पितृपक्ष का आखिरी बुधवार आज, गणेश जी के इन मंत्रों से मिल सकता है लाभ !

आज पितृपक्ष का आखिरी बुधवार है और इसके साथ ही साथ इंदिरा एकादशी भी है। आज पितृपक्ष का आखिरी बुधवार होने की वजह से आज के दिन विशेष रूप से गणेश जी की पूजा पाठ कर भी आप लाभ उठा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हिन्दू धर्म में गणेश जी की पूजा अर्चना के लिए विशेष रूप से बुधवार का दिन निश्चित किया गया है। आज के दिन आप गणेश जी के कुछ ख़ास मंत्रों का जाप कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए कौन से मंत्रों का जाप करना महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस बात से आप सभी भली भाँति परिचित होंगें की हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। गणेश जी की पूजा के बिना किसी भी शुभ काम को पूरा नहीं किया जा सकता है। आज श्राद्धपक्ष का अंतिम बुधवार होने के कारण आज के दिन पितरों के आत्मा की शांति के लिए यदि गणेश जी के कुछ ख़ास मंत्रों का उच्चारण किया जाए तो इससे पितरों को तो लाभ मिलता ही है साथ ही साथ आपको भी जीवन के विभिन्न क्षेत्र में आने वाली मुसीबतों से छुटकारा मिल सकता है। 

गणेश जी के विभिन्न मंत्र और उसके लाभ 

                           ॐ गं लक्ष्मयो आगच्छ आगच्छ फट।

लाभ : बता दें कि, आज बुधवार के दिन गणेश जी के इस मंत्र का करीबन 108 बार जाप करने से आपको धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही इस मंत्र के जाप से आपको अचानक ही धन प्राप्ति भी हो सकती है। 

  ॐ गं गणपतये सर्वविघ्न हराय लम्बोदराय हीं गं नमः। 

लाभ : गणेश जी के इन मंत्रों का जाप करने से आपको शत्रु पक्ष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही कोर्ट कचहरी और अन्य प्रकार के कानूनी वाद विवाद से भी निजात पा सकते हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार रुद्राक्ष की माला से जरूर करें। 

ॐ नमः सिद्धिविनायकाय सर्वकार्यकत्रे सर्वविघ्न प्रशमनाय सर्व राज्य वश्य 

कारणाय सर्व जन सर्व स्त्री पुरुषाकर्षणाय श्री ॐ स्वाहा। 

लाभ : यदि आप किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा रहे हों तो गणेश जी के उपरोक्त मंत्रों का जाप जरूर कर लें इससे आपको यात्रा में सफलता मिल सकती है और काम सफल हो सकता है। 

ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपतये वरद वरद सर्वजन हिर्दये स्तम्भय स्वाहा। 

लाभ : इस मंत्र को हरिद्रा गणेश साधना का आवश्यक मंत्र माना जाता है। गणेश जी के इस मंत्र के जाप से आपको हर काम में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। गणेश जी के इस मंत्र को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। 

ॐ गणेश महालक्ष्म्यै नमः 

लाभ :  गणेश जी के इस मंत्र के जाप से विशेष रूप से व्यापारी वर्ग को लाभ मिल सकता है। व्यापार में उन्नति और विकास के लिए गणेश जी के इस मंत्र का जाप करना बेहद लाभदायक माना जाता है। 

ये भी पढ़ें :

दिवाली के ठीक ग्यारह दिन बाद उत्तराखंड में मनाया जाता है ये ख़ास त्यौहार !

नवरात्रि विशेष: राशि अनुसार जानें माँ दुर्गा के किस रूप की करें आराधना !

शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी माँ को प्रसन्न करने के लिए करें ये ख़ास उपाय !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.