घर में सुख समृद्धि और आर्थिक संपन्नता के लिए मकर संक्रांति के दिन ज़रुर करें ये उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति का यह पर्व हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद ही खास होता है। इसके अलावा ज्योतिष के अनुसार बात करें तो, यह वही दिन होता है जिस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाता है। ऐसे में इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। 

मकर संक्रांति के इस बेहद शुभ दिन के बारे में ऐसी मान्यता है कि, इस दिन किए गए दान और फल सौ गुना होकर दान देने वाले इंसान को वापस मिल जाते हैं। साथ ही इस दिन जो कोई भी व्यक्ति अपनी यथाशक्ति अनुसार दान करता है उसकी सभी मनोकामनाएं सूर्य देव अवश्य पूरी करते हैं। इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि, 14 जनवरी को यानी जिस दिन मकर संक्रांति का यह पर्व मनाया जाएगा उसी दिन से खरमास समाप्त हो जाएगा और इसके बाद एक बार फिर से शादी, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य पूरे किए जा सकेंगे। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

मकर संक्रांति तिथि और शुभ मुहूर्त 

14 जनवरी, 2021 (गुरुवार)

पुण्य काल मुहूर्त :08:03:07 से 12:30:00 तक

अवधि :4 घंटे 26 मिनट

महापुण्य काल मुहूर्त :08:03:07 से 08:27:07 तक

अवधि :0 घंटे 24 मिनट

संक्रांति पल :08:03:07

अपने शहर का मुहूर्त जानें 

मकर संक्रांति के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय 

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के दिन का बेहद ही खास महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि, यदि कोई व्यक्ति साल भर या पूरे महीने में कभी दान पुण्य ना कर सके तो उसे मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य ज़रुर करना चाहिए। ऐसा करने से इंसान के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो आइए, जानते हैं मकर संक्रांति के दिन कौन से बेहद ही सरल उपाय करके आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं राशि के अनुसार आपको मकर संक्रांति के दिन क्या दान करना फलदाई साबित हो सकता है। 

  • मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के पानी में काले तिल डालें। तिल के पानी से स्नान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसा करने वाले व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलती है। 
  • यदि कोई इंसान बीमार चल रहा है तो, उसे मकर संक्रांति के दिन तिल का उबटन लगाने की सलाह दी जाती है। इसके बाद स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की काया निरोगी बनी रहती है। 
  • मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव को चढ़ाए जाने वाले जल में तिल अवश्य डालें। ऐसा करने से इंसान की बंद किस्मत के दरवाज़े खुलते हैं। 
  • इस दिन कंबल, गर्म कपड़े, घी, दाल चावल की खिचड़ी और तिल का दान करने से गलती से भी हुए पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है। 
  • पितरों की शांति के लिए इस दिन उन्हें जल देते समय उसमें तिल अवश्य डालें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

  • अगर व्यक्ति की कुंडली में सूर्य नीच का है तो, मकर संक्रांति के दिन घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें और सूर्य मंत्र का 501 बार जाप करें। 
  • सूर्य देव की प्रसन्नता हासिल करने के लिए पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाना चाहिए। इसके अलावा इस दिन गुड़ और कच्चे चावल को बहते जल में प्रवाहित करने से भी सूर्य देव की प्रसन्नता हासिल होती है। 
  • कुंडली में मौजूद किसी भी तरह का सूर्य दोष को कम करने के लिए तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें। 

अब जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किए जाने वाले राशि अनुसार उपाय। 

  • मेष राशि: मच्छरदानी एवं तिल का दान करें। ऐसा करने से मनोकामना जल्दी पूरी होगी।
  • वृषभ राशि: ऊनी वस्त्र और तिल का दान करें। ऐसा करना आपके लिए शुभ फलदायक साबित होगा।
  • मिथुन राशि: मच्छरदानी का दान करें। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा। 

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

  • कर्क राशि: तिल, साबूदाना एवं ऊनी वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।
  • सिंह राशि: तिल, कंबल और मच्छरदानी का दान करें।
  • कन्या राशि: तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।
  • तुला राशि: तेल, रुई, वस्त्र, राई और मच्छरदानी का अपनी यथाशक्ति अनुसार दान करें। आपके लिए शुभ साबित होगा।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं सटीक समाधान

  • वृश्चिक राशि: ज़रूरतमंदों को चावल और दाल की खिचड़ी दान करें।
  • धनु राशि: तिल और चने की दाल का दान करें। ऐसा करना आपके लिए फलदाई साबित होगा।
  • मकर राशि: तेल, तिल, ऊनी वस्त्र, कंबल और पुस्तकों का दान करें। ऐसा करने से आपकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होंगी।
  • कुंभ राशि: तेल, साबुन, वस्त्र और अन्य वस्तुओं का यथाशक्ति अनुसार किसी ज़रूरतमंद को दान करें। आपके भाग्य में उन्नति होगी।
  • मीन राशि: तिल, चना, साबूदाना, कंबल और मच्छरदानी का दान करें। ऐसा करने से आपके सभी पापों से मुक्ति मिलेगी और शुभ फल हासिल होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.