यहाँ पढ़ें सभी 12 राशियों का लग्न राशिफल 2020

नया साल शुरू हो चुका है और ऐसे में आपके इस नए साल को और बेहतर बनाने और इस साल में आपके जीवन में होने वाली किसी भी समस्या का समाधान एस्ट्रोसेज अपने इस ख़ास लग्न राशिफल में लेकर आया है। लग्न राशिफल पढ़कर और उसमें दिए सुझावों को अपनाकर आप अपने जीवन को और ज़्यादा ख़ुशहाल और सुगम बना सकते हैं। लग्न राशिफल के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपके जीवन के कौन से पहलू वर्ष 2020 में आपको लाभ दे सकते हैं और किन पहलुओं से आपको थोड़ी समस्या उठानी पड़ सकती है। तो इस वर्ष की सभी समस्याओं को लग्न राशिफल की मदद से हल करके आप नए साल का खुलकर आनंद उठा सकते हैं। हमारा ये ख़ास राशिफल आपके लग्न पर आधारित है, यानि कि आपकी कुंडली में जिस राशि का लग्न है उसके अनुसार आप इस राशिफल से अपना भविष्य जान सकते हैं। तो आइये बिना देर किये अब विस्तार से जानते हैं कि साल 2020 में सभी 12 राशियों को कैसे फल प्राप्त होंगे।

क्या होता है लग्न राशिफल?

अपना लग्न राशिफल जानने से पहले आपको ये जानना और समझना बेहद ज़रूरी है कि आखिर ये लग्न राशिफल होता क्या है? लग्न, किसी भी इंसान की कुंडली या जन्म कुंडली के अनुसार ही तय किया जाता है। हमारी आपकी कुंडली का प्रथम भाव ‘लग्न’ कहलाता है। ये ‘लग्न’ उस व्यक्ति के व्यवहार को तय करता है। जब किसी इंसान का जन्म होता है तो उस समय पर 12 राशियों में से एक राशि जन्म के समय पूर्व दिशा में स्थित होती है| यही राशि उस व्यक्ति की लग्न राशि कहलाती है। जैसा हमने बताया कि लग्न व्यक्ति की कुंडली के पहले भाव से निर्धारित होता है और ये पहला भाव सभी 12 भावों में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। आम तौर पर, कुंडली के पहले घर को स्वयं के घर के रूप में माना जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति के चरित्र, काया, प्रारंभिक जीवन, स्वास्थ्य, खुशियाँ, दुख, उम्र और कई अन्य पहलुओं को नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह भाव व्यक्ति की पसंद, नापसंद, ताकत, कमजोरियों और कई अन्य चीजों पर भी गहरा प्रभाव डालता है। क्योंकि लग्न इंसान के जन्म के समय पूर्व दिशा की राशि पर आधारित होता  है इसलिए इसे राइजिंग साइन के रूप में भी जाना जाता है। ये राइजिंग साइन व्यक्ति की व्यक्तिगत विशेषताओं और उसके जीवन के कई अन्य पहलुओं के बारे में बताता है।

brihat kundli

लग्न राशि और लग्न देवता/स्वामी 

वैदिक ज्योतिष में विभिन्न ग्रहों का अपना अलग महत्व बताया गया है , और सभी ग्रहों का अपना महत्व बताते हुए हर एक राशि के अलग स्वामी के बारे में भी बताया गया है। जाहिर सी बात है कि अगर लग्न राशि है तो लग्न स्वामी भी अवश्य होंगे। उदाहरण के तौर पर समझिये तो, ‘अगर आपकी लग्न राशि सिंह है तो आपका लग्न स्वामी सूर्य होगा।’

आइये अब जानते हैं सभी बारह राशियों के स्वामी के बारे में: 

मेष राशि: मंगल

वृषभ राशि: शुक्र

मिथुन राशि: बुध

कर्क राशि: चन्द्रमा

सिंह राशि: सूर्य

कन्या राशि: बुध

तुला राशि: शुक्र

वृश्चिक राशि: मंगल

धनु राशि: बृहस्पति

मकर राशि: शनि

कुम्भ राशि: शनि

मीन राशि: बृहस्पति

तो ये हैं सभी 12 राशियों के लग्न स्वामी या उनके शासक लॉर्ड जो सभी मूल निवासियों के जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। तो आइये अब जानते हैं कि सभी 12 राशियों का लग्न राशिफल 2020 में उनके लिए क्या भविष्यवाणी लेकर आया है।

ये राशिफल आपके लग्न राशि पर आधारित है, अपनी लग्न राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: लग्न राशि कैलकुलेटर

मेष राशि लग्न राशिफल 2020 

मेष लग्न राशिफल 2020 के जातकों के लिए वर्ष 2020 के प्रारंभिक तीन महीने यानि जनवरी से मार्च सामान्य रहेंगे। इस साल आपके साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है…आगे पढ़ें

वृषभ राशि लग्न राशिफल 2020

वृषभ लग्न राशिफल 2020 के जातकों के लिए वर्ष 2020 उत्तम रहेगा। इस साल आपको  कुटुंब और परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिये भी यह साल अच्छा रहेगा, मार्च माह के बाद कार्यक्षेत्र में आपको उच्च स्थान  की प्राप्ति हो सकती है…आगे पढ़ें

मिथुन राशि लग्न राशिफल 2020

मिथुन लग्न राशिफल 2020 के जातकों के लिए यह वर्ष  आनंद से परिपूर्ण होगा और आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जुलाई माह के बाद भाग्य आपका साथ देगा और आपको कई क्षेत्रों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी…आगे पढ़ें

कर्क राशि लग्न राशिफल 2020

कर्क लग्न राशिफल 2020 के जातकों के लिए इस वर्ष परिवार के या किसी बाहरी शख्स की वजह से परेशानियां पैदा हो सकती है। घर मे तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिलेगी हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप हर दुविधा का हल खोज सकते हैं…आगे पढ़ें

सिंह राशि लग्न राशिफल 2020

सिंह लग्न राशिफल 2020 के जातक वर्ष के प्रारंभिक महीनों में धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इसके साथ ही समाज सेवा करने के लिये भी आप आगे आएँगे…आगे पढ़ें

कन्या राशि लग्न राशिफल 2020

कन्या लग्न राशिफल 2020 के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में इस साल अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। खेल- कूद जैसी प्रतियोगिताओं में भी इस राशि के लोगों को इस साल सफलता प्राप्त होगी…आगे पढ़ें

तुला राशि लग्न राशिफल 2020

तुला लग्न राशिफल 2020 के जातकों का यह वर्ष आलस्य से भरा रह सकता है । इस साल जून महीने के बाद आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरुरत है। वर्ष के अंतिम महीनों में पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतें किसी वजह से घर के लोगों का तालमेल इस साल बिगड़ सकता है…आगे पढ़ें

वृश्चिक राशि लग्न राशिफल 2020

वृश्चिक लग्न राशिफल 2020 के जातकों के लिये यह वर्ष सामान्य रहेगा, इस साल कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। इस साल आपको कई बार ऐसा लगेगा कि आपका काम बनते-बनते बिगड़ गया…आगे पढ़ें

धनु राशि लग्न राशिफल 2020

धनु लग्न राशिफल 2020 के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत काफी अच्छी व शुभ फलदायी साबित होगी। राशि स्वामी गुरु का अपने ही घर में होना इस लग्न के जातकों को हर प्रकार के सुखों से युक्त कर देगा…आगे पढ़ें

मकर राशि लग्न राशिफल 2020

मकर लग्न राशिफल 2020 के जातकों के जातकों पर इस साल शनि देव की कृपा बनी रहेगी और भाग्य उनका पूरा साथ देगा। वर्ष 2020  के शुरु में आपकी राशि में शनि देव का गोचर शुभ संकेत दे रहा है…आगे पढ़ें

कुम्भ राशि लग्न राशिफल 2020 

कुंभ लग्न राशिफल 2020 के जातकों को कारोबार और कार्यक्षेत्र में इस साल शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपके काम का गुणगान इस साल कार्यक्षेत्र में खूब होगा। आपके परिवार में भी इस साल संतुलन बना रहेगा…आगे पढ़ें

मीन राशि लग्न राशिफल 2020 

मीन लग्न राशिफल 2020 के जातकों का यह वर्ष सामान्य रहेगा इस साल आपको नकारात्मक विचारों से दूरी बनाने की जरुरत है। यदि आप नकारात्मकता से भरे रहेंगे तो आपका काफी नुकसान इस साल हो सकता है…आगे पढ़ें

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.