मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

मोदी सरकार के वापस सत्ता में आने से देश कई बदलाव होने की उम्मीद लोग लगा रहे हैं। इन बदलावों में बहुत से मुद्दों की बात की जा सकती है लेकिन आज हम कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करेंगे।  तो आइए जानते हैं मोदी सरकार की सत्ता में वापसी से भारत में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

धारा 370 पर फैसला

मोदी सरकार के चुनावी वादों में सबसे महत्वपूर्ण है, कश्मीर से धारा 370 को हटाना। बता दें कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370 कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता है। धारा 370 की वजह से भारतीय संविधान के कई ऐसे कानून हैं जो जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होते। बीजेपी के चुनावी वादों में कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाने की बात की गई है। चूंकि मोदी ने पूर्व में भी कुछ बहुत महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में भी वो सक्रियता दिखा सकते हैं।

नेशनल सिक्योरिटी

देश को सुरक्षित करने के लिए भी मोदी सरकार सत्ता में अगर आती है तो अपने इस नये कार्यकाल में कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। 2014 से ही मोदी सरकार ने देश को आतंक के खतरे से बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आतंक का सफाया करने के लिए मोदी सरकार अपने इस कार्यकाल में भी  सर्जिकल स्ट्राइड जैसे कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा सकती है।

विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति

पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में भी प्रगति की। मिशन शक्ति की सफलता के बाद भारत ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। आज भारत उन चुनिंदा देशों में शुमार है जिनके पास एंटी सैटेलाइट मिसाइल है। मोदी सरकार का फिर से सत्ता में आना इस संभावना को पुख्ता करेगा कि अंतरिक्ष विज्ञान में भारत अब और आगे बढ़े।

आतंक के खिलाफ कड़े फैसले

पीएम मोदी के पांच सालों के कार्यकाल में भारत ने कई बड़े आतंकियों का खात्मा किया। इसके साथ ही ऑपरेशन ऑल आउट के जरिये भारत सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की। सर्जिकल स्ट्राइड के जरिये भारत ने दुनिया को साफ संदेश दिया कि अब अपने जवानों की शहादत के बदले अपने दुश्मनों को भारत मुंह तोड़ जवाब देगा। मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने से आतंकी गतिविधियों में और कमी आने के पूरे आसार हैं।

कुछ चौंकाने वाले फैसले बदल सकते हैं देश का भविष्य

मोदी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में नोटबंदी और जीएसटी लागू करने जैसे कुछ साहसिक फैसले लिये थे। इन बदलावों से देश में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को भी मिले। अपने इस कार्यकाल में भी पीएम मोदी कोई न कोई बड़ा फैसला अवश्य लेंगे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

निष्कर्ष: ये बदलाव कितने पूरे हो पाएंगे और कितने नहीं ये तो पीएम मोदी के दोबारा शपथ ग्रहण करने के बाद ही पता लगेगा, जिसके लिए अभी लोकसभा चुनावों में बीजेपी को बहुमत हासिल करने की ज़रूरत है।  जिस पर से पर्दा गुरूवार शान तक किसी भी वक़्त उठ सकता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.