मंगल का कन्या राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव !

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को मुख्य रूप से ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। यदि किसी की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत ना हो तो ऐसे व्यक्ति में मुख्य रूप से इच्छाशक्ति और साहस की कमी रहती है। सभी बारह राशि के जातकों में से मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है। आने वाले 25 सितंबर को मंगल ग्रह कन्या राशि में गोचर करने जा रहा है। बता दें कि, जब कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है तो उसे गोचर की स्थिति कहते हैं इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों में पड़ सकता है। आइये जानते हैं आपकी राशि पर मंगल के इस गोचर का प्रभाव किस रूप में पड़ने वाला है।

मेष राशि

इस गोचर के दौरान मंगल आपकी राशि से छठे भाव में स्थापित होगा। मंगल ग्रह के गोचर के फलस्वरूप आपको अपने कार्यक्षेत्र पर ख़ासा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से देखें तो इस अवधि में आपको किसी अज्ञात श्रोत से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

मंगल ग्रह इस गोचर के दौरान आपकी राशि से पांचवें भाव में विराजित होंगें। मंगल का ये गोचर आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। पारिवारिक स्तर पर देखें तो इस दौरान आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विवाहित जातकों को उनके जीवनसाथी का साथ लाभ दिला सकता है। धन लाभ के लिए किसी भी गलत राह पर चलने से बचें।

अपने भक्तों की रक्षा के लिए माँ दुर्गा ने लिए थे ये विभिन्न अवतार !

मिथुन राशि

इस गोचर के दौरान मंगल आपकी राशि से चौथे भाव में स्थापित होगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर विभिन्न रूपों से बाधक साबित हो सकता है। इसका विपरीत प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखना होगा वर्ना किसी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक जीवन में धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि

कन्या राशि में मंगल ग्रह के गोचर के फलस्वरूप आपकी राशि से मंगल तीसरे भाव में स्थित होंगें। इस गोचर का व्यापक प्रभाव आपके सोचने समझने की शक्ति पर पड़ सकता है। परिवार में किसी की तबियत बिगड़ने की वजह से मन अशांत रह सकता है। आर्थिक रूप से आपको मुनाफा हो सकता है। कहीं से रुका हुआ धन वापिस आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपनी काम का श्रेय किसी और को ना लेने दें।

सिंह राशि

इस गोचर के दौरान मंगल आपकी राशि से दूसरे भाव में विराजित होंगें। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा वर्ना बनती बात भी बिगड़ सकती है। पारिवारिक स्तर पर देखें तो मंगल के इस गोचर के दौरान पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस समय यदि आप किसी क्षेत्र में निवेश करने की सोच रहें तो थोड़ा इंतज़ार कर लें वर्ना नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि

मंगल का गोचर आपकी राशि में होने की वजह से ये आपकी राशि से प्रथम भाव में स्थापित होंगें। आपके लिए गोचर की ये अवधी माध्यम फलदायी साबित हो सकती है। इस दौरान आपके गुस्से में इजाफ़ा हो सकता है लेकिन खुद पर काबू रखें क्योंकि बेकाबू होकर आप अपना ही नुकसान करेंगे। गोचर की इस अवधि में आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट हो सकती है, लिहाजा सावधानी अवश्य बरतें। वाहन चलाते वक़्त भी सावधानी बरतें।

तुला राशि

इस गोचर काल में मंगल ग्रह आपकी राशि से बारहवें भाव में स्थापित होंगे। इस गोचर के दौरान आपको कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है। पारिवारिक स्तर पर भाई बहन और अन्य सदस्यों के साथ सौहार्द की भावना में वृद्धि होगी। आर्थिक जीवन में भी धन लाभ होने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।

‘मरी माता’ के इस अनोखे मंदिर में बिना प्रतिमा के ही होती है मां की पूजा।

वृश्चिक राशि

इस गोचरीय अवधि में मंगल आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में स्थित होंगें। ये समय आपके लिए कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लेकर आ सकता है। चारों तरफ आपके काम की तारीफ़ होगी और आय में भी वृद्धि संभव है। दूसरी तरफ परिवार का साथ भी आपको पूरी तरह से मिलने वाला है। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

धनु राशि

आपकी राशि से दसवें भाव में मंगल ग्रह स्थापित होंगें। इस दौरान आपकी विभिन्न जिम्मेदारियों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। परिवार में छोटे भाई बहनों की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। इसके साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में भी कोई काम आपको मिल सकता है जिससे आपको दोगुनी मेहनत करनी पड़ सकती है। विवाहित जातकों का उनके जीवनसाथी के साथ मन मुटाव हो सकता है।

मकर राशि

मंगल का गोचर का आपकी राशि से नवम भाव में होने जा रहा है। मंगल के इस गोचर के दौरान आपको पारिवारिक स्तर पर कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। पिता की सेहत बिगड़ सकती है या उनके साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान आपको अपने खर्चों पर ख़ास ध्यान रखना होगा वर्ना आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता आपको पड़ सकती है।

कुंभ राशि

इस गोचरीय अवधि में मंगल आपकी राशि से आठवें भाव में विराजित होंगें। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में मुसीबतें आ सकती हैं। सभी एक साथ सौहार्द की भावना बनाएं रखें वर्ना काम पड़ने पर कोई आपकी सहायता के लिए आगे नहीं आएगा। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों के साथ मतभेद हो सकता है। इस दौरान अपनी आँखों का ख़ास ख्याल रखें अन्यथा आँखों के रोग से ग्रष्त हो सकते हैं।

मीन राशि

मंगल ग्रह इस दौरान आपकी राशि से सातवें भाव में विराजित होंगें। मीन राशि के विवाहित जातकों के लिए ये समय कठिन बीत सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी भी छोटी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपस में मतभेदों को दूर करने के लिए एक दूसरे का सम्मान करें वर्ना बात हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी रिश्तेदार की वजह से कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालाँकि कार्यक्षेत्र में आपको ख़ासा लाभ मिल सकता है।

नवरात्रि विशेष: नौ दिनों के नौ रंग, हर दिन अलग रंगों से करें माँ की पूजा !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.