Magh Purnima 2021: 27 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, जानें शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

27 फरवरी 2021 को माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2021) है। पूर्णिमा तिथि हिंदू धर्म में वैसे भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है। ऐसे में माघ के महीने में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा 2021 कहा जाता है। 

माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, दान, तर्पण, पूजा, उपवास आदि का विशेष महत्व है। सिर्फ इतना ही नहीं इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण और ग्रहों की शांति के लिए विशेष पूजा करने का भी महत्व बताया गया है। तो आइए जानते हैं कि, इस माघ पूर्णिमा 2021 में कौन से सरल उपाय (Magh Purnima Upay) आपको ग्रहों की प्रसन्नता दिला सकते हैं और साथ ही इस दिन किस चीज का दान करने से आपको क्या कुछ लाभ हासिल हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: 27 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, भगवान विष्णु को करना है प्रसन्न, तो ना करें यह काम

माघ पूर्णिमा ग्रह शांति उपाय (Magh Purnima Upay)

  • सूर्य ग्रह: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य खराब स्थिति में मौजूद हो तो ऐसे व्यक्तियों के यश में कमी आने लगती है। ऐसे में यदि आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो आपको माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2021) के दिन गेंहू और गुड़ का दान करने का की सलाह दी जाती है। ऐसा करना आपके लिए शुभ साबित होगा।
  • चंद्र ग्रह: कुंडली में चंद्रमा की खराब स्थिति के चलते व्यक्ति को तमाम तरह की मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि आपको भी ऐसी समस्या है तो माघ पूर्णिमा के दिन आपको जल, मिशरी और दूध का दान करने का की सलाह दी जाती है।
  • मंगल ग्रह: कुंडली के बड़े दोषों में मंगल दोष एक माना जाता है। मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह की परेशानियों के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में माघ पूर्णिमा (Magh Purnima Upay)के दिन मंगल दोष से पीड़ित व्यक्तियों को मसूर की दाल का दान करने की सलाह दी जाती है।
  • बुध ग्रह: बुध ग्रह बेहद ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। कुंडली में यदि बुध ग्रह अशुभ स्थिति में मौजूद हो तो ऐसे व्यक्तियों को बुद्धि से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बुध ग्रह को मजबूत करने और बुध ग्रह दोष को ख़त्म करने के लिए आपको माघ पूर्णिमा के दिन आंवले और हरी सब्जियों का दान करने की सलाह दी जाती है।
  • गुरु ग्रह: बृहस्पति ग्रह या गुरु ग्रह यदि कुंडली में अशुभ स्थिति में मौजूद हो तो ऐसे व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि आपको भी गुरु ग्रह से संबंधित परेशानियां हैं तो माघ पूर्णिमा के दिन केला, मक्का और चने की दाल का दान करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
  • शुक्र ग्रह: जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में नहीं होता है उन्हें शुगर और नेत्र संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ऐसे व्यक्तियों को माघ पूर्णिमा (Magh Purnima Upay)के दिन घी, मक्खन और सफेद तिल का दान करने का विशेष महत्व बताया गया है।
  • शनि ग्रह: शनि ग्रह यदि शुभ स्थिति में ना मौजूद हो तो ऐसे व्यक्तियों को लंबी और खतरनाक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2021)के दिन शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए आप काले तिल और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए शुभ साबित होगा। 

यह भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा 27 फरवरी 2021: जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और रोचक कथा

माघ पूर्णिमा का महत्व 

माघ महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं यह वही समय है जब स्वयं देवी देवता धरती पर स्नान के लिए आते हैं। ऐसे में इस दौरान स्नान, दान, तप आदि का विशेष महत्व बताया गया है। जो कोई भी व्यक्ति माघ माह के दौरान किसी पवित्र नदी में स्नान करता है और अपनी यथाशक्ति अनुसार दान करता है और पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजन और व्रत उपवास रखता है उसे इस जीवन में सुख, समृद्धि के साथ-साथ मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: माघ महीना 2021 में भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अवश्य करें ये काम

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Magh Purnima Shubh Muhurat 2021)

माघ पूर्णिमा शनिवार, फरवरी 27, 2021 को

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – फरवरी 26, 2021 को 03 बज-कर 49 मिनट से 

पूर्णिमा तिथि समाप्त – फरवरी 27, 2021 को 01 बज-कर 46 मिनट तक

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.