राशि में गोचर : 28 मई 2021 की रात्रि को 11 बजकर 44 मिनट पर शुक्र देवता मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे और 22 जून 2021 के दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक मिथुन राशि में ही बने रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में शुक्र ग्रह का गोचर हो जाएगा।
  • 30 मई 2021, बुध देवता का मिथुन राशि में वक्री : बुध देवता 30 मई 2021 को सुबह 03 बजकर 47 मिनट पर मिथुन राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके बाद वे 03 जून 2021 को सुबह 03 बजकर 46 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

250+ पृष्ठों की बृहत कुंडली से पाएं प्रचुर मात्रा में सफलता और समृद्धि पाने का मंत्र!

मई के महीने में लगने वाले ग्रहण

26 मई 2021 को बुधवार के दिन साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 26 मई को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर प्रारम्भ होगा और शाम के 07 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर के क्षेत्र और अमेरिका में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटना होगी जबकि भारत में यह उपच्छाया ग्रहण के तौर पर दिखाई देने वाला है। इस वजह से इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

राशि अनुसार मई महीने का भविष्यफल

मेष राशि : मई का महीना मेष राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके प्रसन्नचित्त रहने की संभावना है। वहीं कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य को लेकर उत्साहित नजर आ सकते हैं जिसकी वजह से आपके वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह महीना आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। कुल मिलाकर मई का महीना आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की की ओर अग्रसर करने वाला महीना साबित हो सकता है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में इस महीने आप एक विशेष ज़िम्मेदारी निभाते हुए परिवार के सदस्यों के बीच पनप रही किसी दूरी को खत्म करते नजर आ सकते हैं। वहीं वृषभ राशि के जातकों के लिए इस महीने करियर के क्षेत्र में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। हालांकि इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं इस महीने आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह से आपका मन परेशान रह सकता है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को मई का महीना मिश्रित परिणाम देगा। इस महीने आपको सलाह दी जाती है कि घर के बड़ों से बात करते वक़्त आप अपनी भाषा पर संयम रखें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। हालांकि इस महीने आपके आर्थिक रूप से मजबूत बने रहने की उम्मीद है लेकिन फिर भी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की सलाह दी जाती है। इस महीने अगर आपने अपने गुस्से पर काबू रखा तो वैवाहिक और प्रेम जीवन सुखद रह सकता है।

कर्क राशि : मई के महीने में कर्क राशि के जातकों को विभिन्न स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। इस महीने आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहने की उम्मीद है और आप इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताते नजर आ सकते हैं। हालांकि प्रेम जीवन को लेकर कर्क राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। वहीं वैवाहिक जीवन में आप इस महीने अपने जीवनसाथी से ज्यादा खुल कर बात करते हुए नजर आ सकते हैं जिससे आप दोनों के बीच की गलतफहमियां खत्म होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से मई का महीना आपके लिए अच्छा रहने की संभावना है।

क्या कहता है आपका भाग्य? राज योग रिपोर्ट खोलेगा सारे राज!

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को इस महीने किसी भी कार्य को करते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा उन्हें इसकी वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। मई के महीने में सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की बेहद जरूरत है। वहीं वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए सामान्य रहने की संभावना है। 

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए मई का महीना औसत फल देने वाला महीना साबित हो सकता है। इस महीने आपको अपने करियर और व्यापार के क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही इस महीने परिवार के लिए कोई भी फैसला लेने से पहले काफी सोच-विचार लें अन्यथा परिवार की शांति भंग हो सकती है। आर्थिक रूप से इस महीने आपके स्थिर रहने की उम्मीद है। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से मई के महीने में आपको विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए मई का महीना अच्छा साबित होने की संभावना है। इस महीने अगर आप शिक्षा, करियर और व्यापार के क्षेत्र में सही तरीके से प्रयास करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। इस महीने परिवार में उपजी किसी भी समस्या का आप अपनी बुद्धिमानी से समाधान करने में सक्षम रह सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से यह महीना तुला राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ है। प्रेमी से नज़दीकियाँ बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि : इस महीने वृश्चिक राशि के जातकों को अपने गिरते हुए स्वास्थ्य को लेकर अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा साबित हो सकता है। जबकि शिक्षा के क्षेत्र में वृश्चिक राशि के जातकों को सामान्य फल मिलने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि कार्यक्षेत्र में आप इस महीने किसी दूसरे पर दोष डालने के काम से बचें और किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो इस महीने आपके खर्चों के बढ़ने की आशंका है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में आपको सामान्य फल मिलने की संभावना है। वहीं 26 मई के बाद किसी तरह के निवेश का कोई फायदा मिल सकता है।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को इस महीने करियर के क्षेत्र में सामान्य फल मिलने की संभावना है। वहीं पारिवारिक जीवन में उठा-पटक जैसी स्थिति बनी रह सकती है। मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति इस महीने ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। छोटी से छोटी समस्या होने पर भी चिकित्सक से जरूर संपर्क करें।

कुंभ राशि : मई का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने की संभावना है। राहू और बुध की चौथे भाव में युति होने की वजह से इस महीने आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करते नजर आ सकते हैं। करियर और व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं सलाह है कि इस महीने आप ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक भोजन ग्रहण करें।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए मई का महीना उतना शुभ नहीं रहने की आशंका है। करियर के क्षेत्र में इस महीने आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शिक्षा के लिहाज से देखा जाये तो प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को इस महीने सामान्य नतीजे मिल सकते हैं जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को सामान्य फल पाने के लिए भी अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यावाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.