मार्च के महीने में इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की विशेष कृपा।

ग्रेगोरियन कैलेंडर का तीसरा महीना है मार्च। इस माह से गर्मियों की शुरुआत होती है। मार्च महीने में दो हिंदी महीने आते हैं: फाल्गुन और चैत्र। चैत्र मास से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस माह में अनेकों व्रत-त्यौहार मनाए जाते हैं। यही वजह है कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी यह महीना बेहद ख़ास माना जाता है। ऐसे में इस महीने लोगों पर कई देवी-देवताओं की कृपा बरसेगी। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होंगे, जिन्हें अपने जीवन में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। मार्च मासिक राशिफल 2023 की मदद से आप अपने जीवन में आने वाले शुभ व अशुभ समय के बारे में विस्तार से जान सकेंगे।

Varta Astrologers

सिर्फ़ इतना ही नहीं, इस ब्लॉग में हम आपको इस पूरे महीने में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार, ग्रहण-गोचर एवं अन्य महत्वपूर्ण चीज़ों के बारे में जानकारियां प्रदान करेंगे। इसके अलावा आपको उन प्रसिद्ध व नामचीन हस्तियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनका जन्म मार्च में हुआ है, ताकि आप आगे आने वाले समय की सही प्लानिंग कर सकें और अपने फ़ेवरेट सेलिब्रिटी को जन्मदिन की बधाई दे सकें।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मार्च 2023 महीने का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग के अनुसार, यह महीना शुरू होगा मृगशिरा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से यानी कि 1 मार्च 2023 से और समाप्त होगा पुष्य नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यानी कि 31 मार्च 2023 को।

मार्च में आएंगे फाल्गुन-चैत्र के महीने

अंग्रेज़ी कैलेंडर के मार्च महीने में दो हिन्दू माह पड़ेंगे। इसमें पहला होगा फाल्गुन जो कि सोमवार, 06 फरवरी 2023 से मंगलवार, 07 मार्च 2023 तक रहेगा। इसके बाद चैत्र माह शुरू हो जाएगा जो बुधवार, 08 मार्च 2023 से गुरुवार, 06 अप्रैल 2023 तक रहने वाला है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास को साल का आख़िरी महीना माना जाता है। इसे आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है। इस महीने से ग्रीष्म ऋतु यानी कि गर्मियों के मौसम की शुरुआत होने लगती है। मान्यता है कि बसंत ऋतु होने की वजह से लोगों के प्रेम संबंधों एवं व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होने लगता है।

चैत्र मास से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है, इसलिए इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। इस माह में कई पावन पर्व मनाए जाते हैं। चैत्र पूर्णिमा के दिन चित्रा नक्षत्र होने की वजह से इसका नाम चैत्र रखा गया। मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि निर्माता ब्रह्मा जी ने इस मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सृष्टि की रचना करने की शुरुआत की थी।

फाल्गुन और चैत्र मास के ये उपाय दिलाएंगे सुख-समृद्धि 

फाल्गुन मास के उपाय

  • इस माह में सफ़ेद वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ बताया गया है, इसलिए सफेद फूल, दही, शंख, चीनी/शक्कर, चावल, सफेद चंदन, सफेद कपड़े आदि का दान करें।
  • प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव के लिए व्रत रखें।
  • इस माह की पूर्णिमा तिथि को चंद्र देव के दर्शन करने के बाद चांद की रोशनी में बैठकर चंद्र देव के मंत्रों का स्पष्ट उच्चारण करें।
  • प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

चैत्र मास के उपाय

  • इस माह में नीम के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इससे ख़ून साफ होता है और मौसम बदलने के कारण होने वाली वाली बीमारियों से भी सुरक्षा रहती है।
  • देवी-देवता की प्रतिष्ठा के लिए भी इस माह को बेहद शुभ माना गया है।
  • इस दौरान श्रीमद्भागवत गीता और रामायण का पाठ करना चाहिए।
  • ज़रूरतमंद लोगों को लाल फलों का दान करें।
  • पेड़-पौधों का विशेष ध्यान रखें।

मार्च 2023 महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

दिन और वारव्रत और त्योहार
3 मार्च, शुक्रवारआमलकी एकादशी
4 मार्च, शनिवारप्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
7 मार्च, मंगलवारहोलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
8 मार्च, बुधवारहोली
11 मार्च, शनिवारसंकष्टी चतुर्थी
15 मार्च, बुधवारमीन संक्रांति
18 मार्च, शनिवारपापमोचिनि एकादशी
19 मार्च, रविवारप्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
20 मार्च, सोमवारमासिक शिवरात्रि
21 मार्च, मंगलवारचैत्र अमावस्या
22 मार्च, बुधवारचैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
23 मार्च, गुरुवारचेटी चंड
30 मार्च, गुरुवाररामनवमी
31 मार्च, शुक्रवारचैत्र नवरात्रि पारणा

मार्च महीने में पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर

ग्रहण और गोचर की बात करें तो मार्च के महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण ग्रह राशि एवं अवस्था परिवर्तन करने वाले हैं। तो आइए इन परिवर्तनों के बारे में विस्तार से जानते हैं:

  • शनि का कुंभ राशि में उदय: 6 मार्च 2023- शनि देव 6 मार्च को 23 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि में उदय होंगे।
  • शुक्र का मेष राशि में गोचर: 12 मार्च 2023- शुक्र देव 12 मार्च की सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर राशि चक्र की पहली राशि मेष में प्रवेश करेंगे।
  • मंगल का मिथुन राशि में गोचर: 13 मार्च 2023- मंगल देव 13 मार्च को 05 बजकर 47 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
  • सूर्य का मीन राशि में गोचर: 15 मार्च 2023- सूर्य देव 15 मार्च को 06 बजकर 13 मिनट पर राशि परिवर्तन करते हुए राशि चक्र की आख़िरी राशि में मीन में गोचर करेंगे।
  • बुध का मीन राशि में गोचर: 16 मार्च 2023- बुध महाराज 16 मार्च को 10 बजकर 33 मिनट पर बृहस्पति शासित राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
  • गुरु मीन राशि में अस्त: 28 मार्च 2023- देव गुरु बृहस्पति 28 मार्च को 09 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में अस्त हो जाएंगे।
  • बुध का मेष राशि में गोचर: 31 मार्च 2023- बुध महाराज 31 मार्च को 14 बजकर 44 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे।
  • बुध का मेष राशि में उदय: 31 मार्च 2023- बुध महाराज 31 मार्च को 14 बजकर 44 मिनट पर मेष राशि में उदय होंगे।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

मार्च 2023 में पड़ने वाले कुछ मशहूर सितारों के जन्मदिन

1 मार्च: नीतीश कुमार

2 मार्च: टाइगर श्रॉफ

3 मार्च: सलीम मर्चेंट, शंकर महादेवन, विद्यासागर, श्रद्धा कपूर

4 मार्च: कुणाल देशमुख, श्रद्धा दास

5 मार्च: नस्सर, मुकेश

6 मार्च: अंकित तिवारी, जान्हवी कपूर, खेसारी लाल यादव, मकरंद देशपांडे

7 मार्च: अनुपम खेर, अमित पांडेय

8 मार्च: फरदीन खान

9 मार्च: दर्शील सफ़ारी

10 मार्च: डॉली ठाकरे, शहबाज खान, चिराग पाटिल

11 मार्च: पूनम पांडेय

12 मार्च: श्रेया घोषाल, आतिफ़ असलम, आदित्य धार, कायरा दत्त, मोहम्मद अतीक

13 मार्च: गीता बसरा, निमरत कौर

14 मार्च: फरीदा जलाल, आमिर खान

15 मार्च: अभय देओल, इला अरुण, आलिया भट्ट, हनी सिंह

16 मार्च: राजपाल यादव, रणविजय सिंह, प्राची अधिकारी

18 मार्च: अलीशा चिनॉय, रत्ना पाठक, अंतरा बनर्जी, दर्शन पांड्या, सोहेल कथूरिया

19 मार्च: तनुश्री दत्ता, मंज़र सहबाई, संहिता मजूमदार

20 मार्च: गायत्री जोशी

21 मार्च: रानी मुखर्जी, शोभना

23 मार्च: कंगना रनौत, ठाकुर अनूप सिंह

24 मार्च: इमरान हाशमी

25 मार्च: योगराज सिंह

26 मार्च: प्रकाश राज, मधु

27 मार्च: राम चरन तेजा

28 मार्च: अक्षय खन्ना, निहार पांड्या, संध्या मृदुल

29 मार्च: माइकल विंटरबॉटम, मंदाना करीमी

30 मार्च: नागेश कुकुनूर, अभिषेक चौबे

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल 

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए महीने का मध्य मिला जुला रहेगा। प्रमुख ग्रह शनि ग्यारहवें भाव में है और यह जातकों को एक…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना मध्यम माना जा सकता है। महीने की शुरुआत में प्रमुख ग्रह शनि दशम भाव में है और यह…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह अनुकूल स्थिति में हैं ऐसे में इस महीने के मध्य में मिथुन राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शनि अपनी ही राशि में…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

महीने के मध्य में कर्क राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, क्योंकि सूर्य, शुक्र और बुध एक अनुकूल स्थिति में है। इस राशि के जातकों को शनि द्वारा दी गई…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

यह महीना सिंह राशि के जातकों के लिए अत्यधिक अनुकूल नहीं है। मार्च मासिक राशिफल के अनुसार शनि सातवें भाव में है, आठवें भाव में बृहस्पति होने के कारण …..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

रिश्तों के मामले में यह महीना मध्यम परिणाम दे सकता है, क्योंकि राहु और केतु दूसरे और आठवें भाव में हैं। अन्य मासिक ग्रह शुक्र, बुध और सूर्य….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को इस महीने स्वास्थ्य वित्तीय और पारिवारिक संबंधों में औसत परिणाम प्राप्त होंगे। इस महीने के दौरान इन जातकों के लिए असुरक्षा की भावना…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

इन राशि के जातकों को यह महीना पैसों के मामले में अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है। लेकिन चतुर्थ भाव में शनि की स्थिति के कारण पारिवारिक संबंधों में कुछ…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों का महीना आध्यात्मिक उन्नति व करियर की उन्नति आदि की दृष्टि से भाग्यशाली हो सकता है। तीसरे भाव में शनि, द्वितीय भाव का स्वामी शनि होने…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

इस राशि के जातकों का इस महीने का सफर उतार चढ़ाव भरा रहेगा। वित्तीय मामले में इन जातकों का समय कुछ खास नहीं रहेगा। धन के प्रवाह में…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

इस महीने के दौरान जातकों को करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में मिश्रित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य और करियर…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

बृहस्पति, राहु/केतु और शनि आदि ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य, धन, करियर और रिश्तों पर अधिक ध्यान…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह ब्लॉग भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.