शुभ दीपावली: जानें दिवाली में दीपक जलाने का महत्व क्या है

इन दिनों बाज़ार में दिवाली की रौनक दिखने लगी है। बाजार में लोग जमकर दिवाली की शॉपिंग कर रहे हैं। वहीं घरों की दीवारों में रंगाई पुताई भी होने लगी है। ये सारी चीज़ें दर्शाती हैं कि दिवाली का त्यौहार कितना बड़ा पर्व है। यह त्यौहार रौशनी का पर्व कहलाता है। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

दीवाली में सदियों से रही है दीये जलाने की परंपरा

इस त्यौहार में दीपक, झालरें और मोबत्तियाँ जलाई जाती हैं। क्योंकि यह त्यौहार सदियों से मनाया जा रहा है इसलिए समय के साथ इसको मनाने के स्वरूप में भी बदलाव आया है। त्रेता युग में भगवान श्री राम के अयोध्या वापस लौटने पर अयोध्या वासियों ने दीये जलाए थे। यानि दीवाली के दिन युगों से ही दीये जलाने का महत्व है।

दिवाली में दीपक जलाने का महत्व

पुुराणों के अनुसार दीपावली के दिन केवल महालक्ष्मी के लिए ही नहीं बल्कि पितरों के निमित्त भी दीये जलाए जाते हैं। दीपक के साथ आतिशबाजी, आकाशदीप, कैंडल आदि जलाने की प्रथा के पीछे यह धारणा है कि दीपावली-अमावस्या से पितरों की रात आरंभ होती है। हमारे पूर्वज कहीं मार्ग से भटक न जाएंं, इसलिए उनके लिए प्रकाश की व्यवस्था इस रूप में की जाती है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

ख़ुशियों और प्रकाश का प्रतीक होता है दीपक

पर्व-त्यौहार ख़ुशियों का प्रतीक होते हैं। इसमें घर-परिवार, रिश्तेदारों, यार-दोस्तों से मिलना होता है। सभी लोगों का साथ जीवन में ख़ुशियों को लाता है। जिस प्रकार भगवान श्री राम के आगमन पर अयोध्या के लोगों ने घी के दीये जलाए थे। यह उनकी ख़ुशी को दर्शाने का एक तरीका था। क्योंकि अयोध्या वासी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बेहद प्रेम करते थे। 

वहीं दीपक जलाने का महत्व इसलिये भी है कि यह हमारे जीवन से अंधकार को दूर करता है। प्रकाश शब्द अपने आप में ही एक सकारात्मक शब्द है। दीपक जलाने का तात्पर्य ये है कि इससे हमारे मन का अंधकार दूर हो। यदि हमारे मन में कोई पाप या किसी के प्रति घृणा है तो वह दूर हो। इसलिए दीवाली में गले मिलकर एक-दूसरे को मिठाई देकर सारे शिकवे गिले भुलाए जाते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.