MahaVir Jayanti 2021: जानें कब है महावीर जयंती और क्यों मनाया जाता है यह पर्व?

जैन समुदाय में सबसे बड़ा पर्व होता है महावीर जयंती का। चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन जैन समाज के अंतिम तीर्थंकर महावीर भगवान का जन्म हुआ था। ऐसे में जैन समाज के लोग इस दिन को महावीर जयंती (महावीर जी के जन्मदिवस) के रूप में प्रति वर्ष मनाते हैं। इस वर्ष महावीर जयंती 25 अप्रैल को मनाई जाएगी। कहा जाता है महावीर भगवान ने ही समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

कौन थे भगवान महावीर? 

सबसे पहले जानते हैं कि महावीर भगवान थे कौन? तो बताया जाता है कि देश भर में अहिंसा परमो धर्म का संदेश फैलाने वाले भगवान महावीर जैन समाज के अंतिम तीर्थंकर थे। इनका जन्म 599 ईसवी में बिहार के एक राजघराने में हुआ था। राजघराने से ताल्लुक रखने वाले भगवान महावीर ने महज 30 साल की उम्र में अपने सभी सुख-सुविधाओं को त्याग कर तप और साधना का रास्ता चुना था। इसके बाद 12 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद उन्होंने अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली थी। इसी वजह से उन्हें महावीर के नाम से जाना जाता है।

कैसे मनाई जाती है महावीर जयंती?  

महावीर जयंती के दिन जैन धर्म के लोग भगवान महावीर की तस्वीर या मूर्ति का अभिषेक करते हैं। इसके बाद इस मूर्ति या तस्वीर को एक रथ पर बिठाकर भव्य और शानदार जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस में जैन धर्म के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मुख्य रूप से इस त्यौहार का सबसे खूबसूरत रंग गुजरात और राजस्थान में देखने को मिलता है। हालांकि महावीर जयंती पूरे पूरे भारतवर्ष में धूमधाम के साथ मनाई जाती है।

भगवान महावीर के सिद्धांत 

भगवान महावीर ने दुनिया को कई सिद्धांत दिए हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा सिद्धांत था अहिंसा का। इसके अलावा सत्य की राह पर चलना, ब्रह्मचर्य का पालन करना, इत्यादि सिद्धांत महावीर स्वामी ने देश और दुनिया को दिए थे। महावीर स्वामी ने दुनिया को दिखाया कि कैसे अहिंसा ही परम धर्म होना चाहिए, कैसे अहिंसा ही परम धर्म होना चाहिए, कैसे अहिंसा ही व्यक्ति को सुख शांति देता है, और कैसे अहिंसा ही संसार का उद्धार करने वाला होता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.