Makar Sankranti 2022: राशिनुसार भविष्यवाणी और उपाय

मकर संक्रांति भारतवर्ष का एक बड़ा ही प्रसिद्ध त्यौहार है जो अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न नामों से जाना और मनाया जाता है। इस त्यौहार का मुख्य उद्देश्य ज़रूरतमंद लोगों को भिन्न-भिन्न वस्तुओं का दान करना, सूर्य की उपासना करना होता है। जब सूर्य देव अपने गोचर भ्रमण के दौरान मकर राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन मकर संक्रांति के त्योहार के रूप में जाना और मनाया जाता है। सामान्यतय यह दिन 14 जनवरी को ही आता है।

इस विशेष आर्टिकल में आपको सभी बारह राशियों के लिए मकर संक्रांति विशेष राशिफल प्रदान किया जा रहा है। साथ ही यहाँ हम जानेंगे इस वर्ष मकर संक्रांति का शुभ क्षण क्या है और इस दिन दान का इतना महत्व क्यों बताया गया है। यह सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ आपको एस्ट्रोसेज के विद्वान ज्योतिषी आचार्य अनिल कुमार शर्मा की कलम से प्रदान की जा रही हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मकर संक्रांति 2022: शुभ मुहूर्त 

14 जनवरी, 2022 (शुक्रवार)

मकर संक्रान्ति मुहूर्त

पुण्य काल मुहूर्त: 14:12:26 से 17:45:10 तक

अवधि: 3 घंटे 32 मिनट

महापुण्य काल मुहूर्त: 14:12:26 से 14:36:26 तक

अवधि: 0 घंटे 24 मिनट

संक्रांति पल: 14:12:26

जानकारी: उपरोक्त मुहूर्त नई दिल्ली के लिए मान्य है अपने शहर के अनुसार शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें 

मकर संक्रांति पर दान का महत्व

मकर संक्रांति पर विशेषतौर पर दान क्यों दिया जाता है? इसके पीछे कारण यह है कि मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं जो सूर्य को अपना शत्रु मानते हैं। जबकि सूर्य देव शनि को अपना शत्रु नहीं मानते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश होने से शनि प्रभावित होते हैं जिसका सीधा-उल्टा असर जनजीवन पर अवश्य ही पड़ता है। 

जिन लोगों की कुंडली में शनिदेव की स्थिति अच्छी होती है उनको इसका असर कम देखने को मिलता है, लेकिन इसके विपरीत जिन लोगों की कुंडली में शनि कमज़ोर या दुर्बल स्थिती में होते हैं उनको इसके दुष्परिणाम कार्य घातक दिखाई देते हैं।

गरीब एवं मजदूर वर्ग को शनि का कारक माना जाता है जिस वजह से सूर्य एवं शनि से संबंधित वस्तुएं जैसे गुड़, रेवड़ी, खिचड़ी, बाजरा, मूंगफली, कपड़े, कंबल आदि वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ और फलदायी होता है। मकर संक्रांति पर इन वस्तुओं का दान करने से सूर्य एवं शनि के शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सके लेकिन इस दिन के दान में खिचड़ी का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि खिचड़ी बाजरा, मूंग ,उड़द एवं चावल की बनाई जाती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान का महत्व

उड़द- शनि का कारक होते हैं।

मूंग- बुध का कारक होते हैं।

बाजरा- राहु/केतु के कारक होते हैं।

चावल- शुक्र एवं चंद्रमा के कारक होते हैं।

उड़द एवं बाजरे के दान से शनि-राहु के दुष्परिणामों को कम किया जा सकता है।  राहु सदैव शनि के इशारों पर कार्य करता है। कुंडली में शनि का कमजोर होना सीधे राहु को प्रभावित करता है और कमजोर राहु सदैव चकमा देकर दुर्घटना कर देता है। इसलिए खिचड़ी में बाजरा व उड़द का होना शनि-राहु के दुष्परिणामों से बचाने में मदद करता है। साथ ही यदि शनि के मित्र ग्रह बुध एवं शुक्र को बलवान किया जाए तो इसका सीधा-सीधा असर शनि के शुभ परिणामों में मिलता है। इसलिए खिचड़ी में मूंग व चावल भी मिलाया जाता है ताकि शनि के मित्र ग्रहों को बलवान बनाकर शनि को शुभ बनाया जा सके।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मकर संक्रांति पर सूर्य-शनि युति का प्रभाव 

इस वर्ष मकर संक्रांति पर शनि देव पहले से ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। साथ ही 14 जनवरी को सूर्य देव का मकर राशि में गोचर से सूर्य-शनि की युति बन रही है जिससे आगे आने वाला समय अधिक संघर्षशील हो सकता है।

इस बार मकर संक्रांति पर सूर्य-शनि से संबंधित वस्तुओं जैसे: गुड, मूंगफली, रेवड़ी, खिचड़ी, कंबल आदि गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों में जरूर दान करें ताकि सूर्य शनि की युक्ति के दुष्परिणामों से बचा जा सके। अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं मकर संक्रांति का आपकी राशि पर क्या कुछ प्रभाव पड़ेगा?

मकर संक्रांति 2022: सभी राशियों पर इसका प्रभाव

मेष राशि: यह मकर संक्रांति शुभता का वरदान लाई है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में विशेष प्रगति दायक अवसर प्राप्त होने की संभावना प्रबल हैं।

वृषभ राशि: यह संक्रांति आपके लिये शुभ रहने वाली है। इस अवधि में धार्मिक कार्य कल्प आपको अधिक भाग्यवान बनाएंगे।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य के लिए यह मकर संक्रंति मिथुन जातकों के लिए प्रतिकूल रहने वाली है। इस अवधि में आपकी सेहत बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि: मकर संक्रांति कर्क जातकों के उन लोगों के लिए शुभ रहने वाली है जो व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं। इस दौरान पार्टनरशिप के द्वारा कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी |

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक इस वक़्त विशेष सावधानी रखें क्योंकि यह समय आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। इस समय अवधि में आपकी अपने परिवार के लोगों या पड़ोसी से अनबन हो सकती है।

कन्या राशि: कन्या जातकों के लिए मकर संक्रांति का यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस वक़्त रोमांस में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस राशि के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

तुला राशि: इस मकर संक्रांति तुला राशि के जातकों के जीवन में मित्रों के तरफ से चिंता बनी रहेगी। हालाँकि इस दौरान आपको शुभ संदेश मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: मकर संक्रांति वृश्चिक जातकों के लिए शुभ एवं मंगलमय समय साबित होगा। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए यश कीर्ति बढ़ाने में सहायक साबित होगा।

धनु राशि: मकर संक्रांति धनु राशि शुभ संदेश लेकर आ रही है। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। इसके अलावा इस समय अवधि में भविष्य की नई योजनाएं बनेंगी।

मकर राशि: इस मकर संक्रांति आपके करियर में प्रसिद्धि के योग हैं। इसके अलावा इस समय अवधि में आपके सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे।

कुंभ राशि: मकर संक्रांति कुंभ जातकों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाली है। इस समय अवधि में आपके धन हानि के योग हैं। अनावश्यक खर्च से बचने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि: मकर संक्रांति मीन जातकों के लिए अनुकूल समय साबित होगा। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी साथ ही आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 

यदि आप भी आचार्य अनिल कुमार शर्मा जी से जुड़कर अपनी किसी समस्या का हल जानना चाहते हैं तो अभी यहाँ क्लिक करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.