राजा को रंक बना देता है दरिद्र योग; तुला सहित ये 4 राशियां फूंक-फूंक कर रखें कदम!

ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों के गोचर से कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों के लिए ग्रहों के गोचर का शुभ तो कुछ पर इसका अशुभ प्रभाव भी पड़ता है। इसी क्रम में मंगल 10 मई 2023 की दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर अपनी नीच राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं जिससे दरिद्र योग का निर्माण हो रहा है। दरिद्र योग को वैदिक ज्योतिष में एक अशुभ योग माना गया है। किसी व्यक्ति के कुंडली में दरिद्र योग हो तो उसे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ‘

इसकी वजह से कई बार लोगों के बने बनाए काम भी बिगड़ जाते हैं। मंगल के गोचर से बनने वाले दरिद्र योग का प्रभाव 4 राशियों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में इन राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में जिन्हें इस दौरान आर्थिक रूप से अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

कुंडली में कैसे बनता है दरिद्र योग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में दरिद्र योग तब बनता है जब शुभ ग्रह किसी अशुभ ग्रह के संपर्क में आ जाता है। इसके अलावा जब दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी अपनी नीच राशि में या छठे, आठवें और बारहवें भाव में स्थित हों तो दरिद्र योग का निर्माण होता है।

दरिद्र योग के दौरान 4 राशि के जातक रहें सतर्क!

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दरिद्र योग कष्टकारी साबित हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप आपको धन हानि हो सकती है। फिजूलखर्ची और अप्रत्याशित खर्चों की वजह से धन संचय करने में परेशानी महसूस कर सकते हैं। दरिद्र योग की वजह से आपके खर्चों में वृद्धि होने की भी आशंका है और साथ ही इस दौरान लिए गए ऋण/लोन के लिए भी आपको जरूरत से अधिक ब्याज देना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में आप किसी भी प्रकार के निवेश से बचें और सट्टा बाजार से दूर रहें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि

तुला राशि वालों को दरिद्र योग कई मुश्किल खड़ी कर सकता है। इस दौरान आप धन का संचय करने में असफल हो सकते हैं। आपको संपत्ति या जमीन में किसी भी तरह के निवेश करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको बहुत सोच-समझकर चलने का सुझाव दिया जाता है क्योंकि पारिवारिक ख़र्च बढ़ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दरिद्र योग अशुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से परहेज करें क्योंकि इस दौरान आपको नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आप झूठे सौदे या धोखाधड़ी के जाल में फंस सकते हैं जिसकी वजह से आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्ते में आपसी तालमेल की कमी के पार्टनर के साथ नोकझोंक हो सकती है।

मीन राशि

दरिद्र योग से मीन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इस अवधि में आपको धन का बड़ा हिस्सा किसी जरूरी कार्य पर खर्च करना पड़ सकता जिस वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आर्थिक मोर्चे पर कोई फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। इस अवधि किसी भी तरह की संपत्ति खरीदने से संबंधित कोई बड़ा फैसला न लें क्योंकि आप किसी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

दरिद्र योग दूर करने के प्रभावशाली उपाय

  • माता-पिता और जीवनसाथी का सम्मान करें। 
  • पीपल के पेड़ के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • सुंदरकांड का पाठ करें।
  • कुबेर यंत्र की स्थापना करें।
  • माता लक्ष्मी को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. कुंडली में दरिद्र योग कैसे बनता है?

उत्तर. दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी अपनी नीच राशि में या छठे, आठवें और बारहवें भाव में मौजूद हों तो दरिद्र योग का निर्माण होता है।

प्रश्न 2. कुंडली में दरिद्र योग क्या है?

उत्तर. दरिद्र योग एक अशुभ योग है।

प्रश्न 3. दरिद्र योग कैसे रद्द किया जाता है?

उत्तर. दरिद्र योग से छुटकारा पाने के लिए कुबेर यंत्र की स्थापना करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.