चंद्र ग्रहण विशेष : इन पांच राशि वाले जातकों की चमकेगी किस्मत

सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण एक विशेष घटना मानी गयी है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है क्योंकि चंद्रमा भी नौ ग्रहों में शामिल हैं। चंद्रमा चूंकि मन, मस्तिष्क और माता के कारक माने जाते हैं, ऐसे में चंद्र ग्रहण का भी सभी जातकों पर प्रभाव पड़ना तय है। जाहीर है कि ये प्रभाव अच्छा या बुरा कुछ भी हो सकता है।

जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी करें फोन पर बात

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण बेहद शुभ साबित हो सकता है। लेकिन उससे पहले चंद्र ग्रहण से जुड़ी ये खास जानकारी आपसे साझा कर देते हैं।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी

दिनांक: 26 मई 2021

दिन : बुधवार

चंद्र ग्रहण प्रारंभ: 14 बजकर 17 मिनट से

चंद्र ग्रहण समाप्त: 19 बजकर 19 मिनट तक

ग्रहण का प्रकार: पूर्ण चंद्र ग्रहण

दृश्य क्षेत्र: पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका

नोट: भारत के अधिकांश क्षेत्रों में साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण के तौर पर नजर आने वाला है। इसलिए इस चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा।

आइये अब जानते हैं कि वो कौन सी पांच राशियाँ हैं जिन पर इस चंद्र ग्रहण से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

चंद्र ग्रहण से शुभ फल प्राप्त करने वाली राशियाँ

मेष राशि :  मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। अलग-अलग स्रोत से धन लाभ होने की संभावना भी बन रही है। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान ज्यादा रह सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। किसी भी ठंडी चीज के सेवन से बचें।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अचानक से हुआ किसी प्रकार का धन लाभ मन को प्रफ़्फुलित कर सकता है। माता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। नए वाहन और मकान के योग बनते नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहने की उम्मीद है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को इस अवधि में कार्यस्थल में अपने कार्य की वजह से सराहना मिल सकती है जिससे आपके अधिकारी आप पर प्रसन्न होंगे। शत्रुओं का मनोबल कमजोर होगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप अपने वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ साबित होने की संभावना है। खास कर के कार्यक्षेत्र में आपको किसी प्रकार का लाभ हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। जरूरी है कि आप इस दौरान भरपूर मेहनत करें। आपको उस मेहनत का उचित फल मिलेगा। आर्थिक लिहाज से आपके लिए यह समय बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें : इस राशि और नक्षत्र के जातक होंगे साल के पहले चंद्र ग्रहण से बेहद प्रभावित, करें ये उपाय

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने की संभावना है। नयी योजनाओं की बदौलत आप बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। मकर राशि के छात्रों का मनोबल बढ़ने की संभावना है। वे नयी ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आ सकते हैं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और लेखों के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.