करवाचौथ विशेष: सुहागिन महिलाएं भूलकर भी ना करें इस दिन ये काम !

हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार हर सुहागिन स्त्रियाँ अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। विवाहित स्त्रियों के लिए तो इस दिन को अहम माना ही जाता है, इसके साथ ही कुंवारी लड़कियां भी मनपसंद जीवनसाथी की चाह में इस व्रत को रखती है। इस साल करवाचौथ का व्रत 4 नवंबर-बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन स्त्रियाँ सोलह श्रृंगार कर पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और उसके बाद शाम के समय चाँद की पूजा करने के बाद पति का चेहरा देख अपना व्रत खोलती हैं। इस दौरान कुछ ऐसी सावधानियां भी हैं जो सुहागिन महिलाओं को जरूर बरतनी चाहिए। आइये जानते हैं आज के दिन किन कामों को सुहागिन स्त्रियों के लिए करना वर्जित माना जाता है। साथ ही जानें इस व्रत को रखने का महत्व। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

करवाचौथ व्रत का महत्व 

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि, करवाचौथ का व्रत रखने से पति की आयु तो बढ़ती ही है साथ ही साथ वैवाहिक जीवन में भी सुख शांति आती है। इसलिए मुख्य रूप से करवाचौथ के व्रत को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद सुहागिन महिलाएं शाम के वक़्त पहले करवा पूजा करती हैं और उसके बाद चाँद निकलने पर चाँद की पूजा कर अपने पति का चेहरा देख व्रत खोलती है। करवाचौथ का व्रत  अमूमन उत्तर भारत के कई हिस्सों में महिलाएं रखती हैं। इस व्रत को बेहद पवित्र माना जाता है, इसलिए इस दिन महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। एक छोटी सी गलती आपको अशुभ परिणाम दे सकती है। 

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

करवाचौथ के दिन इन कामों को करना ना भूलें 

  • इस दिन सुहागिन स्त्रियाँ सबसे पहले सुबह स्नान करने के बाद माता पार्वती की पूजा करें और हलवा पूरी का भोग लगाएं। इसके बाद उस प्रसाद को अपनी सास को देना ना भूलें, इसके साथ ही साथ अपनी सास को कोई उपहार भी जरूर दें। 
  • इस दिन व्रती महिलाओं को किसी भी बड़े बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि व्रती महिलाएं यदि इस दिन किसी को अपशब्द कहती है या अपने से बड़ों का अपमान करती है तो इससे उन्हें व्रत का फल नहीं मिलता है। 
  • करवाचौथ का यदि अपने व्रत रखा है तो इस दिन भूलकर भी काले या सफ़ेद रंग के कपड़े ना पहनें। इस दिन नवविवाहित स्त्रियों को अपनी शादी का जोड़ा पहनना चाहिए या फिर लाल या पीले रंग का कपड़ा पहनें। 
  • करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाओं का किसी को सफ़ेद वस्तु देना अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, इस दिन विवाहित स्त्रियों का किसी को भी सफ़ेद रंग की कोई चीज़ देने से चंद्रमा का शुभ परिणाम मिलता है। 

बहरहाल उपरोक्त बातों का ध्यान रख आप करवाचौथ के दिन मिलने वाले अशुभ परिणामों से बच सकती हैं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.