मार्च में शुरू होगा हिंदू नववर्ष; जानें कब और कौन से व्रत-त्योहार मचाएंगे धूम!

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 01 जनवरी 2023 से नए साल की शुरुआत हो चुकी है लेकिन हिंदू नव वर्ष का आगाज चैत्र महीने से होता है। चैत्र माह हिंदू कैलेंडर का पहला महीना कहलाता है जो कि   अंग्रेजी कैलेंडर में साल का तीसरा महीना यानी मार्च का महीना होता है। हम इस महीने से धीरे-धीरे सर्दी को अलविदा कहते हैं और गर्मी के मौसम का स्वागत करते हैं।

Varta Astrologers

मार्च माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्यौहार भी आने लगते हैं। हिंदू धर्म में प्रत्येक माह में अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार मार्च 2023 में होली, रंग पंचमी, गुड़ी पड़वा सहित करीब डेढ़ दर्जन पर्व, व्रत और त्यौहार पड़ेंगे। वैसे तो हर त्यौहार का विशेष महत्व होता है लेकिन मार्च के महीने में पड़ने वाले इन त्यौहारों का अलग ही महत्व है। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में मार्च 2023 में पड़ने वाले सभी व्रत और त्यौहारों के बारे में जानेंगे। साथ ही इस माह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर के साथ-साथ बैंक अवकाश के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। आखिरी में, यह महीना प्रत्येक राशि पर कैसा प्रभाव छोड़ेगा इस बारे में भी चर्चा करेंगे। आइए सबसे पहले जान लेते हैं इस महीने में पैदा होने वाले लोगों के बारे में कुछ रोचक बातें।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मार्च महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

मार्च माह में जन्मे लोग बेहद रचनात्मक होते हैं और एक लीडर के रूप में सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हैं। ये जातक स्वभाव में दयालु, कोमल हृदय व सकारात्मक सोच रखने वाले होते हैं। मार्च में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व का एक गुण जो सबसे ख़ास होता है कि ये हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। ये लोग जिंदगी के हर पल का आनंद लेते हैं। साथ ही बेहद मिलनसार भी होते हैं और ये नए लोगों से मिलना और उन्हें जानना पसंद करते हैं। इन्हें भीड़ से ज़्यादा शांति और एकांत पसंद होता है। ये शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर रहना पसंद करते हैं। ये उन लोगों के बीच रहना पसंद नहीं करते हैं जो अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए बेताब रहते हैं। इसके अलावा ये लोग पार्टियों में जाने के बजाय अच्छी किताबें पढ़ना पसंद करते हैं।

मार्च में पैदा होने वाले लोग उन लोगों से दोस्ती करना पसंद करते हैं जो प्रकृति प्रेमी होते हैं। इन्हें  पहाड़, नदियां और प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करती हैं। इसके साथ ही ये एक अच्छे विश्लेषक होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि ये अपनी पिछली गलतियों को स्वीकारते हैं और उनसे सीख लेते हुए आगे बढ़ते हैं। साथ ही उन गलतियों को भविष्य में न दोहराने पर विचार करते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि बिती हुई गलतियों पर ज्यादा सोचने से बचें। इसके अलावा ये अपना जीवन तर्कों के साथ जीते हैं। ऐसा करने के लिए वह आपको भी प्रेरित कर सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप ये अपने प्रियजनों को सलाह देने में अच्छे माने जाते हैं।

मार्च में जन्मे लोग अपने विचारों और दृष्टिकोण में ईमानदार होते हैं। ये मीठा बोलने की बजाय सच बोलना पसंद करते है। ये लोग शायद ही कभी अपनी अप्रिय घटनाओं के बारे में सोचकर परेशान होते हैं क्योंकि यह अनिश्चितताओं के बारे में अच्छे से जानते हैं। जब बात इनके प्रेम जीवन की हो तो मार्च में जन्मे लोग अपने पार्टनर के साथ बहुत ईमानदार और रिश्ते निभाने में भी माहिर होते हैं। ये अपने साथी को प्यार और खास महसूस कराने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और पार्टनर का भी इन्हें मानसिक व भावनात्मक रूप से सहयोग प्राप्त होता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक: 3, 7

मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली रंग: समुद्र ग्रीन, एक्वा

मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: गुरुवार, मंगलवार, रविवार

मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: पीला नीलम (पुखराज), लाल मूंगा

मार्च 2023 के बैंक अवकाश 

अगर हम सभी राज्यों को जोड़कर मार्च में आने वाले बैंक अवकाशों की बात करें तो कुल 9 बैंक अवकाश होंगे। हालांकि, इस माह में आ रहे बैंक अवकाशों का पालन अलग-अलग राज्यों के नियम, मान्यताओं और संस्कृतियों पर निर्भर करता है। आइये नज़र डालते हैं नीचे दी गई बैंक अवकाशों की सूची पर। 

तिथिदिनबैंक अवकाशकिन राज्यों में किया जाएगा पालन
5 मार्च, 2023रविवारपंचायती राज दिवसउड़ीसा
7 मार्च,, 2023मंगलवारहोली दहनअरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप
8 मार्च, 2023बुधवारहोलीराष्ट्रीय छुट्टी
8 मार्च, 2023बुधवारडोली यात्रा पश्चिम बंगाल
22 मार्च, 2023बुधवारचैत्र नवरात्रिमहाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक 
22 मार्च, 2023बुधवारबिहार दिवसबिहार
22 मार्च, 2023बुधवारगुड़ी पड़वामहाराष्ट्र और मध्य प्रदेश
23 मार्च, 2023गुरुवारशहीद भगत सिंह की पुण्यतिथिहरियाणा और पंजाब
24 मार्च, 2023शुक्रवारसरहुलझारखंड
30 मार्च, 2023गुरुवाररामनवमीअरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पांडिचेरी, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के अलावा, अन्य सभी राज्यों और प्रांतों में राष्ट्रीय अवकाश हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मार्च माह के महत्वपूर्ण व्रत एवं त्यौहार

3 मार्च, 2023 (शुक्रवार) – आमलकी एकादशी: हिंदू मान्यताओं के अनुसार आमलकी एकादशी का व्रत बेहद फलदायी माना जाता है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी का व्रत रखते हैं। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु ने आंवले के पेड़ की उत्पत्ति की थी और उसे दिव्य पेड़ बताया था। परिणामस्वरूप, शास्त्रों में आमलकी एकादशी को अत्यधिक महत्व दिया गया है।

4 मार्च, 2023 (शनिवार) – शनि प्रदोष व्रत: प्रदोष व्रत को त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है।

इस माह प्रदोष व्रत 4 मार्च 2023 दिन शनिवार को रखा जाएगा। शनिवार के दिन होने की वजह से इसे शनि प्रदोष व्रत कहा गया है। पुराणों के अनुसार, इस व्रत को करने से लम्बी आयु का वरदान मिलता है।

7 मार्च, 2023 (मंगलवार) – होलिका दहन: होलिका दहन को होली के त्यौहार के एक दिन पहले फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। असुरराज हिरण्यकश्यप की बहन होलिका के खिलाफ श्री हरि भक्त प्रहलाद की विजय की याद दिलाता है। मान्यता है कि होलिका की आग बुराई को जलाने का प्रतीक है। इसे छोटी होली के नाम से भी पुकारा जाता है। इसके अगले दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में होली मनाई जाती है। 

7 मार्च, 2023 (मंगलवार)फाल्गुन पूर्णिमा व्रत: हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को फाल्गुन पूर्णिमा कहते हैं। हिन्दू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का उपवास रखने से मनुष्य के दुखों का नाश होता है और उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। 

11 मार्च, 2023 (शनिवार) संकष्टी चतुर्थी: हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है। संकष्टी संस्कृत भाषा से लिया गया शब्द है, जिसका अर्थ है कठिन समय से मुक्ति पाना। मान्यता है कि इस व्रत को करने से विघ्नहर्ता श्री गणेश किसी भी कार्य में आ रही रुकावट को दूर करते हैं। साथ ही सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

15 मार्च, 2023 (बुधवार) – मीन संक्रांति: हिन्दू धर्म में मीन संक्रांति का बड़ा महत्व है क्योंकि इसे पूरे वर्ष की आखिरी संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, वर्ष के आखिरी माह में सूर्य राशि चक्र की आखिरी राशि मीन में प्रवेश करते हैं और इसी ख़ास दिन को श्रद्धालुओं द्वारा मीन संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों जैसे कि गंगा, यमुना आदि में स्नान करते हैं और सूर्य देव की पूजा करते हुए अर्घ्य देते हैं तथा दान-पुण्य आदि करते हैं।

18 मार्च, 2023 (शनिवार)- पापमोचनी एकादशी: पापमोचनी एकादशी का अर्थ है पाप को नष्ट करने वाली एकादशी। इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पापमोचनी एकादशी के दिन किसी की निंदा और झूठ बोलने से बचना चाहिए। इस व्रत को करने से ब्रह्महत्या, स्वर्ण चोरी, मदिरापान, अहिंसा और भ्रूणघात समेत अनेक घोर पापों के दोष से मुक्ति मिलती है।

20 मार्च, 2023 (सोमवार)- मासिक शिवरात्रि: मासिक शिवरात्रि का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का व्रत रखने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही मोक्ष और मुक्ति की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस दिन शिव मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का पूरे दिन जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

21 मार्च, 2023 (मंगलवार)- चैत्र अमावस्या: हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को चैत्र अमावस्या के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में इसका बहुत महत्व है और इस दिन स्नान, दान और अन्य धार्मिक कार्य किए जाते हैं। इस दिन पितृ तर्पण आदि कार्य किए जाते है।  चैत्र अमावस्या को पितृ तर्पण जैसे अनुष्ठान करने के लिए भी जाना जाता है।

22 मार्च, 2023 (बुधवार) – चैत्र नवरात्रि: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि 2023 का आरंभ चैत्र माह की पहली तिथि से होता है। इसी दिन से हिन्दू नववर्ष की भी शुरुआत होती है। इस दिन से लगातार 9 दिनों तक माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि 2023 के पहले दिन कलश की स्थापना की जाती है। फिर उस कलश की नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन छोटी कन्याओं को कन्या भोज कराया जाता है।

22 मार्च, 2023 (बुधवार) उगादी: दक्षिण भारत में उगादी हिन्दू नववर्ष के आगमन की ख़ुशी में मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से यह मार्च का अंतिम या अप्रैल का शुरुआती समय होता है। दक्षिण भारत में रहने वाले लोग उगादी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग अपने सगे-संबंधियों के साथ एक जगह इकट्ठा होते हैं और तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद लेते हैं।

22 मार्च, 2023 (बुधवार)घटस्थापना पूजा: चैत्र नवरात्रि 2023 की प्रथम दिन कलश स्थापना की जाती है। उसके बाद 9 दिनों तक उस कलश का पूजन किया जाता है। घटस्थापना में नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। कलश स्थापना के समय कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।

22 मार्च, 2023 (बुधवार)- गुड़ी पड़वा: चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा का त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। इस पर्व को हिन्दू नववर्ष या नव-सवंत्सर के आरंभ की ख़ुशी में मनाया जाता है। माना जाता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नए साल की शुरुआत होती है।

23 मार्च, 2023 (गुरुवार)- चेटीचंड: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में चन्द्र दर्शन की तिथि (द्वितीया) को सिंधी चेटीचंड मनाते हैं। सिंधी समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक झूलेलाल जयंती है। झूलेलाल जयंती पर सिंधी समुदाय के लोग झूलेलाल मंदिरों में जाते हैं और श्रद्धा भाव के साथ उनकी पूजा करते हैं। झूलेलाल जयंती की तिथि वर्ष और चैत्र के हिन्दू महीने की दूसरी तिथि को मनाया जाता है। सिंधी समुदाय के लोगों के लिए यह तिथि बेहद शुभ मानी जाती है क्योंकि इस दिन से सिंधी हिंदुओं का नया साल प्रारंभ होता है।

30 मार्च, 2023 (गुरुवार)- रामनवमी: चैत्र माह से हिंदू नववर्ष शुरू होता है और इसी माह में नवरात्रि के नौ दिन तक शक्ति साधना की जाती है। चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने राजा दशरथ के घर जन्म लिया था।

31 मार्च, 2023 (शुक्रवार) – चैत्र नवरात्रि पारण: हिन्दू  पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का पारण चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को किया जाता है। यह नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि उत्सव के अंतिम दिन का प्रतीक है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मार्च में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर की जानकारी

अब आगे बढ़ते हैं और बात करते हैं मार्च 2023 में होने वाले ग्रहण और गोचर की तो इस माह कोई ग्रहण नहीं लगेगा। हालांकि 5 बड़े ग्रह गोचर करेंगे जबकि दो ग्रह उदय होंगे और एक ग्रह अस्त होगा जिसकी जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

6 मार्च, 2023- शनि का कुंभ राशि में उदय: न्याय, अधिकार और नैतिक दायित्वों के ग्रह, शनि 6 मार्च, 2023 को अपनी स्वराशि कुंभ में रात 11 बजकर 36 मिनट पर उदय होंगे।

12 मार्च, 2023- शुक्र का मेष राशि में गोचर: प्रेम और भौतिक सुखों के ग्रह शुक्र 12 मार्च, 2023 की सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

13 मार्च, 2023- मंगल का मिथुन राशि में गोचर: क्रिया, ऊर्जा और इच्छा के ग्रह मंगल 13 मार्च 2023 को मिथुन राशि में सुबह 5 बजकर 47 पर गोचर करेंगे।

15 मार्च, 2023- सूर्य का मीन राशि में गोचर: ज्योतिष शास्त्र में प्रमुख ग्रह माने जाने वाले सूर्य 15 मार्च, 2023 को मीन राशि में सुबह 6 बजकर 13 पर गोचर करेंगे।

16 मार्च, 2023- बुध का मीन राशि में गोचर: बुद्धि और वाणी के कारक बुध 16 मार्च, 2023 की सुबह 10 बजकर 33 पर मीन राशि में गोचर करेंगे।

28 मार्च, 2023- बृहस्पति मीन राशि में अस्त: भाग्य और वैभव के ग्रह बृहस्पति 28 मार्च, 2023 की सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में अस्त होंगे।

31 मार्च, 2023- बुध का मेष राशि में गोचर: मेष राशि में बुध का गोचर 31 मार्च, 2023 की दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर होगा।

31 मार्च, 2023- मेष राशि में बुध उदय: बुध ग्रह 31 मार्च, 2023 की दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर मेष राशि में उदय भी होंगे।

राशि चक्र की 12 राशियों के लिए मार्च माह की भविष्यवाणी

मेष राशि

  • मेष राशि वालों के लिए यह माह करियर के मोर्चे पर औसत रहेगा। लाभ और पदोन्नति मिलने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह का दबाव न लें और कड़ी मेहनत करना जारी रखें।
  • शिक्षा के क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों में एकाग्रता की कमी देखने को मिल सकती है जिसके परिणामस्वरूप आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन के लिए बेहतर साबित होगा। सूर्य की अनुकूल स्थिति के परिणामस्वरूप पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
  • इस महीने आप पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखने में सफल होंगे। हालांकि कुछ विवाद भी होने की संभावना है लेकिन आप उन्हें अपनी समझदारी से संभालने में कामयाब रहेंगे।
  • सेहत के लिहाज से, इस माह आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि पैरों और जोड़ों में दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपको परेशान नहीं करेगी।

उपायः प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृषभ राशि 

  • वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना बेहद अनुकूल रहेगा। आप इस दौरान करियर में अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति में हो सकते हैं। साथ ही आपको पदोन्नति या वेतन वृद्धि के रूप में अच्छी खबर मिल सकती है।
  • शिक्षा के मामले में यह माह आपके लिए फलदायी साबित होगा। छात्र इस दौरान अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। विशेष रूप से जो लोग अकाउंटिंग या एडवांस मैथमेटिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं।
  • वृषभ राशि के लोगों को महीने की शुरुआत के दौरान परिवार में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि परिवार के सदस्यों के साथ अवांछित बहस होने की संभावना है। हालांकि, माह के अंत तक आप मतभेदों को सुलझाने में सफल रहेंगे।
  • प्रेम जीवन की बात करें तो यह समय आपके लिए शानदार रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं या रिलेशनशिप में हैं उनके पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना आपके लिए औसत रहेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि कोई छोटी-मोटी समस्या है तो समय के साथ उसमें सुधार देखने को मिलेगा।

उपायः प्रतिदिन 108 बार “ॐ राहवे नम:” का जाप करें।

मिथुन राशि 

  • इस महीने आपके करियर में प्रगति धीरे-धीरे होगी। आप अपने कार्य में बेहतर प्रदर्शन दिखाने में सक्षम हो सकते हैं और कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। 
  • छात्रों के लिए भी यह महीना फलदायी साबित होगा। इस दौरान आप अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और ऐसे में,आपके विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं।
  • पारिवारिक जीवन की बात करें तो, अवांछित गलतफहमी पैदा होने की संभावना है जिससे परिवार की खुशी प्रभावित हो सकती है।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो, इस दौरान आपके रिश्ते में अहंकार से संबंधित मुद्दे पैदा हो सकते हैं जिससे आपके प्यार भरे संबंध में समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अपने अहंकार को किनारे कर इस दौरान रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। 
  • इस माह आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की जरूरत है क्योंकि आपको तनाव व कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें व एक अच्छी डाइट को फॉलो करें।

उपायः प्रतिदिन 108 बार “ॐ बुधाय नम:” मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

  • मार्च में नौकरीपेशा व खुद का व्यवसाय कर रहे जातकों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको बहुत सोच-विचार कर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपकी छवि को प्रभावित कर सकती है।
  • इस दौरान कर्क राशि के छात्रों को केंद्रित होकर पढ़ाई करने में काफी समस्या महसूस हो सकती है और इसका प्रभाव आपके ग्रेड पर पड़ सकता है। इसके अलावा आप में से कुछ लोग विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना सकते हैं।
  • पारिवारिक जीवन की बात करें तो, अवांछित तनाव या विवाद के कारण गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में आप आपसी समझ के द्वारा परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रख सकते हैं।
  • यदि आप इस महीने विवाह करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि फिलहाल के लिए टाल दें क्योंकि यह समय विवाह के लिए योग्य नहीं है।
  • इस महीने आपको अपने सेहत के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि आपको जोड़ों, दाँतों या आँखों से संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ चन्द्राय नम:” मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

  • इस माह करियर में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को महीने के पहले भाग में बड़ी सफलता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनके लिए यह महीना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
  • महीने की शुरुआत में छात्रों को पढ़ाई में औसत परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करना काफी मुश्किल हो सकता है। हालांकि महीने के अंत में तरक्की के प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं।
  • इन जातकों को परिवार के साथ स्नेह की कमी महसूस हो सकती हैं जिससे घर में शांति और सद्भाव में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने परिवार के साथ  मधुर संबंध बनाए रखें और आपस में बात करें।
  • जो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं उन्हें इस दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपको अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन में तालमेल बिठाने की आवश्यकता हो सकती है।
  • स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि के जातकों का समय कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। आपको जांघों और पैरों में दर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। साथ ही असुरक्षा की भावना भी महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का बेहतर तरीके से ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है इसलिए आपको ध्यान/योग करने की सलाह दी जाती है।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार “ॐ आदित्य नमः” का जाप करें।

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातक कड़ी मेहनत से प्रतिष्ठा प्राप्त करने की स्थिति में हो सकते हैं और पदोन्नति व वेतन वृद्धि प्राप्त करने में भी सक्षम होंगे जिससे आप खुशी महसूस करेंगे।
  • शिक्षा की दृष्टिकोण से देखें तो जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें महीने के अंत से पहले सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन इसके लिए उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
  • पारिवारिक जीवन की बात करें तो, संपत्ति से जुड़ी समस्याएं परिवार में उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ वाद-विवाद पैदा हो सकते हैं और इससे इन जातकों का सुख छीन सकता है। धैर्य और मैत्रीपूर्ण दृष्टिकोण रखने से परिवार के साथ बेहतर सामंजस्य बनाए रखने में कामयाब हो सकते हैं।
  • प्रेम संबंध रखने वाले जातकों को महीने के पहले भाग में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि दूसरे भाग में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य दृष्टिकोण से इस महीने तनाव पैदा हो सकता है। ऐसे में आपको बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है।

उपायः प्रतिदिन 41 बार “ॐ राहवे नम:” का जाप करें।

तुला राशि

  • करियर के क्षेत्र में तुला राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखने में ख़ासा मुश्किल हो सकती है जिससे आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।
  • तुला राशि​ के​ छात्रों का पढ़ाई से मन हट सकता है। ऐसे में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी।
  • जो छात्र परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि बाधाएं आने की संभावना है और ऐसे में मनमुताबिक परिणाम प्राप्त करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। छात्र इस महीने की पन्द्रह तारीख तक अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे और अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस महीने आपके पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और वाद-विवाद हो सकते हैं जिससे परिवार का माहौल खराब हो सकता है। वहीं शुक्र की उपस्थिति के कारण आप परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने में सक्षम होंगे।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन के संबंध में आप पार्टनर के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। इस महीने का दूसरा भाग आपके प्रेम जीवन के लिए सफलता लेकर आ सकता है। शुक्र की स्थिति के कारण प्रेम संबंधों में अच्छी बॉन्डिंग हो सकती है, वहीं जो लोग प्यार में हैं उनकी इच्छा इस महीने की पंद्रह तारीख के बाद पूरी हो सकती है।
  • इस महीने आपको स्वास्थ्य की देखभाल करने की बहुत आवश्यकता है क्योंकि आप आंखों के संक्रमण, चिंता और सिर दर्द की समस्याओं से जूझ सकते हैं। ऐसे में सेहत के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ केतवे नमः” का जाप करें।

वृश्चिक राशि

  • इस दौरान नौकरी के प्रति सचेत रहना बेहद जरूरी है। कुछ लोगों को विदेश में काम करने का मौका भी मिल सकता है और यह मौका आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा।
  • मार्च 2023 के दौरान, वृश्चिक राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।
  • पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपके लिए अनुकूल साबित होगा। आप परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने और सुख-समृद्धि बनाए रखने में कामयाब होंगे।
  • दांपत्य जीवन में प्यार की कमी महसूस हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं उन्हें प्रेम में देरी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तो महीने की पंद्रह तारीख के बाद तक प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। 
  • यदि आप बिज़नेस कर रहे हैं तो इस महीने में आपको सफलता हासिल होगी। जो लोग पार्टनरशिप कर रहे हैं उन्हें भी इस महीने लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।

धनु राशि

  • जो जातक व्यापार के क्षेत्र में हैं उनके लिए यह समय शानदार साबित होगा। महीने के अंत तक आपको अच्छा लाभ अर्जित करने का अवसर मिलेगा। 
  • धनु राशि के छात्रों को पढ़ाई में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इन समस्याओं के बाद छात्र सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे।
  • परिवार के बीच विश्वास और प्यार बना रहेगा। हर कोई आपसे खुश रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के प्रति प्यार का इजहार करने और अच्छा तालमेल बैठाने में सक्षम होंगे।
  • विवाहित व रिलेशनशिप में रह रहे लोगों को महीने के पहले भाग में कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है क्योंकि रिश्ते में सम्मान की कमी महसूस हो सकती है। जातकों को सलाह दी जाती है कि जीवन में खुशी बरकरार रखने के लिए खुद पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार “ॐ गुरवे नमः” का जाप करें।

मकर राशि

  • जो जातक खुद के व्यापार से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है जिसके परिणामस्वरूप आपको औसत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। दसवें भाव के स्वामी शुक्र अनुकूल स्थिति में होने के कारण व्यवसायी इस महीने की 15 तारीख के बाद अच्छा मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे।
  • मकर राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
  • मकर राशि के जातक इस महीने प्यार के संबंध में प्रेम की कमी महसूस कर सकते हैं। प्रेम करने वाले जातकों का इस महीने अपने पार्टनर के साथ विवाद व मनमुटाव हो सकता है। बहरहाल जो लोग शादी के बंधन में बंधने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनके लिए यह महीना शानदार रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

कुंभ राशि

  • करियर के लिहाज़ से, कुंभ राशि वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आपको कदम दर कदम आगे बढ़ने और समझदारी से हर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। करियर के कारक ग्रह शनि अपनी राशि कुंभ के पहले भाव में मौजूद होंगे, इस प्रकार आपके लिए यह समय मुश्किलों से भरा साबित हो सकता है।
  • कुंभ राशि के जो छात्र उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें इस माह भाग्य का साथ मिलता नहीं दिख रहा है।
  • इन जातकों को परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए घर के सदस्यों के साथ सहयोग करना आवश्यक होगा।
  • जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उन्हें इस महीने के पहले भाग तक विवाह में देरी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें इस महीने की पंद्रह तारीख तक दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कमी महसूस हो सकती है।
  • इस माह आप स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उत्पन्न होने वाली परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा, चंद्र राशि के संबंध में तीसरे भाव में राहु की स्थिति स्वास्थ्य के लिए अच्छे परिणाम दे सकती है।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार “ॐ नमो नारायणाय” का जाप करें।

मीन राशि 

  • व्यवसाय करने वाले जातकों को यह महीना अत्यधिक चुनौतीपूर्ण लग सकता है और कुछ स्थितियों में नुकसान होने की संभावना है। आपको इस दौरान मार्केट में कड़ी टक्कर मिल सकती है जिसके परिणामस्वरूप व्यापार में लाभ या हानि की समान संभावना है।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल साबित नहीं हो सकती है क्योंकि इस दौरान आपको इच्छाशक्ति की कमी महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी और साथ ही ध्यान/योग करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
  • परिवार में आपसी समझ की कमी के कारण अहंकार से संबंधित समस्या हो सकती है। सहयोग या समायोजन की कमी से परिवार के सदस्यों के बीच बहस हो सकती है। 
  • यदि आप इस माह के दौरान विवाह करने का विचार बना रहे हैं तो महीने के पहले भाग के बाद थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि यह समय वैवाहिक जीवन में मुश्किल खड़ी कर सकता है। वहीं प्रेम करने वाले लोगों के लिए इस महीने की पंद्रह तारीख से पहले विवाह करना बेहतर हो सकता है।
  • मीन राशि के जातकों को इस माह इम्यूनिटी की कमी और सबसे महत्वपूर्ण आत्मविश्वास की कमी के कारण स्वास्थ्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको संतुलित आहार का पालन करने के साथ-साथ नियमित रूप से योग व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार “ॐ नमो नारायणाय” का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.