मासिक राशिफल सितंबर 2023: इस महीने मकर राशि वालों को कैसे मिलेंगे परिणाम?

मासिक राशिफल सितंबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर हाज़िर है मकर राशि के जातकों के लिए “मासिक राशिफल सितंबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि अगस्त 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं सितंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि मकर राशि के लिए सितंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि सितंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाए लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। मकर राशि वालोंं के लिए सितंबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

सितंबर 2023 में मकर राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

17 सितंबर तक सूर्य सिंह राशि अर्थात आपके अष्टम भाव में रहने वाले हैं। इसके बाद सूर्य आपके भाग्य भाव में चले जाएंगे। सामान्य तौर पर सूर्य के यह दोनों ही गोचर अच्छे नहीं माने गए हैं। अतः इस महीने सूर्य से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। मंगल इस महीने आपके भाग्य भाव में अर्थात कन्या राशि में बने हुए हैं। यहां पर भी मंगल के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। अतः मंगल से भी हमें अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। बुध ग्रह के गोचर की बात की जाए तो बुध ग्रह पूरे महीने आपके अष्टम भाव में सिंह राशि में ही रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर यहां पर बुध का गोचर अनुकूल परिणाम देने वाला कहा गया है। उस पर भी सकारात्मक बात यह है कि 13 सितंबर से बुध उदित हो जाएंगे जबकि 16 सितंबर से बुध मार्गी हो जाएंगे। अतः महीने के दूसरे पक्ष में बुध ग्रह काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। गुरु ग्रह की बात की जाए तो गुरु ग्रह पूरे महीने आपके चतुर्थ भाव में रहने वाले हैं। यह एक कमजोर स्थिति है। उस पर भी 4 सितंबर से गुरु वक्री हो जाएंगे। साथ ही साथ इस महीने गुरु ग्रह शुक्र के नक्षत्र और अपने ही उपनक्षत्र में रहने वाले हैं। 

अतः बृहस्पति इस महीने आपको मिले जुले परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह के गोचर की बात की जाए तो शुक्र ग्रह पूरे महीने कर्क राशि अर्थात आपके सप्तम भाव में रहने वाले हैं। यह स्थिति ठीक नहीं कही जाएगी। हालांकि 4 सितंबर से मार्गी होने के कारण शुक्र आपको कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। शनि ग्रह की बात की जाए तो शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री अवस्था में राहु के नक्षत्र में आपके दूसरे भाव में हैं। 8 सितंबर तक शनिदेव बृहस्पति के उपनक्षत्र के प्रभाव में हैं, वहीं 8 सितंबर के बाद के शनि ग्रह राहु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे। अर्थात शनि ग्रह से अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

राहु ग्रह के गोचर को देखें तो राहु ग्रह मेष राशि अर्थात आपके चौथे भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। साथ ही साथ 26 सितंबर तक यह शुक्र के उपनक्षत्र में, इसके बाद केतु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे। अर्थात इस महीने राहु से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। केतु ग्रह की बात करें तो केतु ग्रह तुला राशि में यानी कि आपके दशम भाव में मंगल के नक्षत्र तथा बुध के उपनक्षत्र में रहने वाले हैं। अत: केतु भी अनुकूल परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचर का संयुक्त रूप से आपकी राशि यानी आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल सितंबर 2023: मकर राशि वालों का भविष्यफल  

सितंबर 2023 में मकर राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में इस महीने आपको इच्छित सफलता प्राप्त करने के लिए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके करियर स्थान का स्वामी शुक्र इस महीने आपके सप्तम भाव में रहने वाला है। महीने की शुरुआत से लेकर 4 सितंबर तक शुक्र वक्री है। इसके बाद मार्गी हो जाएगा। हालांकि मार्गी होना अच्छी बात है लेकिन सप्तम भाव में शुक्र का गोचर अच्छे परिणाम देने वाला नहीं कहा गया है। इसलिए कार्य क्षेत्र से जुड़े मामलों में इस महीने कुछ कठिनाई देखने को मिल सकती है। विशेषकर ऐसे लोग जिनका काम साझेदारी का है उन्हें इस महीने आपस में अनबन का सामना करना पड़ सकता है अथवा इस महीने कुछ सौदों में मनोनुकूल फायदा मिलने में संदेह रह सकता है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन या मनमुटाव भी देखने को मिल सकता है। 

इस महीने नए सिरे से किसी काम की शुरुआत अथवा निवेश उचित नहीं रहेगा। नौकरी के संबंध में बात करें तो छठे भाव के स्वामी बुध की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है लेकिन महीने के पहले भाग में बुध ग्रह वक्री रहेगा। फलस्वरुप इच्छित सफलता प्राप्त करने में अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके सहकर्मी आपकी चुगली करते हुए देखे जा सकते हैं अथवा आपके विरुद्ध कोई षड्यंत्र करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि महीने के दूसरे भाग में आप इस तरह की तमाम परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त करते हुए देखे जा सकेंगे। सारांश यह कि कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में इस महीने मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। तो वहीं नौकरी से जुड़े मामलों में मिले-जुले परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

सितंबर 2023 में मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों के लिए भी सितंबर का महीना आपको औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। उस पर भी तुलनात्मक रूप से ज्यादा मेहनत लेने के बाद ही औसत लेवल के परिणाम आपको मिल सकेंगे। सबसे पहले हम बात करते हैं आपके लाभ भाव के स्वामी मंगल की स्थिति की। तो मंगल ग्रह इस महीने आपके भाग्य भाव में रहने वाला है। लाभ और भाग्य का कनेक्शन अच्छा माना जाता है, ऊपर से अपने से 11 में भाव में होने के कारण भी मंगल कुछ हद तक आपका फेवर करना चाहेगा। अर्थात नवम भाव में मंगल की गोचर को भले ही अच्छा नहीं माना गया है लेकिन आपके लिए यह एवरेज लेवल के परिणाम दे सकता है। अतः कमाई में कोई बड़ा व्यवधान नजर नहीं आ रहा है। आप अपनी मेहनत के अनुरूप प्राप्तियां करते रहेंगे। आपके भाई और मित्र भी लाभ दिलवाने में आपका सहयोग कर सकते हैं। 

धन भाव के स्वामी शनि की स्थिति को देखें तो शनि की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं है। वैसे भी दूसरे भाव में शनि की गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। ऊपर से शनि वक्री है और ज्यादातर समय राहु के प्रभाव में रहने वाला है। इस कारण से शनि संचित धन को खर्च करवाने की कोशिश में रह सकता है। ऐसे में आपका प्रयास यही होना चाहिए कि यथासंभव व्यर्थ के खर्चों को रोका जाए। सारांश यह कि आर्थिक मामलों में सितंबर का महीना थोड़ा सा कमजोर है लेकिन समझदार लोग कोशिश करके औसत परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

सितंबर 2023 में मकर राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी इस महीने को हम थोड़ा सा कमजोर कहना चाहेंगे। आपका राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में है और वक्री स्थिति में हैं और ज्यादातर समय राहु का प्रभाव रहने वाला है। शनि की स्थिति अनुकूल प्रतीत नहीं हो रही है। इन कारणों से इस महीने आपकी शारीरिक ऊर्जा थोड़ी सी कम रह सकती है। आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। साथ ही साथ आपका मन आपकी प्रकृति के विरुद्ध वाली चीजों को खाने का कर सकता है। तो ऐसी स्थिति में आपको उन चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना है जो आपकी प्रकृति को सूट नहीं कर सकती है। 

वैसे तो आपकी प्रकृति कैसी है; वातज है, पित्तज है या कफज है इस बात की जानकारी किसी-किसी व्यक्ति से हो सकती है और स्वाभाविक की हर व्यक्ति को ये सब बताने वाले वैद्य सहजता से उपलब्ध नहीं होते हैं। तो ऐसी स्थिति में आपकी कोशिश यही होनी चाहिए कि जिन चीजों को खाने से आपको कभी नुकसान हुआ था या नुकसान होता है, तो उन चीजों को आपको नहीं खाना चाहिए। शनि से संबंधित चीज़े जैसे कि बहुत ज्यादा तेल मिला हो अथवा बहुत ज्यादा रूखा सूखा, बासी व बहुत पुरानी चीजों को नहीं खाना है। अर्थात ऐसी चीज जो पेट के लिए नुकसान करती हो, अथवा गले को तकलीफ पहुंचती हूं उनका सेवन बिलकुल नहीं करना है। जिनमें से तली हुई चीज और बहुत ज्यादा ठंडी चीज तो बिल्कुल ही नहीं खाना है। ऐसा करके आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकेंगे। तुलना करें तो महीने का दूसरा पक्ष पहले पक्ष की तुलना में कुछ हद तक बेहतर परिणाम दे सकता है। 

सितंबर 2023 में मकर राशि वालों की शिक्षा

शिक्षा के मामले में सितंबर का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। यदि आपका स्वास्थ्य इस महीने पूरी तरह से अच्छा रहा तो आप औसत से बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। आपके चौथे भाव का स्वामी मंगल पिछले महीने की तुलना में इस महीने बेहतर स्थिति में है। अतः स्वाभाविक है की शिक्षा के मामले में वह आपकी मदद करना चाहेगा। हालांकि पंचम भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति इस महीने ज्यादा अच्छी नहीं है। पंचम भाव का स्वामी शुक्र सप्तम भाव में गोचर कर रहा है और सप्तम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तुलनात्मक रूप से कमजोर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

विशेष कर घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे विद्यार्थी जो गुरुकुल इत्यादि में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें और भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धर्म कर्म अथवा विदेश से संबंधित मामलों की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। सारांश यह कि सितंबर 2023 का महीना शिक्षा से संबंधित मामलों में मकर राशि वाले लोगों को औसत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं महीने का दूसरा हिस्सा पहले हिस्से की तुलना में ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। 

सितंबर 2023 में मकर राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

प्रेम संबंध के मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि तुलना करें तो पिछले महीने अर्थात अगस्त महीने की तुलना में यह महीना अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। 4 सितंबर से आपके पंचम भाव का स्वामी शुक्र मार्गी होने वाला है। ऐसी स्थिति में छोटी-छोटी बातों पर जो नोकझोंक पिछले महीने होती रही है वह इस महीने शांत हो जाएगी। वैसे तो सप्तम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन पंचम भाव के स्वामी का सप्तम भाव में जाना उन लोगों के लिए फायदेमंद रह सकता है, जो लोग लव मैरिज करना चाह रहे हैं अथवा अपने प्रेम को लेकर सीरियस हैं। 

अपने गार्जियन को भी इस मामले में शामिल करना चाह रहे हैं। अर्थात ऐसे लव पार्टनर जिनके घर वालों को उनके प्रेम संबंध के बारे में पता है, उन्हें शुक्र के इस गोचर से नकारात्मक परिणाम नहीं मिलनी चाहिए लेकिन बाकी अन्य लोगों को संबंधों को हल्के में नहीं लेना है। दांपत्य संबंधी मामलों में की बात की जाए तो इस मामले में भी आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। सप्तम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। सब कुछ ठीक रहे यह जरूरी नहीं है लेकिन क्योंकि शुक्र प्रेम का और दांपत्य संबंधों का कारक माना गया है। इसलिए उसके प्रभाव के चलते दांपत्य जीवन में कोई बड़ी विसंगति नहीं आनी चाहिए बल्कि आप अपने साथी की पसंद न पसंद का ख्याल रखते हुए, एक दूसरे को उपहार देते हुए। संबंधों को ताजा बनाए रखने में कामयाब हो सकेंगे। अर्थात प्रेम व दाम्पर्त संबंधी मामलों के लिए सितंबर का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। समझदारी से निर्वाह करने वाले लोग संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

सितंबर 2023 में मकर राशि वालों का पारिवारिक जीवन

पारिवारिक मामलों की बात करें तो इस महीने आपके दूसरे भाव की स्थिति अधिक अनुकूल नहीं है। लिहाजा पारिवारिक संबंधों को बहुत ही समझदारी और प्यार से सहेजने की आवश्यकता रहेगी। आपके दूसरे भाव का स्वामी शनि है तो दूसरे भाव में ही है लेकिन इस महीने शनि वक्री रहेगा और राहु के प्रभाव में रहेगा। फलस्वरूप परिजनों के बीच में आपसी सामंजस्य में कमी देखने को मिल सकती है। राहु के प्रभाव के चलते आपसी गलतफहमियां भी देखने को मिल सकती हैं। एक दूसरे को समझने में आपसे चूक हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा इस समय अवधि में एक दूसरे से ज्यादा डिबेट, डिस्कशन या विवाद न किया जाए। जो जैसा चल रहा है उसे चलने दिया जाए। अलबत्ता स्थितियां परिस्थितियों अनियंत्रित न होने पाए इस बात का ख्याल भी रखा जाए। वहीं गृहस्थ से संबंधित मामलों में इस महीने पिछले महीने की तुलना में थोड़े से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन सब कुछ ठीक रहे यह जरूरी नहीं।

पिछले महीने अर्थात अगस्त के महीने में चतुर्थ भाव का स्वामी आठवें भाव में था। यह एक कमजोर स्थिति थी। इस महीने चतुर्थ भाव अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है लेकिन परफेक्ट स्थिति में नहीं है। अतः परेशानियां तो आएंगी लेकिन इस बात को लेकर के आप बहुत अधिक परेशानियां विचलित नहीं होंगे। बल्कि परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने में कामयाब हो सकेंगे। फिर भी कुछ न कुछ घरेलू समस्याएं बीच-बीच में तनाव देने की कोशिश कर सकती हैं। सारांश यह कि सितंबर 2023 का महीना पारिवारिक और गृहस्थ मामलों के लिए अधिक अनुकूल नहीं है। अतः बहुत ही सावधानी और समझदारी पूर्वक निर्वाह करना जरूरी रहेगा। 

सितंबर 2023 में मकर राशि वालों के लिए उपाय

  • लाल रंग की गाय की सेवा करें। 
  • क्रोध, अपशब्द और अधीरता का त्याग करें। 
  • यदि घर के आसपास कोई मंदिर हो तो लगातार घर से ही नंगे पांव मंदिर जाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि सितंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.