महाशिवरात्रि पर इन राशियों को मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद, बदल जाएगी किस्मत!

Mahashivratri 2023: महादेव का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि का त्यौहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत, पूजन आदि से उनकी उपासना करते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों की हर मुसीबत से रक्षा करते हैं और इनकी स्तुति मात्र से हमारे अंदर से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है। इस महाशिवरात्रि पर कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Varta Astrologers

इस महाशिवरात्रि को कैसे बनाएँ खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

 यह भी पढ़ें:  राशिफल 2023

महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ

महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी के दिन पड़ने जा रहा है और इस दिन प्रदोष व्रत भी पड़ने जा रहा है, इसलिए इस व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है। महाशिवरात्रि व्रत का पारण मुहूर्त 19 फरवरी 2023 को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

महाशिवरात्रि पर इन राशियों को मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद 

मेष

राशि चक्र की पहली राशि यानी कि मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत ख़ास रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और इसके प्रभाव से आपकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा, जातकों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों पर भी भोले बाबा की कृपा रहेगी जो लोग अपने प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे हैं, इस दौरान उनको  पदोन्नति मिल सकती है। इसके अलावा, अगर आपका कोई काम बहुत वक्त से अटका हुआ है, तो वह भी पूरा होने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यस्थल पर अपने सीनियर्स का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। महादेव के आशीर्वाद से वृषभ राशि के जातक ज़मीन या वाहन भी खरीद सकते हैं।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ स्वास्थ्य के मामले में प्राप्त होने की संभावना है। अगर आप बहुत दिनों से किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा, आपका करियर भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा। साथ ही, घर में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का व्रत एक वरदान की तरह साबित होगा। जातकों के मन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। करियर की बात करें तो, आपकी मुलाकात कुछ अहम लोगों से हो सकती है। यह आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मददगार साबित होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत के लिए कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी।

तुला

तुला राशि के जातकों को महादेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और इसके प्रभाव से जातकों की  आय में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही, आपकी सेहत भी बेहतर होगी। बिज़नेस करने वाले जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है और इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है।

कुंभ 

महाशिवरात्रि का त्यौहार कुंभ राशि के जातकों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा, जातकों को अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को नए मौके मिल सकते हैं और यह आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *