आज ही करें केले के वृक्ष से जुड़े यह उपाय, मिलेंगे शुभ फल

हिंदू धर्म में केले के वृक्ष को बहुत पवित्र माना गया है। इस वृक्ष में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के वास की बात कही जाती है। यही वजह है कि हिंदू धर्म के लोग शुभ कामों में केले के पेड़ की पूजा करते हैं। केले के वृक्ष की पूजा करने से माता लक्ष्मी विशेष रूप से प्रसन्न होती हैं। आईए जानते हैं कि केले के वृक्ष की पूजा करने से क्या लाभ प्राप्त होते हैं। 

केले के पेड़ की पूजा से मिलते हैं यह लाभ 

केले का पेड़ बहुत पवित्र और कई कामनाओं को पूरा करने वाला है। विधि-विधान और सच्चे मन से यदि इसकी पूजा की जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। केले के पेड़ की पूजा करने से क्या लाभ प्राप्त होते हैं आइए जानते हैं। 

धन संचय में करता है मदद

यदि आप धन की कमी से परेशान हैं या धन संचय करने में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो आपको केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। नियमित रूप से पूजा करना अति शुभ है लेकिन बृहस्पतिवार के दिन पूजा करने से भी लाभ प्राप्त होते हैं। 

संतान प्राप्ति के लिए करें पूजा

जिन दंपत्तियों को संतान प्राप्ति में परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनको भी केले के वृक्ष की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा उन पर बरसती है और जल्द ही संतान की प्राप्ति उन्हें होती है। वहीं संतान को लेकर जिन दंपत्तियों को चिंताएं उन्हें भी केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। केले के वृक्ष के सामने प्रतिदिन दीया जलाना घर में सुख-समृद्धि भी लाता है।   

यह भी पढ़ें- Lakshmi Yog- जानें कितनी तरह के होते हैं लक्ष्मी योग और क्या मिलता है इनसे लाभ

ग्रह शांति में कारगर

केले के वृक्ष को बृहस्पति ग्रह से जोड़कर भी देखा जाता है। यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर अवस्था में है या इसके शुभ फल आपको नहीं मिल पा रहे हैं तो आपको प्रतिदिन केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही बृहस्पतिवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। यह उपाय करने से आपको माता लक्ष्मी और देव गुरु बृहस्पति दोनों की कृपा प्राप्त होती है। 

वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए

केले के वृक्ष की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आते हैं। जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में कलह कलेश होते हैं उन्हें केले वृक्ष की पूजा अवश्य करनी चाहिए। वहीं अविवाहित जातक यदि केले के वृक्ष की पूजा करें तो उन्हें अच्छा जीवनसाथी मिलता है। 

शिक्षा के क्षेत्र में मिलते हैं शुभ परिणाम

केले का बृहस्पति ग्रह से संबंधित माना गया है जो कि ज्ञान के कारक ग्रह भी हैं। इसलिए जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में उचित परिणाम पाना चाहते हैं उन्हें भी केले के वृक्ष की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इससे उनके मन में शांति आती है और मन एकाग्र बना रहता है। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.