कल है महाशिवरात्रि, कोई चूक न हो इसलिए आज ही एकत्र कर लें ये सारी पूजन सामग्री

हिंदू देवी देवताओं में सबसे आसान भगवान शिव को प्रसन्न करना होता है। हालांकि पूजा में कोई चूक ना हो जाए इस बात का विशेष ध्यान रखने की सदैव सलाह दी जाती है। कल 11 मार्च गुरुवार के दिन महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव को बेहद ही आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है और प्रसन्न होने पर महादेव अपना आशीर्वाद अपने भक्तों के जीवन पर हमेशा के लिए बनाए रखते हैं।

हालांकि कई बार ऐसा होता है कि, हम हड़बड़ी या जल्दबाजी में पूजा में गड़बड़ी कर बैठते हैं। ऐसे में आपसे महाशिवरात्रि पूजन में कोई गड़बड़ ना हो जाए इसलिए जानते हैं महाशिवरात्रि की पूजा में जरूरी हर एक पूजन सामग्री की जानकारी। साथ ही जानते हैं इस दिन का पूजा मुहूर्त क्या है? जलाभिषेक मुहूर्त क्या है और इस दिन कावड़ चढ़ाने के लिए शुभ मुहूर्त कब से कब तक का है।

यह भी पढ़ें: 11 मार्च को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानें इसका महत्व, मुहूर्त और महा-उपाय

महाशिवरात्रि पूजन सामग्री 

महाशिवरात्रि के दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा किए जाने का विधान बताया गया है। इसके अलावा यहां विशेष तौर पर इस बात का ध्यान रखना होता है कि, महाशिवरात्रि की पूजा रात में करने सबसे ज्यादा फलदाई होता है। अब जानते हैं इस दिन की पूजन सामग्री क्या होती है।

इस दिन की पूजा में आपको जरूरत पड़ेगी सुगंधित फूलों की, बिल्व पत्रों की, भांग, धतूरे, बेर, और जौ की बालों की। इसके अलावा इस दिन की पूजा में आम्र मंजरी, मंदार पुष्प, कच्चा दूध, गन्ने का रस, शुद्ध घी, साफ़ शहद, गंगाजल, गन्ने का रस, पानी, धूप, दीप, दीपक, अगरबत्ती, अक्षत, चंदन, पांच फल, मेवे, पंच रस, रोली, इत्र, जनेऊ, मौली अवश्य शामिल करें। इसके अलावा इस दिन की पूजा में आपको भगवान शिव के साथ मां पार्वती के श्रृंगार का सामान भी अवश्य शामिल करना चाहिए। साथ ही पांच तरह की मिठाई, भोग, दक्षिणा, पूजा के बर्तन और कुशा आसन इत्यादि भी महाशिवरात्रि की पूजन सामग्री में विशेष महत्वपूर्ण होती है।

यह भी पढ़ें: कल महाशिवरात्रि पर बन रहा है अद्भुत योग, जानें इसका महत्व

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त की जानकारी

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त

निशीथ काल पूजा मुहूर्त :24:06:41 से 24:55:14 तक

अवधि :0 घंटे 48 मिनट

महाशिवरात्री पारणा मुहूर्त :06:36:06 से 15:04:32 तक 12, मार्च को

महाशिवरात्रि जलाभिषेक शुभ मुहूर्त

भगवान शिव का जलाभिषेक महाशिवरात्रि के दिन गुरुवार सुबह 5:00 बजे से प्रारंभ हो रहा है।

महाशिवरात्रि कावड़ चढ़ाने का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन बैठी कावड़ चढ़ाने का शुभ मुहूर्त 5:00 बजे से शुरू हो रहा है और खड़ी कावड़ चढ़ाने का मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से शुरू हो रहा है।

महाशिवरात्रि की पूजा चारों पहर की जाती है। अब जानते हैं इन चार पहर में शिव पूजा का शुभ मुहूर्त क्या और कब कब है।

महाशिवरात्रि प्रथम पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त 11 मार्च शाम  6 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 29 मिनट तक है

महाशिवरात्रि दूसरे पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त 11 मार्च रात 9 बजकर 29 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक 

महाशिवरात्रि तीसरे पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त 12  मार्च 12 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 03 बजकर 32 मिनट तक

महाशिवरात्रि चौथे पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त 12  मार्च तीन बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.