मार्च 2021 मासिक राशिफल में आपके लिए क्या है ख़ास?

साल का तीसरा महीना मार्च रंगों से भरा महीना माना जाता है। इस महीने रंगों का त्योहार होली पूरे देश भर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। होली के दिन लोग गिले-शिकवों को भुलाकर एक नयी शुरुआत करते हैं। आज हम अपने इस लेख में मार्च के इस माह से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ आपको देंगे और साथ ही आपको राशिफल की मदद से बताएँगे कि यह माह आपके लिए कैसा रहने वाला है। 

इस माह में किन राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा और किन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी। साथ ही करियर, परिवार, प्रेम जीवन के लिए यह माह कैसा रहेगा इसके बारे में भी आपको जानकारी प्राप्त होगी।  वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस भविष्यफल में हम आपको इस बात की भी जानकारी प्रदान कर रहे हैं कि, मार्च महीने में ग्रहों की स्थिति सभी 12 राशि के जातकों की जीवन पर क्या और कैसा असर डालेंगी। इसके अलावा इस महीने कौन से व्रत, त्यौहार, किस तारीख को मनाए जाएंगे इसकी भी संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्रदान की जा रही है। 

इसके अलावा क्या है मार्च मासिक राशिफल में खास? 

  • मार्च मासिक राशिफल में पाएं अपनी राशि के अनुसार अपना सटीक भविष्यफल। 
  • इस महीने पड़ने वाले व्रत, त्योहारों की संपूर्ण जानकारी के साथ उचित तिथि की जानकारी। 
  • इस महीने की कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां। 
  • इस महीने का स्टॉक मार्केट भविष्यफल। 
  • इस महीने में पड़ने वाले नाम चीन लोगों की जन्मदिन की जानकारी, इत्यादि। 

यह मासिक भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

मार्च महीने का हिंदू पंचांग 

सर्वप्रथम बात करते हैं मार्च महीने के हिंदू पंचांग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में।  हिंदू पंचांग के अनुसार फरवरी का यह महीना उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में माघ/फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि को शुरू हो रहा है और स्वाती नक्षत्र में फाल्गुन/चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को खत्म हो रहा है। इस महीने बदलने वाली ग्रहों की चाल हर व्यक्ति के जीवन पर असर डालेगी और राशिफल में इन प्रभावों से आपके जीवन पर पड़ने वाले असर के बारे में हम बताएँगे।

मार्च 2021 में व्रत त्योहार 

हिंदू धर्म में व्रत-त्योहारों का बहुत महत्व है। यह त्योहार ही हमारे जीवन में रंग भरते हैं, ऐसे में यदि रंगों के त्योहार की बात की जाए तो कहना ही क्या। मार्च के इस महीने में रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। होली के अलावा इस माह कौन से त्योहार मनाए जाएंगे इसके बारे में हम अपने इस लेख में जानकारी देंगे। नीचे दी गई तालिका में आप इन त्योहारों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।  

तिथि/वार त्यौहार 
09 मार्च 2021- मंगलवारविजया एकादशी
11 मार्च 2021- बृहस्पतिवारमहाशिवरात्रि
14 मार्च 2021- रविवारमीन संक्रांति
25 मार्च 2021- बृहस्पतिवारआमलकी एकादशी
28 मार्च 2021- रविवारछोटी होली
28 मार्च 2021- रविवारहोलिका दहन
28 मार्च 2021- रविवारफाल्गुन पूर्णिमा
29 मार्च 2021-सोमवारहोली

मार्च महीने में किन ग्रहों का होगा गोचर?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार मार्च के महीने में दो महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इस माह सूर्य देव मीन राशि में शुक्र ग्रह भी मीन राशि में ही गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के गोचर से लोगों के जीवन में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कुछ जातकों को ग्रहों के गोचर से लाभ होगा तो वहीं कुछ जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं यह ग्रह कब गोचर करेंगे।  

  • 14 मार्च, 2021: सूर्य का मीन राशि में गोचर: सूर्य देव 14 मार्च 2021, रविवार को शाम 5 बज-कर 55 मिनट पर, कुंभ राशि से निकलकर अपने मित्र बृहस्पति की दूसरी राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • 17 मार्च, 2021: शुक्र का मीन राशि में गोचर: शुक्र ग्रह 17 मार्च 2021, बुधवार की सुबह 2 बज-कर 49 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

मार्च महीने की कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणी :

मार्च के महीने में कुल दो ग्रहों का गोचर होगा। आइये जानते हैं इन गोचर का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने की संभावना है।  

  • सूर्य के गोचर के प्रभाव से वृषभ और मिथुन राशि के जातकों को कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मिथुन राशि के जातकों के करियर में यदि कुछ दिक्कतें थीं तो वह दूर हो सकती हैं। वहीं वृषभ राशि के लोगों को धन लाभ होने की इस दौरान आशंका है।  मेष और कन्या राशि के लोगों को इस महीना संभलकर रहना होगा। वहीं तुला राशि के लोगों को शत्रु पक्ष से इस समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है।  
  • सिंह राशि के लोगों को सूर्य के गोचर के इस गोचर से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं वहीं शुक्र के गोचर से बेवजह के खर्चे होने की भी संभावना है। इसलिए इस राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। कर्क राशि के कुछ उन जातकों के लिए यह दोनों गोचर अच्छे हो सकते हैं जो विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं। 
  • मीन राशि के लोगों पर सूर्य और शुक्र के गोचर का खासा प्रभाव पड़ेगा। यह दोनों ही गोचर मीन राशि में होंगे शुक्र के गोचर के चलते इस राशि के लोगों को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं इसलिए सावधान रहें। रचनात्मक कार्य करके आप वाहवाही पा सकते हैं। सूर्य का गोचर आपकी राशि में होने से आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। 
  • मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दोनों ही गोचर मिले जुले साबित होंगे। मकर राशि के लोगों को अपने भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है वहीं कुछ जातक स्थान परिवर्तन भी इस दौरान कर सकते हैं। कुंभ राशि के लोग विलासिता पर इस दौरान खूब खर्च कर सकते हैं। 

मार्च महीने की स्टॉक मार्केट की भविष्यवाणी 

इस सप्ताह के स्टॉक मार्केट की गतिविधियों पर नजर डाली जाए तो सप्ताह की शुरुआत में ऑटोमोबाइल्स के शेयर की मांग बढ़ने के पूरी संभावना है। इस सप्ताह जो कम समय में लाभ कमाने की इच्छा रखते हैं उन्हें प्रॉफिट बुकिंग करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। विवेक पूर्ण तरीके से निवेश करने वाले वालों को हर गिरावट पर ख़रीददारी करनी चाहिए क्योंकि बाजार में 11 तारीख को तेजी आ सकती है। तेजड़ियों को इस महीने बैंक सेक्टर के शेयर में मुनाफ़ा मिल सकता है। वहीं महीने के अंत में  धातुओं में चमक आएगी। 

मार्च महीने में जन्मे कुछ दिग्गज सितारे 

अब बात करें अगर मार्च के महीने में जन्मे कुछ नाम चीन और दिग्गज सितारों की तो,इस महीने की शुरुआत में श्रद्धा कपूर का जन्मदिन 3 मार्च को मनाया जाएगा। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान का जन्मदिन भी इसी माह आता है और उनका जन्मदिन 14 मार्च को मनाया जाएगा। अपने बयानों से हमेशा चर्चाओं में रहने वाली कंगना रनौत का जन्मदिन 23 मार्च को मनाया जाएगा वहीं रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च को मनाया जाएगा। इसके साथ ही अनुपम खेर का जन्मदिन भी इसी माह आता है और उनका जन्मदिन 7 मार्च को मनाया जाएगा। भारत की विश्व विख्यात मुक्केबाज मेरी कॉम का जन्मदिन महीने की पहली तारीख को मनाया जाएगा।  

एस्ट्रोसेज इन सभी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है।

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह मासिक भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

मेष राशि 

मेष राशि चक्र की पहली राशि होती है और इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मेष राशि के तहत जन्मे जातकों में भरपूर ऊर्जा होती है और यह सभी तरह के काम करने के लिए सदैव…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ बुल (बैल) द्वारा दर्शाया गया एक पृथ्वी चिन्ह है, यह शुक्र ग्रह की राशि है। इस राशि के तहत पैदा हुए लोग पृथ्वी के गुणों की ही तरह कठोर, मजबूत और दृढ़ होते हैं। एक बार यदि वो…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि बुद्धि का गृह माने जाने वाले बुध गृह से संबंधित राशि है। इस राशि के तहत पैदा हुए मूल निवासी मज़बूत रिश्ते बनाने में दिलचस्पी और विश्वास रखते हैं। इस राशि के लोग काफ़ी…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि भूमि तत्व की राशि कही जाती है जो चंद्रमा ग्रह द्वारा शासित होती है। इस राशि के जातक भावुक प्रेमी होते हैं, और बेहद ही संवेदनशील होते हैं, ऐसे लोग बेहद ही आसानी से कहीं भी प्यार ढूंढ लेते हैं। इसके अलावा कर्क…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि, शाही ग्रह सूर्य द्वारा शासित एक अग्नि तत्व की राशि है। जैसा की इनके नाम से ही ज्ञात होता है कि इस राशि के लोग सिंह (शेर) की ही तरह निर्भीक, वीर और बहादुर होते हैं। सिंह राशि के तहत जन्मे…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

पृथ्वी चिन्ह कन्या संचार ग्रह बुध के स्वामित्व की राशि कही जाती है। कन्या राशि के लोग अपने जीवन में बहुत व्यवस्थित होकर रहना पसंद करते हैं। ये बहुत कुशल और व्यावहारिक होते हैं। यह लोग नवीनतम तकनीक….(विस्तार से पढ़ें)

अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

तुला राशि 

तराजू द्वारा दर्शाया गया संतुलन का चिन्ह तुला राशि, सुख और सौंदर्य के ग्रह शुक्र द्वारा शासित होती है। तुला राशि के जातक अपनी ज़िंदगी के हर पहलू में संतुलन बनाये रखने के लिए प्रयास करते हैं। जीवन के लगभग हर क्षेत्र…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

जलीय राशि वृश्चिक राशि मंगल ग्रह द्वारा शासित राशि है। इनकी राशि का स्वामी मंगल होता है जिस कारण इनका व्यक्तित्व दबंग और क्रोध-युक्त होता है। इस राशि के तहत पैदा हुए लोग इस राशि के चिन्ह…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

सामाजिक रुप से काफी सक्रिय और हमेशा गतिशील रहने में विश्वास रखने वाली धनु राशि बृहस्पति द्वारा शासित होती है, जिसे ऋषि ग्रह के रूप में भी जाना जाता है। धनु राशि का चिन्ह घोड़े और इंसान के शरीर का मिश्रित रुप है, जिसमें…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है जिसे पाप ग्रह माना जाता है लेकिन शनि बहुत ही न्याय प्रिय ग्रह होता है वह आपको मेहनती बनाता है और मेहनत का उचित फल भी देता है। मकर राशि के तहत पैदा हुए लोग दृढ़ संकल्पी और…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुम्भ राशि जल वाहक द्वारा दर्शाया गया अंतिम वायु चिन्ह है। कुंभ राशि वाले जातक मानवतावादी प्रवृत्ति के होते हैं, जैसा कि इनका राशि चिन्ह भी कुंभ है जिसका तात्पर्य है इनका व्यक्तित्व काफी गंभीर और गहरा…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

राशि चक्र की आखिरी राशि मीन, बृहस्पति द्वारा शासित होती है। बात करें अगर इस राशि के चिन्ह की तो, इसका प्रतीक चिन्ह मछली की एक जोड़ी होती है। मीन राशि में जन्मे जातक सभी राशि चक्र में सबसे सहज माने जाते हैं। यह राशि चिन्ह …...(विस्तार से पढ़ें

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.