साल 2021 में इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

यकीनन साल 2020 देश और दुनिया में अधिकांश लोगों के लिए एक अच्छा साल नहीं साबित हुआ है। इस साल कई ऐसी घटनाएं हुई है जिन्होंने लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल या उसमें उठापटक मचा दी है। इस साल कई लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाई, कितनों को अपने व्यवसाय बंद करने पड़े और न जाने कितने ही लोगों ने अपने प्रिय जनों को भी खो दिया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो वर्ष 2020 पूरी दुनिया के लिए ही एक वैश्विक महामारी की भेंट चढ़ चुका है।

2021 सुपर सेल: वार्षिक राशिफल केवल ₹ 299 में: अभी आर्डर करें

इस महामारी ने हर एक इंसान के जीवन में तबाही और उत्पात मचाने का काम किया है। एक नई साल को लेकर इंसान के मन में कितनी अच्छी उम्मीदें और आशाएं होती हैं यकीनन वर्ष 2020 उन पर खरा नहीं उतर पाया है। हालांकि अब समय है 2020 को पीछे छोड़कर 2021 की तरह बढ़ने का। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आने वाले वर्ष 2021 के बारे में सितारों और ग्रहों की चाल के अनुसार बात करें तो यह साल जीवन के सभी पहलुओं में अच्छी किस्मत लेकर आने वाला है। साथ ही यह नया साल 2020 द्वारा दिए गए सभी जख्मों को भरने में भी सहायक साबित होगा। यूं तो इस वर्ष में सभी राशियों को बेहद ही अच्छे परिणाम प्राप्त होने वाले हैं लेकिन इनमें से जिन राशियों के लिए वर्ष 2021 सबसे ज्यादा अच्छा साबित होगा वह हैं मिथुन राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि, और धनु राशि। इन राशि के जातकों को व्यापार में वृद्धि के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी होगा। इसके अलावा वर्ष 2021 करियर के लिहाज से भी विशेष रूप से पहली तिमाही का समय इन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और शानदार साबित होने वाला है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

क्या वर्ष 2021 आपकी राशि के लिए भाग्यशाली साबित होगा?

कभी-कभी हम अनजाने में ही आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। वर्ष 2021 का यह मंच आपके लिए कुछ ऐसा ही साबित होने वाला है। वर्ष 2021 में ऐसी 5 राशियां हैं जो अन्य सभी राशियों की तुलना में बेहद ही ज्यादा भाग्यशाली साबित होने वाली हैं। इन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 अब तक का सबसे शानदार वर्ष साबित हो सकता है। ऐसे में यदि आप भी इनमें से किसी राशि के जातक हैं तो, आने वाले नए साल में आप अपने सपनों को साकार करने से लेकर आकर्षण का केंद्र बनने तक का सुखद अनुभव करने में सफल होने वाले हैं। 

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

  • तुला राशि: इस वर्ष तुला राशि के जातकों को भाग्य का साथ और सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आपको इस वर्ष भी कड़ी मेहनत और धैर्य का परिणाम भी अवश्य प्राप्त होगा। आपका दृढ़ निश्चय और निडर व्यक्तित्व आपको हर बाधा का सामना करने में मददगार साबित होता है। इस वर्ष आपको स्वतंत्रता और सरलता के साथ आपके जीवन को जीने का अवसर प्राप्त होगा। तुला राशि के जातकों को नए साल में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि, करियर के बारे में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सिर्फ अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और बाहरी कारकों पर बिल्कुल विचार ना करें। साल के पांचवें और छठे महीने में आपको सावधान रहना आवश्यक होगा। इस वर्ष बाकी सब आपके लिए अच्छा रहने वाला है और आपको चिंता करने की कोई वजह नहीं प्राप्त होगी। इसके अलावा शादी और प्रेम संबंधों के लिए भी यह साल बहुत ही शुभ साबित होगा।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को आखिरकार वर्ष 2021 में अपने कई प्रोजेक्ट्स का शुभ फल प्राप्त हो सकता है। आपके प्रयासों और कड़ी मेहनत का आपको इस वर्ष फल अवश्य प्राप्त होगा। इसके अलावा आपको अपने सकारात्मक प्रभाव या स्वभाव से भी लाभ अवश्य मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों को वर्ष 2021 में परियोजनाओं को पूरा करने और उनसे शुभ फल प्राप्त करने के लिए बेहद उपयुक्त साल साबित होगा। इसके अलावा यदि इस वर्ष आपके जीवन में कोई भी अनिश्चितता आती है तो आप उससे सही तरह से निपटने के लिए भी सक्षम रहने वाले हैं। आपने अपने जीवन में हमेशा अच्छे लोगों को अपने पास रखा और अंत में अब आपको इसका शुभ फल भी अवश्य प्राप्त होगा। आपके जीवन के सभी लोगों ने आपके जीवन में एक सकारात्मक प्रभाव डालने का काम किया है और आने वाले वर्ष में आपको अपने लक्ष्यों और उपलब्धियों को हासिल करने में इन लोगों का बड़ा योगदान रहा है। ज्ञात रहे कि, सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत अवश्य करनी पड़ती है। 

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं सटीक समाधान 

  • धनु राशि: वर्ष 2021 में आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। इसका मतलब यह है कि, आने वाले नए वर्ष में आप खुद को महत्वाकांक्षी और अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए खुद को बेहद ही तत्पर पाएंगे। सरल शब्दों में कहें तो इस वर्ष अपने व्यक्तिगत विकास के लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि, आपको अपने रास्ते में जितने भी अवसर प्राप्त हो आपको इस बात को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि इनमें से कोई भी अवसर इस वर्ष बेकार न जाये। लोगों की कही बातों पर ध्यान ना दे कर आपको अपने बनाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता इस वर्ष पड़ेगी। 2021 में कुछ भाग्यशाली राशियों में एक राशि धनु भी है। ऐसे में ग्रहों के प्रभाव से इस बात की प्रबल संकेत मिल रहे हैं कि इस वर्ष आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। आप अपने आसपास की सकारात्मक ऊर्जा से शक्ति और ताकत प्राप्त करेंगे और इस वर्ष आप अपने सपनों का पीछा करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।
  • मकर राशि: मकर राशि के जातकों को देखकर ऐसा महसूस होता है कि, उनसे सफलता केवल एक कदम की दूरी पर है। अपने काम और अपनी नौकरी के प्रति आपका जो ईमानदारी भरा रवैया और समर्पण है इससे इस वर्ष आपको कई अवसर प्राप्त होने वाले हैं। इसके अलावा इस वर्ष आपको अपने स्मार्ट वर्क और कड़ी मेहनत दोनों से ही आर्थिक लाभ मिलने वाला है। हालांकि अगर आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो कुछ सलाह दी जाती है कि, उस बारे में सही ढंग से छानबीन या जानकारी प्राप्त करने के बाद ही निवेश का फैसला लें। इस वर्ष आपको ढेरों उपलब्धियां मिलने वाली हैं। कुल मिलाकर कहें तो इस वर्ष आपके जीवन में ढेरों अवसर आएंगे। बस आपको इस बात की जानकारी और समझ होनी चाहिए कि कैसे इन अवसरों का अधिकतम उपयोग करके आप अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा सफलता हासिल कर सकते हैं। आपकी नौकरी के लिए आप का समर्पण आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। साथ ही आपकी मेहनत और बुद्धिमानी से किए गए निवेश से आपको आर्थिक रूप से भी लाभ अवश्य प्राप्त होगा।
  • वृश्चिक राशि: रिश्तों के लिहाज से आने वाला नया वर्ष 2021 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस वर्ष रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए बेहद ही शानदार साबित होगा। साथ ही आप अपने परिवार के सदस्यों और अपने रिश्तों में सफलता और अपने रिश्तो में गहराई का अनुभव करेंगे। नया साल वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में तर्कसंगत और शांति लेकर आएगा। जिससे आपको अपने जीवन में उन्नति और वृद्धि प्राप्त होने में सफलता मिलेगी। इसके अलावा वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष रचनात्मकता और रणनीतिक विचारों का भी सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग अपने रिश्ते में असंतुष्ट हैं उन्हें इस वर्ष कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। इसके अलावा सितंबर से लेकर इस साल के अंत तक का समय आपके लिए निवेश के लिहाज से बेहद ही उत्तम साबित होगा।

क्या आपकी कुंडली में बन रहे हैं राजयोग?

सभी बारह राशियों के लिए वर्ष 2021 में भाग्यशाली महीने 

  • मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। खासकर आपके रिश्तों के लिहाज़ से। इसके अलावा आप अप्रैल के इस भाग्यशाली महीने में अपने कार्य क्षेत्र में भी सफलता हासिल कर सकते हैं।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना विशेष रूप से प्यार और रोमांस के लिहाज से बेहद ही भाग्यशाली साबित होने वाला है। हालांकि इस भाग्यशाली महीने अक्टूबर के लिए आपको लंबा इंतजार करना होगा लेकिन, यकीन रखिए क्योंकि अक्टूबर का महीना इस इंतजार को सार्थक अवश्य साबित करेगा।
  • मिथुन राशि: जुलाई 2021 के महीने में मिथुन राशि के जातकों के लिए धन और रोमांस के लिहाज से बेहद ही शुभ समय साबित होने वाला है।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अपने दोस्तों परिवार के लोगों और प्रियजनों के साथ मिलने और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए शानदार महीना साबित होने वाला है। इसके अलावा कर्क राशि के जातक जो अपने जीवन में किसी खास व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए भी मार्च का महीना शुभ साबित हो सकता है।
  • सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए उनकी अथक प्रयासों की सफलता हासिल करने के लिए अक्टूबर का महीना शुभ साबित होगा। आप की मेहनत साल के अन्य महीनों में की जाएगी और अक्टूबर के समय आपको अपनी इन मेहनत का फल प्राप्त होगा।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना बेहद ही शुभ साबित होने वाला है क्योंकि, इस महीने में आपको अपने सभी वांछित परिणाम प्राप्त करने में सफलता मिलने वाली है।
  • तुला राशि: तुला राशि के जातकों को भी अपनी सफलता का स्वाद चखने के लिए दिसंबर के महीने का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि इसके लिए आपको वर्ष भर कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ काम करने की आवश्यकता पड़ेगी।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना एक ऐसा शानदार महीना साबित होने वाला है जिससे आप अपने जीवन भर याद रखेंगे क्योंकि, इस महीने के दौरान आपको ढेरों अवसर प्राप्त होने वाले हैं जिससे आपकी जिंदगी बेहतरीन बन सकती है।
  • धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर यह है कि, वर्ष 2021 के सभी  बारह महीने आपके लिए बेहद शानदार रहने वाले हैं। हालांकि इनमें से जुलाई का महीना आपके लिए सबसे ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि, इस महीने के दौरान आपको ढेरों अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि, आप इन अवसरों को अपने लिए कैसे और बेहतर बनाते हैं।
  • मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए 2021 में अगस्त का महीना सबसे अच्छा महीना साबित होने वाला है। सलाह केवल इतनी जाती है कि, आप इस दौरान धैर्य के साथ काम लें और विश्वास बनाए रखें क्योंकि, अगस्त के महीने में आपको अपने प्रयासों का फल अवश्य प्राप्त होगा।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना बेहद ही शुभ रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान आपके जीवन में प्यार और रोमांस की नई बौछार आने की प्रबल संभावना है।
  • मीन राशि: जून का महीना मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 के शुभ महीनों में से एक साबित होगा क्योंकि, इस दौरान आपको प्रेम और रिश्तों में सुख और साथ ही कोई बड़ी सफलता भी हासिल हो सकती है।

प्रत्येक राशि के लिए 2021 में भाग्यशाली रंग

मेष राशि: काला, सिल्वर, ग्रे 

वृषभ राशि: पिंक, चेरी रेड, पीला 

मिथुन राशि: गुलाबी, फिरोज़ी

कर्क राशि: काला, नीला, ग्रे 

सिंह राशि: पीला, गुलाबी 

कन्या राशि: समुद्री हरा, सफ़ेद, सिल्वर 

तुला राशि: सफ़ेद, लाल, पीला 

वृश्चिक राशि: समुद्री नीला, बैंगनी, पीला 

धनु राशि: हरा, सफ़ेद, पीला

मकर राशि: सफ़ेद, सिल्वर 

कुंभ राशि: बैंगनी, ग्रे 

मीन राशि: पीच, आसमानी नील 

प्रत्येक राशि के लिए 2021 के लकी नंबर

मेष राशि: 1,3,9,45

वृषभ राशि: 7,8,9,69

मिथुन राशि: 5,6,8,77

कर्क राशि: 2,9,11,34 

सिंह राशि: 1,9,14,87

कन्या राशि: 4,5,16,30

तुला राशि: 7,9,88,90

वृश्चिक राशि: 2,4,51,75

धनु राशि: 1,8,18,49

मकर राशि: 1,7,15,51

कुंभ राशि: 2,7,17,70

मीन राशि: 3,17,33,71

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.