मार्च 2023 में इन राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के दरवाज़े!

मार्च मासिक 2023: ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, मार्च साल का तीसरा महीना है और यह धरती के उत्तरी गोलार्ध में गर्मी के मौसम से जोड़कर देखा जाता है। आसान भाषा में कहें तो, मार्च के आने से गर्मियों के मौसम की शुरुआत होती है। अगर हम इस महीने के इतिहास के बारे में बात करें तो, मार्च का नाम रोम के युद्ध के देवता मंगल के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा पुराने समय में मार्च के माह में सैन्य कार्यों की आधिकारिक रूप से शुरुआत होती थी।

Varta Astrologers

         मार्च का महीना आपके लिए कैसा रहेगा, मन में हैं सवाल तो विद्वान ज्योतिषियों से फोन/चैट कर पाएं जवाब।

मार्च के महीने को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दौरान अनेक त्योहार और व्रत पड़ते हैं। इस साल ग्रहों के गोचर के कारण मार्च का महत्व और भी बढ़ गया है। मार्च 2023 में 5 ग्रहों के गोचर और 3 ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके परिणामस्वरूप, हम सभी के जीवन में कई अहम बदलाव आने निश्चित हैं। इस ख़ास ब्लॉग में हम ऐसी 4 राशियों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे जिनके लिए यह महीना शानदार परिणाम और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। साथ ही जानेंगे, इस महीने होने वाले ग्रहों के गोचर की तिथि और समय के बारे में। तो आइए, बिना देर किए इसकी शुरुआत करते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2023

हिंदू कैलेंडर के अनुसार मार्च का महीना

इस महीने की शुरुआत 1 मार्च 2023 को दशमी तिथि के तहत शुक्ल पक्ष के मृगशिरा नक्षत्र में होगी। वहीं, इसका समापन 31 मार्च 2023 को दशमी तिथि को शुक्ल पक्ष के पुष्य नक्षत्र के अंतर्गत होगा।

मार्च 2023 में होने वाले गोचर: तिथि और समय

शनि कुंभ राशि में उदय: 6 मार्च, 2023 को शनि कुंभ राशि में रात 11 बजकर 36 मिनट पर उदय हो जाएंगे।

शुक्र का मेष राशि में गोचर: 12 मार्च, 2023 को सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। 

मंगल का मिथुन राशि में गोचर: 13 मार्च 2023 की सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 

सूर्य का मीन राशि में गोचर: 15 मार्च 2023 की सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे।

बुध का मीन राशि में गोचर: 16 मार्च 2023 की सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर बुध मीन राशि में गोचर करेंगे।

बृहस्पति मीन राशि में अस्त: 28 मार्च 2023 को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर बृहस्पति मीन राशि में अस्त हो जाएंगे।

बुध का मेष राशि में गोचर: 31 मार्च, 2023 की दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर बुध मेष राशि में गोचर करेंगे।

बुध का मेष राशि में उदय: 31 मार्च 2023 को 2 बजकर 44 मिनट पर बुध मेष राशि में उदय हो जाएंगे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मार्च 2023 किन राशियों के लिए होगा शानदार

वृषभ

मार्च 2023 के राशिफल के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना शानदार परिणाम लेकर आने वाला है। इस दौरान आपको बृहस्पति, सूर्य, बुध, मंगल, और राहु से अनेक तरह के लाभ प्राप्त होंगे। आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्यारहवें, केतु छठे, मंगल दसवें और शनि चौथे भाव में मौजूद हैं। अकाउंट के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए यह स्थिति बेहद शुभ साबित होने की संभावना है। वृषभ राशि के अन्य जातकों के लिए मार्च महीने का दूसरा भाग यानी 15 तारीख के बाद का समय अत्यंत लाभकारी होगा। वहीं, यह महीना आपके प्रेम जीवन और शादीशुदा संबंध के लिए भी उत्तम नतीजे लेकर आने वाला है। 12 मार्च के बाद शुक्र महाराज बारहवें भाव में मौजूद रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप आप अपने साथी या पार्टनर के साथ आनंदमय समय व्यतीत करने में सफल होंगे।

मिथुन

आपकी कुंडली में शनि नौवें और बृहस्पति दसवें भाव में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सूर्य, बुध और शुक्र भी आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अगर आप खुद का व्यवसाय चला रहें हैं तो आपको महीने के दूसरे भाग में बड़ा धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपके पारिवारिक संबंध भी बेहतर होंगे। मंगल पहले भाव में मौजूद हैं और चौथे भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं जिसके कारण परिवार में कुछ परेशानियां आने की आशंका है। लेकिन दसवें भाव में बैठे बृहस्पति आपके पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को कम करेंगे और आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे। आपको मार्च के महीने में सिर दर्द और पाचन से संबंधित समस्याएं होने के आसार हैं।

कन्या

मार्च मासिक राशिफल के अनुसार, आपकी कुंडली के छठे भाव में शनि और सातवें भाव में बृहस्पति मौजूद होंगे। इसके परिणामस्वरूप, कन्या राशि के जातकों को इस माह करियर में सफलता मिलने की संभावना है। शनि, बृहस्पति और राहु-केतु के आशीर्वाद से जातक अपनी नौकरी और शिक्षा दोनों ही क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, आपका प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन आनंदमय होने की संभावना है। हालांकि, कन्या राशि के जातकों को मार्च के महीने में शांति और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है।

धनु

मार्च मासिक राशिफल के अनुसार धनु राशि के जातक नौकरी, बिज़नेस, शिक्षा, घरेलू जीवन, प्रेम संबंध और शादीशुदा जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने में सफल होंगे। आपकी कुंडली के तीसरे भाव में शनि, चौथे भाव में बृहस्पति और पांचवें भाव में राहु की मौजूदगी आपके लिए लाभकारी परिणाम लेकर आएगी। वहीं, राहु का सातवें भाव में प्रवेश आपको विदेश में नौकरी के नए अवसर प्रदान कर सकता है। साथ ही केतु और बुध की लाभकारी स्थिति के प्रभाव से इस महीने लोकल बिज़नेस आर्थिक उन्नति हासिल करेंगे। आपके पारिवारिक जीवन पर नज़र डालें तो, 12 मार्च 2023 को शुक्र के पांचवें भाव में आते ही आपकी लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव होंगे और आप पार्टनर के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.