चन्द्र ग्रहण 2021: जानें उपच्छाया चन्द्र ग्रहण और सुपर ब्लड मून में क्या है अंतर

साल 2021 का मई महीना अभी तक ज्योतिषीय गतिविधियों के लिहाज से काफी रोचक रहा है और चूंकि अभी ये महीना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में कई ज्योतिषीय घटनाओं का होना बाकी है जिसमें से एक है साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण।

जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी करें फोन पर बात

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण मई महीने में बुद्ध पूर्णिमा के दिन यानी कि 26 मई को लगने जा रहा है। खास बात ये है कि यह इस साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान पूरी दुनिया के कई देशों में यह सुर्ख लाल रंग का नजर आएगा जिसे सुपर ब्लड मून भी कहते हैं जबकि भारत के ज़्यादातर हिस्सों में यह महज एक उपच्छाया ग्रहण के तौर पर नज़र आएगा। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में यह बताएँगे कि सुपर ब्लड मून और उपच्छाया ग्रहण आपस में अलग अलग कैसे होते हैं लेकिन उससे पहले चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बता देते हैं। 

चंद्र ग्रहण 2021: एक झलक

हिन्दू पंचांग के अनुसार अगर देखा जाये तो इस साल का पहला चंद्र ग्रहण विक्रम संवत 2078 के वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बुधवार के दिन लगने जा रहा है। इस दिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 26 मई की तारीख रहने वाली है। यह चंद्र ग्रहण 26 मई को 02 बजकर 17 मिनट पर प्रारम्भ हो जाएगा और शाम को 07 बजकर 19 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण साल 2021 के नवंबर महीने में लगेगा। चूंकि भारत में साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण के तौर पर नजर आएगा ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी इस पर मान्य नहीं होगा।

क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण?

आइये अब आपको सबसे पहले उपच्छाया चंद्र ग्रहण के बारे में बता देते हैं। अमूमन चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में हो लेकिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण के दौरान मामला थोड़ा अलग हो जाता है। इस दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा पूरी तरह से एक सीध में नहीं रहते हैं जिसकी वजह से सूर्य की रौशनी से पृथ्वी के बाहरी सतह की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस विशेष स्थिति को ही उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस दौरान पृथ्वी की छाया की वजह से चंद्रमा की सतह धुंधली दिखाई देती है।

क्या होता है सुपर ब्लड मून?

पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही सुपर ब्लड मून कहते हैं। चूंकि इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह से लाल हो जाता है इसलिए इस खगोलीय घटना को ‘सुपर ब्लड मून’ के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण के तौर पर पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों और ऑस्ट्रेलिया में नजर आएगा।

ये भी पढ़ें : साल 2021 के पहले चन्द्र ग्रहण से जुड़ी पांच बेहद जरूरी बातें जान लीजिये

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.