माघ पूर्णिमा 27 फरवरी 2021: जरूर करें यह काम मिलेगा शुभ परिणाम

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। पूर्णिमा तिथि हर माह में एक बार आती है, लेकिन माघ महीने के शुक्ल पक्ष पर पड़ने वाली माघ पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन गंगा स्नान कर दान देने को सबसे महत्वूर्ण व फलदायी माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन किया गया दान सौ गुना ज्यादा फल प्रदान करता है। 

माघ पूर्णिमा 2021, 27 फरवरी के दिन शनिवार यानि आज के दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति स्नान-दान करता है उसे बत्तीस गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है और यही कारण है, कि माघ पूर्णिमा को बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। भगवान विष्णु और चंद्रमा को समर्पित माघ पूर्णिमा तिथि पर सृष्टि रचियता विष्णु जी की पूजा की जाती है, और चंद्र देव की उपासना की जाती है। 

माघ पूर्णिमा 2021 : Magh purnima 2021

तिथि और शुभ मुहूर्त – 27 फरवरी, 2021, शनिवार

माघ पूर्णिमा आरंभ- 26 फरवरी 2021, शुक्रवार, 03:49 से

माघ पूर्णिमा समाप्त- 27 फरवरी 2021, शनिवार, 01: 46 तक

   यह भी पढ़े- माघ पूर्णिमा 27 फरवरी 2021: जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और रोचक कथा

माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान करें

धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए माघ पूर्णिमा तिथि को हिन्दू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना चाहिए। यदि गंगा स्नान संभव ना हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान अवश्य करें। स्नान करने के बाद दान करने का भी  प्रावधान है। ऐसी मान्यता है कि, माघ पूर्णिमा पर किया गया दान बत्तीस गुना ज्यादा फल देता है। पौराणिक कथा के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन दान करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। और गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी शारीरिक रोगों का नाश हो जाता है। जो व्यक्ति माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। 

माघ पूर्णिमा पर घर में पूजा करें

पौराणिक मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन घर पर व्यक्ति को अवश्य पूजा-पाठ करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि, माघ पूर्णिमा के दिन घर पर सत्यनारायण की कथा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है, और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। सत्यनारयण कथा के साथ-साथ गीता और रामायण पाठ करना भी माघ पूर्णिमा के दिन बेहद शुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार घर पर पूजा-पाठ करने से घर के सदस्यों को कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलती है। परिवार में सुखद वातावरण का संचार होता है, और पति-पत्नी के बीच भी प्रेम और विश्वास बना रहता है।   

माघ पूर्णिमा पर तिल, कंबल का दान करें

पौराणिक मान्यता के मुताबिक माघ पूर्णिमा के दिन गरीब और ज़रूरतमंदों को तिल और काले रंग के कंबल का दान करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि, माघ पूर्णिमा पर तिल और कंबल का दान करना बेहद शुभ होता है। दरअसल हिन्दू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु को तिल चढ़ाने की परंपरा है। इसी कारण से माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की उपासना कर तिल का दान करना शुभ माना गया है। इसके साथ ही, ऐसी भी मान्यता है, कि ग़रीबों को कंबल का दान करने से व्यक्ति को जीवन में आने वाली सभी तरह की समस्याओं के छुटकारा मिलता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का अंत हो जाता है।

          यह भी पढ़े- इस नदी में पति-पत्नी के गठजोड़ स्नान से मिलता है संतान सुख

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.