Maha Shivratri 2023: इन अचूक उपायों से कम होगा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव!

महाशिवरात्रि 2023: सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा करने के लिए शिवरात्रि के पर्व को सर्वोत्तम माना गया है। यह हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्यौहार 18 फरवरी, 2023 को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि शब्द तीन शब्दों के समायोजन से बना है जिसमें महा का अर्थ है महान, शिव हमारे देवता हैं और रात्रि का अर्थ है रात। इन तीनों का शाब्दिक अर्थ निकलता है ‘शिव की महान रात’। ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव ने रात को तांडव नृत्य किया था जिसे सृजन और विनाश की अभिव्यक्ति के रूप में देखा जाता है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने कैलाश पर्वत पर माता पार्वती से विवाह किया था।

Varta Astrologers

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

इस बार महाशिवरात्रि एक दिव्य और दुर्लभ संयोग के साथ मनाई जाएगी जो इसके महत्व को कई गुना बढ़ा देगी। बता दें कि 18 फरवरी को शनि और सूर्य के अलावा चंद्रमा भी कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे जिसके परिणामस्वरूप कुंभ राशि में शनि, सूर्य और चंद्रमा मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर शनि प्रदोष व्रत का अति शुभ संयोग भी बन रहा है। ऐसे में यदि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैय्या का प्रभाव है, तो इस विशेष दिन कुछ उपायों को करने से आपको लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम त्रिग्रही योग, शनि प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि 2023 व्रत के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

महाशिवरात्रि 2023 और शनि प्रदोष व्रत 2023: तिथि और समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 18 फरवरी 2023 की रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 फरवरी 2023 की शाम 04 बजकर 21 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि व्रत पारण का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 57 मिनट से दोपहर 03 बजकर 25 मिनट तक है। निशिता काल पूजा मुहूर्त 19 फरवरी की रात 12 बजकर 9 मिनट से रात 01 बजे तक।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वहीं, शनि प्रदोष व्रत भी महाशिवरात्रि के दिन ही पड़ने जा रहा है। यह प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ेगा इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत के तौर पर मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 17 फरवरी 2023, शुक्रवार की रात 11 बजकर 38 मिनट से प्रारंभ होगी, जबकि इस तिथि का समापन 18 फरवरी, 2023 शनिवार की रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा। 

महाशिवरात्रि 2023 पर त्रिग्रही योग का निर्माण

इस दिन त्रिग्रही योग बन रहा है। जब तीन ग्रह किसी एक ही राशि में आ जाते हैं तो त्रिग्रही योग बनता है और इस बार सूर्य, चंद्रमा और शनि एक साथ कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग को बहुत महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है। यह योग लोगों के जीवन से शनि की साढ़े साती और ढैय्या के दुष्प्रभाव को दूर करने में मदद करेगा।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

महाशिवरात्रि 2023 पर करने के उपाय

भारत के कई हिस्सों में, महाशिवरात्रि को बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की श्रद्धा पूर्वक पूजा करने व व्रत करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही दुःख, संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं। शिव जी का आशीर्वाद लेने भक्त बड़ी आस्था लिए मंदिर में आते हैं और पूजा के दौरान शिव जी को बेलपत्र, धतूरा और भांग आदि चढ़ाते हैं। आइए अब जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन किए जाने वाले उन उपायों के बारे में, जिन्हें करके शनि की साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव से छुटकारा पाया जा सकता है।

  • जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
  • महाशिवरात्रि पर पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। जल चढ़ाने के बाद पांच तरह की मिठाइयां चढ़ाएं।
  • शनि की साढ़े साती और ढैय्या से प्रभावित लोगों को इस दिन भगवान शिव जी के साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए।
  • इसके अलावा इस दिन छाया दान भी आपको लाभ देगा।
  • महाशिवरात्रि के दिन शिव पुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें। 

महामृत्युंजय मंत्र– 

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥’

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.