साल 2020 में इन राशि के जातकों को मिलेगी प्रेम विवाह की सौगात

नया साल शुरू हो चुका है और सबके मन में इस नए साल को लेकर तरह-तरह के सवाल भी ज़रूर उमड़ रहे होंगे। ऐसा ही एक सवाल है कि आखिर वर्ष 2020 में हमारा प्रेम जीवन कैसा रहने वाला है? आपके इसी सवाल का जवाब हम अपने इस आर्टिकल में ले कर आये  हैं जिससे पढ़कर आप भी जान सकते हैं कि किन जातकों के जीवन में इस साल प्यार की बहार होगी और किस राशि के जातक प्रेम के रिश्ते को शादी के बंधन में बांधेंगे। तो आईये जानते हैं कि प्रेम के लिहाज़ से आपके लिए कैसा रहने वाला है साल 2020।

यहाँ पढ़िए सभी 12 राशियों के लिए प्रेम के लिहाज़ से कैसा रहेगा साल 2020।

अंक ज्योतिष 2020 राशिफल

मेष राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार इस साल मेष राशि के जातकों को प्रेम जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलने वाले हैं। इस साल फरवरी और मार्च के महीने आपके प्रेम जीवन के लिहाज़ से  बहुत ज़रुरी रहने वाले हैं। इस समय आप अपने पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत पल बिता पाएंगे। हालाँकि आप दोनों को एक दूसरे से बहुत सारी उम्मीदें हैं जिनके पूरा न होने से आप थोड़े ख़फ़ा भी हो सकते हैं। आपको अपने प्रेमी से बहुत बड़ी चीजों की कामना नहीं करनी चाहिए क्योंकि असली ख़ुशियाँ छोटी-छोटी चीजों और अहसासों में बसी होती हैं। इस साल आपको अपने पार्टनर को गिफ्ट देने चाहिएं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा करना चाहते हैं तो आपको अपने लवमेट की बातें माननी चाहिए।

वृषभ राशि का प्रेम राशिफल 2020

साल 2020 वृषभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा सचेत रहने की सलाह ले कर आ है, इस साल आपको प्रेम के रिश्ते में अपने अहम भाव पर नियंत्रण रखने की जरुरत है क्योंकि आपके अहम भाव की वजह से आपके रिश्ते में कई परेशानियां आ सकती हैं। इस साल के शुरुआती महीनों में आपके और आपके प्रेमी के बीच रिश्ता काफी मज़बूती भरा रहने वाला है। इस दौरान आप और आपके पार्टनर एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे और रिश्ते में ईमानदार भी रहेंगे। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई मतभेद हैं तो उन्हें दूर करने की कोशिश करें न की उनसे भागे और अपने इरादों को लेकर एकदम स्पष्ट रहें।

मिथुन राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष मिथुन जातक बातचीत के माध्यम से हर समस्या का समाधान बेहद ही आसानी से निकाल पाएंगे। आपको यहाँ पता होना चाहिए कि आप अपने लवमेट को अपनी बोलने की क्षमता के दम पर भी खुश कर सकते हैं और उनके मन में उठ रहे किसी भी शक को भी दूर कर सकते हैं। इस साल प्यार के रंग फिजाओं में बिखरे रहेंगे और आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। इस साल आपको शांति से अपने प्रेमी को समझाने की जरुरत है। अगर आप उन्हें सच्चे ढंग से कोई भी बात बताएँगे तो वो ज़रूर आपकी बात को समझेंगे। अगर आप अपने प्रेमी के साथ विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो अगस्त और दिसंबर के माह में यह शुभ काम कर सकते हैं। हालांकि शादी की बात आगे बढ़ाने से पहले आपको अपने लवमेट से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए।

नक्षत्रों की मदद से जानें अपना भविष्यफल 2020

कर्क राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार इस  साल कर्क राशि के जातक अपने अंदर के डर को दूर करके अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते हैं। आपके पार्टनर को अब-तक इस बात का भरोसा नहीं था कि आप उनके सतह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे भी या  नहीं लेकिन इस साल आप चाहें तो उनके दिमाग से इस भ्रम को दूर कर सकते हैं। इसलिये सही से इस्तेमाल किया जाये तो साल 2020 आपके लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। आप अपने पार्टनर पर विश्वास करते हैं तो उनसे अपनी निजी बातें शेयर करें और उनसे सलाह लें। इस साल कर्क राशि के लोगों को एक से ज्यादा लोगों के साथ प्रेम नहीं रखने चाहिए नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

सिंह राशि का प्रेम राशिफल 2020

सिंह राशि के जातकों को वर्ष 2020 ,में आने वाले कई परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। इस साल सिंह जातकों को ये सलाह दी जाती है कि वो अपने पार्टनर को सुने और उनकी जीवन में चलने वाली परेशानियों को समझने की कोशिश करें। हालाँकि इसका ये मतलब बिलकुल नहीं है कि आप उनके मामलों में ज़बरदस्ती की टाँग अड़ाएं। ऐसा करने से बचें। इसके अलावा इस साल सिंह राशि के कुछ जातकों का रिश्ता टूट भी सकता है। वहीं कुछ लोग नया रिश्ता बना भी सकते हैं। इस साल के मध्य से लेकर अंत तक का समय उन जातकों के लिए सुखद रहेगा जो किसी रिश्ते में हैं। इस समय आप अपने पार्टनर की ज़रूरतों का भी ख्याल रखेंगे।

कन्या राशि का प्रेम राशिफल 2020

साल की शुरुआत में कन्या राशि के जातकों की कुंडली के पंचम भाव में शनि की स्थिति उनके प्रेम जीवन के लिए काफी अच्छी है। इस वर्ष आपका प्रेमी आपके सपोर्ट में खड़ा रहेगा और आपके हर फैसले को मानेगा भी। पार्टनर के साथ आपके अच्छे संबंधों के कारण इस वर्ष आप उनके और करीब आ सकते हैं और उनके साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार यह पूरा साल प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा लेकिन साल के मध्य भाग में आपको कई अच्छे पल मिलेंगे जब आप अपने पार्टनर के नज़दीक आएँगे।

तुला राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार इस साल तुला राशि के जातकों को प्रेम में दिखावे से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने जिद्दी स्वभाव पर भी नियंत्रण रखने की जरुरत है क्योंकि इससे आपका पार्टनर आपसे दूर हो सकता है। आपको इस साल अपने पार्टनर को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका रिश्ता खराब हो सकता है। हालाँकि अगर आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण कर पाएँ तो यह साल आपके लिए अच्छा बीत सकता है। मई से सितंबर तक का समय तुला राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस समय प्यार में पड़े जातकों को अच्छे फल प्राप्त होंगे। इसके अलावा अगर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका से शादी करना चाहते हैं तो इस तरह की बात करने के लिए ये समय सबसे उचित समय हो सकता है। इस साल आपको अपने प्रेमी को खुश रखने के लिए उन्हें थोड़ी स्वतंत्रता देने की जरुरत है।

वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल 2020

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2020 उनके प्रेम जीवन के लिहाज़ से मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है।  इस साल वृश्चिक रही के जातकों के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लेकिन अगर आप शांति के साथ परिस्थितियों को समझेंगे तो आपकी काफी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके अलावा वृश्चिक राशि के जो लोग अब तक सिंगल हैं वो किसी के साथ रिलेशनशिप में आ सकते हैं। अगर पूरे साल की बात की जाये तो वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम जीवन में कुछ अच्छे क्षण भी इस साल अवश्य आएँगे। प्रेम जीवन में जो परेशानियां बार-बार आती हैं उनसे पार पाने के लिए इस साल आपको थोड़ा अलग तरीके से सोचना होगा। जो जातक लंबे समय से किसी प्रेम संबंध में हैं उनके जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि इससे आपके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि इससे आपके रिश्ते को और मज़बूत मिलेगी।

धनु राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में इस साल अच्छे फल मिलने के आसार हैं। हालांकि इस साल बहुत ज़रूरी है कि आपको अपने रिश्ते से अहम भाव को दूर रखना चाहिए। इस साल आप अपने पार्टनर के साथ जितने ईमानदार रहेंगे उतना आपके लिये बेहतर रहेगा। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई समस्या है तो उसे बातचीत करके सुलझाने की कोशिश करें। साल के मध्य भाग में आप खुद को अपने पार्टनर के बहुत करीब पाएंगे। धनु राशि के कुछ जातक इस दौरान अपने पार्टनर से शादी की बात भी कर सकते हैं। हालांकि आपको शादी का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेना चाहिए। यानी कि कुल मिलाकर देखा जाए तो आप एक अच्छे प्रेमी हैं और आपका पार्टनर आपसे संतुष्ट रहता है। इस साल भी यह संतुष्टि का भाव आपके पार्टनर के मन में रहेगा।

लग्न राशिफल 2020

मकर राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार प्यार के मामले में यह साल मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मकर राशि के जो जातक अभी तक प्यार में  नहीं हैं उन्हें इस साल कोई खास मिल सकता है। वहीं कुछ जातक इस साल शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। यानी कि कुल मिलाकर प्रेम में पड़े मकर राशि के जातकों के लिए यह साल शुभ फलदायक होने वाला है। अगर इस आप अपने पार्टनर से शादी की बात करते हैं तो आपको इसका सकारात्मक जवाब ही मिलेगा। अगर आप लंबे समय से किसी रिश्ते में हैं तो इस साल आप अपने घर वालों से अपने पार्टनर को मिला सकते हैं और आपके घरवालों से आपको शादी की सहमति भी मिल सकती है।

कुंभ राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार कुंभ राशि वालों को इस साल प्रेम जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना नजर आ रही है। इस साल आपको प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिये अधिक प्रयास करने होंगे और उन ख्वाहिशों को दूर रखना होगा जिनकी वजह से आपका प्रेमी आप से दूर जा सकता है। हालांकि साल की शुरुआत में आपको कुछ परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है क्योंकि बृहस्पति की स्थिति इस समय आपके एकादश भाव में होगी। इस समय आपको अपने आप पर काबू रखना होगा और आपके पार्टनर और आपके बीच किसी और को नहीं आने देना होगा।

मीन राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार इस साल के मध्य में आपको प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। इस साल की शुरुआत में आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपके एकादश भाव में शनि की स्थिति आपके पंचम भाव को भी प्रभावित करेगी जिसकी वजह से प्रेम जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस साल आप को छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर से झगड़ने से बचना चाहिए क्योंकि इन झगड़ों की वजह से आपको बेवजह का तनाव हो सकता है। फरवरी-मार्च में स्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी और इस समय आप अपने पार्टनर को और वो आपको पूरा सम्मान देंगे। इसके साथ ही आपको अपने मन की बातों को अपने साथी के साथ शेयर करना चाहिये इससे आप दोनों के बीच कभी ग़लतफ़हमियाँ नहीं आएँगी।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.