चाणक्य नीति : मर्दों को अपने ये तीन राज भूलकर भी किसी के सामने नहीं खोलने चाहिए !

महा बुद्धिमान और पराक्रमी चाणक्य को शास्त्रों में भी बेहद ऊँचा दर्जा दिया गया है। उन्होनें अपनी बुद्धिमत्ता और शिक्षा के बल पर ही नन्द वंश का नाश करके चंद्र गुप्त मौर्य को राजा बनवाया था। “अर्थशास्त्र” जैसे महान ग्रन्थ के रचनाकर चाणक्य की नीतियों को आज भी लोग अपने जीवन में शामिल कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको चाणक्य नीति की कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो विशेष रूप से मर्दों के काम आ सकते हैं। यहाँ हम बताने जा रहे हैं कि आखिर कौन से हैं वो राज जिन्हें मर्दों को किसी के सामने भी उजागर नहीं करना चाहिए। 

चाणक्य के अनुसार ये हैं वो राज जिनका खुलासा किसी भी मर्द को नहीं करना चाहिए 

पहला राज 

ये राज विशेष रूप से उनके लिए है जो विवाहित हैं। चाणक्य नीति के अनुसार एक शादी शुदा मर्द को किसी भी हाल में अपनी पत्नी की शिकायत किसी तीसरे से नहीं करनी चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार मर्दों को ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे लोग उनकी पत्नी का मज़ाक बना सकते हैं और खुद भी दूसरों के बीच हास्य पात्र बन सकते हैं। इसलिए पत्नी से संबंधित किसी भी बात को दूसरों के साथ साझा ना करें, उसे अपने तक ही रखें। इसे एक सुखी विवाहित जीवन का राज भी माना जा सकता है। 

दूसरा राज 

चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों को किसी भी स्थिति में बाहर के लोगों के साथ  तकलीफों को साझा नहीं करना चाहिए। बहुत से लोगों में ये आदत होती है कि वो जरा सी तकलीफ होने पर भी अपना दुखड़ा दूसरों के आगे गाने लगते हैं। चाणक्य की अनुसार किसी को भी आपकी दुःख तकलीफ से कोई मतलब नहीं होता है, इसलिए बेवजह अपनी तकलीफें दूसरों के सामने जाहिर कर स्वयं को बेबस और लाचार साबित ना करें। ऐसा करने से सामने वाला आपकी मजबूरियों का फायदा भी उठा सकता है। 

तीसरा राज 

चाणक्य नीति के अनुसार मर्दों को कभी भी किसी मूर्ख व्यक्ति द्वारा किये गए अपमान की बात किसी अन्य को नहीं बतानी चाहिए। इस राज को राज रखना बेहद अहम माना जाता है क्योंकि ऐसा अगर आप नहीं करते हैं तो इससे आपके मान सम्मान को ही चोट पहुंचती है। मूर्खों को अपने अपमान से कोई फर्क नहीं पड़ता है जबकि समझदार इंसान का अपमान होने से उनके मान मर्यादा में कमी आती है। बहरहाल इस तरह की घटना होने पर उसे भूलना ही आपके लिए हितकर होगा ना की उसे दूसरों के साथ साझा करना। 

तो ये हैं चाणक्य द्वारा कथित वो तीन राज जिन्हें पुरुषों को किसी के साथ भी शेयर नहीं करनी चाहिए। आपकी मर्यादा आपके अपने हाथों में होती है और उसे किसी भी हाल में नहीं गंवाना चाहिए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.