वर्ष 2024 की भाग्यशाली राशियों की लिस्ट- नाम, शौहरत, पैसा सबका मिलेगा सुख!

नया वर्ष 2024 बस हमारे जीवन में दस्तक देने ही वाला है। हम साल के दसवें महीने में हैं और देखते ही देखते त्योहारों के बीच कब हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे यह किसी को पता भी नहीं चलेगा। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में अभी से आने वाले साल को लेकर कई तरह के सवाल मन में उठने लगते हैं। जैसे कि क्या नया साल हमारे लिए अनुकूल होगा? क्या इस साल का लाभ हम अपने जीवन में उठा पाएंगे? क्या इस साल कुछ निराशा हमें उठानी पड़ सकती है? 

आपके इन्हीं सभी सवालों को आधार बनाकर हमने यह खास ब्लॉग तैयार किया है जिसमें हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2024 की सबसे भाग्यशाली राशियाँ कौन-कौन सी होने वाली हैं। इस ब्लॉग में हम जानेंगे उन छह लकी राशियों के बारे में जिन्हें इस साल नाम, शोहरत, पैसा, तरक्की सब कुछ मिलने वाला है।

Varta Astrologers

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

तो चलिए शुरू करते हैं और जान लेते हैं इन लकी राशियों का नाम। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मेष राशि का, फिर है कर्क राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि, कुंभ राशि, और मीन राशि।

मेष राशि:

वर्ष 2024 में मेष राशि के जातकों को मान-सम्मान मिलेगा, समाज में ऊंचा पद मिलेगा। आपका प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन और व्यापार मजबूत बनेगा। 1 मई को देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा जिससे आपकी आर्थिक उन्नति के भी योग प्रबल बनेंगे। साल की शुरुआत में आपको राजयोग जैसे परिणाम मिलने वाले हैं। ऐसे में आप खुलकर इन अवसरों का लाभ उठाएंगे। 

मेष राशि का विस्तृत भविष्यफल 

कर्क राशि:

1 मई 2024 को गुरु का गोचर होगा जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि के मार्ग प्रशस्त बनेंगे। आपको लंबी यात्राओं का मौका मिलेगा। इस साल आप अपने पेशेवर जीवन और पारिवारिक जीवन के बीच उचित संतुलन स्थापित करने में कामयाब रहेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे और पदोन्नति भी मिलेगी।

कर्क राशि का विस्तृत भविष्यफल

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

वृश्चिक राशि:

इस साल की शुरुआत में राशि स्वामी मंगल सूर्य देव के साथ आपके दूसरे भाव में मौजूद रहने वाले हैं जिससे आर्थिक उन्नति के शुभ योग आपके जीवन में बनेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। करियर में स्थायित्व मिलेगा। इसके अलावा अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो साल 2024 आपको ढेरों शुभ अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा।

वृश्चिक राशि का विस्तृत भविष्यफल

सभी बारह राशियों का सबसे विस्तृत 2024 फलादेश: राशिफल 2024

मकर राशि:

1 मई 2024 को गुरु का गोचर होने वाला है जो आपके करियर और पारिवारिक जीवन में सफलता प्रदान करेगा। इस साल व्यापार में भी आपको अच्छी तरक्की मिलेगी, प्रेम रिश्ते मजबूत बनेंगे, करियर में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह साल आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।

मकर राशि का विस्तृत भविष्यफल

कुम्भ राशि:

देवगुरु बृहस्पति का 1 मई 2024 को तीसरे भाव में गोचर होने वाला है जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। इस साल आपके पारिवारिक रिश्ते अनुकूल बनेंगे, प्रेम रिश्तो में प्रगाढ़ता देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन अनुकूल बनेगा। स्वास्थ्य भी शानदार रहने वाला है। 

कुम्भ राशि का विस्तृत भविष्यफल

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

मीन राशि:

साल 2024 मीन राशि के जातकों के लिए अच्छी संभावनाएं लेकर आ रहा है। देवगुरु बृहस्पति जो आपकी राशि के स्वामी भी हैं वह आपके पारिवारिक जीवन की रक्षा करेंगे और धन लाभ करेंगे। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे, व्यापार में तरक्की होगी, भाग्य का साथ मिलेगा। इसके अलावा विदेशी यात्रा के योग बनेंगे। साथ ही नौकरी में आप अपना नाम कमाने में कामयाब रहेंगे।

मीन राशि का विस्तृत भविष्यफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.