वास्तु शास्त्र विशेष : ईशान कोण का महत्व और आपके जीवन पर इसका प्रभाव

वास्तु शास्त्र जीवन में सकारात्मकता लाने का एक प्राचीन विज्ञान है जिसे हमारे पूर्वजों और ऋषि-मुनियों ने दिशा के ज्ञान व समझ के आधार पर तैयार किया था। इस विज्ञान के अनुसार प्रत्येक दिशा पर किसी न किसी देवता का आधिपत्य होता है। इन दिशाओं में रखी जाने वाली प्रत्येक वस्तु अपने गुण, वजन, रंग व आकार से हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती है। इन वस्तुओं से निकलने वाली ऊर्जा का प्रभाव हमारे जीवन के किसी एक हिस्से पर नहीं रहता है बल्कि इसका असर हमारे शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक आदि पर भी होता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र का हमारे और जीवन में महत्व काफी बढ़ जाता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

चूंकि वास्तु शास्त्र पूरी तरह से दिशा पर आधारित विज्ञान है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में वास्तु शास्त्र के एक महत्वपूर्ण दिशा ईशान कोण के बारे में जानकारी देने वाले हैं। 

किधर होता है ईशान कोण?

किसी भी स्थान के उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है यानी कि वो जगह जहां उत्तर और पूर्व दिशा आपस में मिलती है। इस दिशा पर भगवान शिव का आधिपत्य होता है। चूंकि भगवान शिव का एक और नाम ईशान है, इस वजह से ही इस दिशा का नाम ईशान कोण रखा गया है। इस दिशा के स्वामी ग्रह भगवान बृहस्पति और केतु माने जाते हैं।

आइये अब आपको इस दिशा का महत्व बता देते हैं।

ईशान कोण का महत्व

वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को एक बेहद ही शुभ दिशा माना गया है। यह किसी भी जगह पर वास करने वाले जातक के मन, फैसला लेने की क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। चूंकि भगवान बृहस्पति किसी भी जातक की कुंडली में संतान के कारक होते हैं, ऐसे में यह दिशा वंश वृद्धि का कारक भी होता है। इस दिशा का वास्तु सही रहने पर धन और ऐश्वर्य में भी वृद्धि होती है।

आइये अब जानते हैं कि ईशान कोण में क्या रखना शुभ माना जाता है।

ईशान कोण में रखी जाने वाली चीजें

ईशान कोण में पूजा स्थल बनवाना बेहद शुभ माना गया है। घर के अलावा ऑफिस में भी ईशान कोण में यदि मंदिर ही बनवाया जाये तो शुभ फल प्राप्त होते हैं। ईशान कोण में जल संबंधित चीजें जैसे कि हैंडपंप, पानी की टंकी आदि रखा जाना सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। चूंकि यह घर का सबसे पवित्र हिस्सा माना जाता है इसलिए इस हिस्से में हमेशा साफ-सफाई रखें। वैसे तो धन रखने के लिए उत्तर दिशा सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है लेकिन यदि ईशान कोण में भी धन या आभूषण रखा जाये तो घर का मुखिया काफी बुद्धिमान होता है। इस दिशा में मौजूद दीवार को पीले रंग से पेंट करना बेहद शुभ फल देता है।

आइये अब आपको बता देते हैं कि ईशान कोण में वे कौन सी चीजें हैं जिनको रखना निषेध माना गया है।

ईशान कोण में न रखें ये चीजें

ईशान कोण में भूल से भी शौचालय का निर्माण न करवाएं। इससे घर में दरिद्रता आती है। इसके अलावा इस दिशा में स्टोर हाउस, लोहे का भारी सामान, कबाड़, रसोई आदि भी बनवाना या रखना वर्जित माना गया है। इससे घर के सदस्यों का मानसिक तनाव बढ़ता है और आर्थिक विपन्नता भी आती है। ईशान कोण में कभी भी किसी प्रकार का कबाड़ या फिर खराब सामान न रखें। इसके अलावा इस दिशा में लाल, गुलाबी, बैंगनी या किसी गहरे रंग से दीवारों को पेंट न करें।

ये भी पढ़ें : वैवाहिक जीवन में सुख और शांति लेकर आएंगे ये आसान वास्तु टिप्स

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *