ये राशियाँ सिंगल से होंगी मिंगल – 2024 में प्रेम पाने के बन रहे हैं ज़बरदस्त योग!

प्रेम को लेकर आपके मन में किसी तरह का कोई सवाल या दुविधा है? क्या आप यह जानना चाहते हैं कि वर्ष 2024 में आपको प्यार मिलेगा या नहीं? अगर आप पहले से ही किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो क्या यह आपके लिए सही जीवनसाथी साबित होंगे या नहीं? अगर वैवाहिक रिश्ते में बंध चुके हैं तो क्या आपका वैवाहिक जीवन वर्ष 2024 में अनुकूल रहेगा? इस तरह के सभी सवालों का जवाब लेकर हम आपके लिए हमारा यह खास ब्लॉग लेकर आए हैं जिसके माध्यम से प्यार से जुड़े हर एक सवाल का जवाब हम आपको यहां देने का प्रयत्न करेंगे। 

प्यार की बात करें तो, यह एक ऐसा खूबसूरत एहसास और रिश्ता है जो व्यक्ति को जीवन की बड़ी से बड़ी चुनौती से लड़ जाने की ताकत और साहस देता है। यही वजह है कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में प्यार की इच्छा अवश्य होती है। हालांकि ऐसा हर वक्त या हर इंसान के जीवन में मुमकिन नहीं होता कि उन्हें सच्चा प्यार मिल ही जाए।  

साल 2024 आपके और आपके परिवार के लिए रहेगा कैसा? विद्वान ज्योतिषियों से जानें जवाब

तो चलिए अपने इस खास ब्लॉग के माध्यम से जान लेते हैं कि वर्ष 2024 प्रेम के लिहाज से आपकी राशि के लिए किस तरह के संकेत दे रहा है।

क्या इस साल आपको सच्चा प्यार मिलेगा और आप सिंगल से मिंगल हो जाएंगे या अभी प्रेम के लिए आपको और इंतजार करना पड़ेगा? अपने पार्टनर से विवाह करना चाहते हैं तो क्या वह इस साल मुमकिन होगा या नहीं? इन सभी बातों की जानकारी भी आपको हम यहां प्रदान कर रहे हैं। तो बिना देरी किए शुरू करते हैं प्रेम राशिफल 2024 और जान लेते हैं प्रेम के संदर्भ में सभी 12 राशियों का हाल। 

साल 2024 की सबसे सटीक और विस्तृत भविष्यवाणी के लिए पढ़ें राशिफल 2024 

प्रेम और ज्योतिष का संबंध

आगे बढ़ने से पहले हम ज्योतिष और प्रेम का संबंध जान लेते हैं। ज्योतिष के अनुसार किसी रिश्ते को सफल या असफल बनाने के पीछे मुख्य रूप से शुक्र और चंद्रमा का हाथ होता है। जहां शुक्र कपल्स के बीच रोमांस और कंपैटिबिलिटी दर्शाता है वहीं चंद्रमा रिश्ते की मजबूती दर्शाता है। जिस भी व्यक्ति की कुंडली में यह दोनों ग्रह मजबूत और शुभ स्थिति में होते हैं और साथ ही बुध ग्रह भी अच्छी स्थिति में मौजूद होते हैं ऐसे लोगों का रिश्ता हमेशा मजबूत और खुशहाल बना रहता है।

शुक्र ग्रह 

बात करें शुक्र ग्रह की तो, इसे अंग्रेजी में वीनस कहते हैं और जब यह किसी व्यक्ति की कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है तो व्यक्ति न सिर्फ प्यार बल्कि जीवन के कई क्षेत्रों में सफल होते हैं। अगर आप अपनी कुंडली में शुक्र की स्थिति जानना चाहते हैं तो अभी विद्वान ज्योतिषों से फोन या चैट के माध्यम से इस सवाल का जवाब जान सकते हैं। 

शुक्र के अलावा चंद्रमा भी रिश्तों के संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चंद्रमा व्यक्ति की कल्पना शक्ति को बढ़ाता है और आपके मन को नियंत्रित करता है। जो की प्रेम या प्रेम से जुड़े रिश्तों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। यही वजह है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और चंद्रमा की अच्छी स्थिति एक मजबूत प्रेम संबंध के लिए बेहद अनिवार्य मानी गई है।

कुंडली के भाव और प्रेम संबंध

जन्म कुंडली के हिसाब से बात करें तो कुंडली का पंचम भाव व्यक्ति के दृष्टिकोण और प्रवृत्ति को दर्शाता है। यही जातक की बुद्धि और विवेक का भाव भी माना गया है इसीलिए प्रेम संबंधों के बारे में यह भाव जानकारी प्रदान करता है। अगर आपका प्रेम भाव यानी की कुंडली का पंचम भाव शुभ ग्रहों से प्रभावित है तो आपको प्यार में सफलता अवश्य मिलती है। 

वहीं अगर पंचम भाव का स्वामी पंचम भाव में ही स्थित हो या कमजोर स्थिति या पापी ग्रहों का प्रभाव उस पर पड़ रहा हो तो व्यक्ति के जीवन में प्रेम की खुशियां नहीं देखने को मिलती है। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में प्यार आता भी है तो कुछ समय के लिए और फिर चला जाता है। सरल शब्दों में कहें तो ऐसे जातक अकसर प्यार में निराशा उठाते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो कुंडली में शुक्र, चंद्र, मंगल और पंचम भाव तथा पंचम भाव के स्वामी की शुभ स्थिति एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते की नींव मानी गई है। इस जानकारी के बाद आइए अब आगे बढ़ते हैं और प्रेम राशिफल 2024 के माध्यम से जान लेते हैं कि वर्ष 2024 में आपका प्रेम जीवन कैसा रहने वाला है। साथ ही जानते हैं इस दौरान क्या कुछ ना करके या का क्या कुछ काम कर क्या आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं।

प्रेम राशिफल 2024: सभी 12 राशियों का हाल 

मेष राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार मेष राशि के जातकों को वर्ष 2024 में कड़ी ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

वृषभ राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार वर्ष 2024 में वृषभ राशि के जातकों को प्रेम जीवन में….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मिथुन राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए यह साल प्रेम के लिहाज से….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कर्क राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए यह साल प्रेम के संदर्भ में बेहद ही ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

सिंह राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार इस साल की शुरूआत सिंह राशि के जातकों के लिए ज्यादा ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कन्या राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए इस साल की शुरुआत ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

तुला राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

वृश्चिक राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद ही ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

धनु राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार धनु राशि के जातकों का प्रेम जीवन इस वर्ष अनुकूल ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मकर राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार साल की शुरुआत में ही बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में स्थित होकर….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कुम्भ राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों का प्रेम जीवन वर्ष 2024 की शुरुआत में ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मीन राशि 

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि वर्ष 2024 आपके लिए शुभ और मंगलमय हो। एस्ट्रोसेज की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.