करवा चौथ: रोहिणी नक्षत्र में चंद्रोदय, बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग

पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत जिसे करक चतुर्थी और दशरथ चतुर्थी भी कहा जाता है, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानि संकष्टी चतुर्थी पर मनाया जाता है। जो इस वर्ष 24 अक्टूबर 2021 को है। चतुर्थी तिथि में चंद्रमा को नग्न आँखों से देखना वर्जित माना गया है क्योंकि यह किसी भी जातक के जीवन में अपयश की आशंका बनाता है, इसलिए विवाहित महिलाएं इस दिन जल की धार अथवा छलनी के माध्यम से चाँद के दर्शन करती हैं। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ का व्रत करने वाली सभी महिलाओं को 100 व्रत के बराबर वरदान प्राप्त होता है। यह न केवल वैवाहिक आनंद के लिए बल्कि संतान की योजना के लिए भी फायदेमंद होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

करवा चौथ देश भर में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में आनंद, अपने पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना के लिए व्रत रखती हैं। यह एक निर्जला रखा जाने वाला व्रत है, जिसे महिलाएं बिना पानी पिए तथा बिना अन्न ग्रहण किए रखती हैं। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पति के हाथों से व्रत खोला जाता है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के साथ-साथ प्रथम पूजनीय गणेश, चंद्रमा और भगवान कार्तिकेय की भी पूजा की जाती है। सबसे खास बात यह है कि करक चतुर्थी पर महिलाएं मां पार्वती की पूजा करती हैं, जो अखंड सौभाग्य का प्रतीक हैं। भक्त कुछ क्षेत्रों में पार्वती माता की करक माता या चौथ माता के रूप में भी पूजा करते हैं। 

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें अपने जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां

करवा चौथ पर बन रहा है विशेष योग

इस साल करवा चौथ का व्रत बेहद फायदेमंद और शुभ रहने वाला है क्योंकि करवा चौथ का चांद इस बार रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा और ऐसी मान्यता है कि इस नक्षत्र में व्रत करना अत्यंत उत्तम होता है। इसके अलावा महिलाओं को अत्यंत प्रिय करवाचौथ का त्योहार इस वर्ष  24 अक्टूबर को है जो रविवार के दिन पड़ेगा। रविवार का दिन सूर्य देव को विशेष रूप से प्रिय होता है इसलिए सूर्यदेव का विशेष आशीर्वाद व्रत करने वाली महिलाओं को मिलने वाला है।

क्यों खास है रोहिणी नक्षत्र का चंद्रमा? 

रोहिणी नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से चौथा नक्षत्र होता है, जिसका स्वामी चंद्रमा है। रोहिणी प्रजापति दक्ष की पुत्री और  चंद्रमा की 27 पत्नियों में से एक है। रोहिणी बहुत सुंदर, सौम्य, संवेदनशील, तेजस्वी रूप धारी तथा चन्द्र को अन्य सभी पत्नियों की अपेक्षा में सबसे प्रिय है। कहा जाता है कि जब भी चंद्रदेव रोहिणी के करीब होते हैं तब चंद्रमा का निखार अपने चरम पर होता है। 

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

करवा चौथ तिथि – 24 अक्टूबर 2021
करवा चौथ पूजा मुहूर्त :17:43:11 से 18:50:46 तक

अवधि :1 घंटे 7 मिनट

करवा चौथ चंद्रोदय समय :20:07:00

यह मुहूर्त दिल्ली के लिए मान्य है। अपने शहर के अनुसार शुभ मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

करवा चौथ का महत्व

मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को और भगवान शिव ने माँ पार्वती को इस व्रत के बारे में बताया था। करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मिट्टी के पात्र जिसे करवा भी कहा जाता है, के द्वारा चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।

इस दिन भगवान गणेश, देवों के देव महादेव, माँ गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। चतुर्थी तिथि का सम्बन्ध भगवान गणेश से होता है इसलिए इस दिन चंद्रमा के अलावा भगवान गणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इससे वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी प्रकार की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं।

चंद्रमा सुख, शांति के कारक ग्रह माने जाते हैं इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति की कामना करती हैं। इसके अलावा चंद्रमा आयु के भी कारक होते हैं इसलिए पति की लम्बी आयु के लिए महिलाओं द्वारा इनकी पूजा की जाती है।

यह पर्व सौन्दर्य प्राप्ति का भी पर्व होता है इसलिए इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। कहा जाता है विधि-विधान से पूर्ण श्रृंगार करके इस त्योहार को मनाने से सौन्दर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

चतुर्थी तिथि और अपयश ?

चतुर्थी तिथि को रिक्त भी कहा जाता है, क्योंकि इस तिथि पर किए गए कार्य कभी पूर्ण नहीं होते हैं और इसलिए शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। कहा जाता है कि यदि चतुर्थी तिथि को चंद्रमा के दर्शन किए जाए तो जातक का अपयश का भोग करना पड़ सकता है, इसलिए चंद्रमा को सीधे नहीं देखा जाता है।

किन्तु इस दिन प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता गणेश जी की उपासना करके चंद्रमा का नीची नज़रों से देखा जाए तो अपयश भंग हो जाता है। यही कारण है कि महिलाएं गणेश जी की पूजा करके चंद्रमा को छलनी द्वारा देख कर अर्घ्य देती हैं। गणेश जी की उपासना के लिए उनके सम्मुख घी का दीपक जलाकर उन्हें लड्डू का भोग लगाएं और प्रार्थना करें की आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हों।  

करवा चौथ पर जरूर करें ये काम 

  1. इस दिन महिलाओं को पूरे दिन निर्जल उपवास रखना चाहिए। लेकिन रोगी और गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ही उपवास करना चाहिए।
  2. इस दिन आप अपने पति के पुराने कपड़े किसी जरुरतमंद व्यक्ति को अवश्य  दान करें।
  3. संध्याकाल की पूजा में यदि पति-पत्नी दोनों साथ बैठें तो उनके वैवाहिक जीवन के लिए अति उत्तम रहता है।
  4. पत्नियों को पति की लम्बी उम्र के लिए और पतियों को पत्नी की लम्बी उम्र के लिए 11 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
  5. चंद्रोदय पर चंद्रमा को अर्घ्य दें और अर्घ्य के पश्चात् घर के बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।
  6. पति इस दिन अपनी पत्नियों को उपहार स्वरूप कुछ ना कुछ जरूर भेंट करें।
  7. गणेश भगवान की उपासना इस दिन अवश्य करें और उनके नाम से भोजन निकलकर रात्रि समय में किसी जरूरतमंद को खिलाएं।

करवा चौथ: इस शुभ दिन पर न करें ये गलतियां

  • इस दिन किसी को, विशेषकर अपने से बड़ों को आहत या उनका अपमान न करें। अपनी सास और माँ से विनम्रता और प्यार से बात करें। 
  • करवा चौथ पर सफेद रंग की चीजें जैसे चावल, दही, दूध आदि किसी को न दें और न ही दान करें। इससे नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
  • इस दिन चमकीले रंग के कपड़े पहने। पूजा करते समय काला, भूरा या नीला रंग पहनने से बचना चाहिए।
  • चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी आदि कूड़ेदान में न फेंके। अगर चूड़ियां पहनते समय टूट जाती हैं तो उन्हें पूजा के स्थान पर रख दें।
  • करवा चौथ करने वाली महिलाओं को इस दिन कैंची, सुई, चाकू आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

करवा चौथ पर खास राशिफल: इन राशि वाली महिलाओं को मिलेगा जीवन साथी का ढेर सारा प्यार

मेष राशि : आज आपका दांपत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा और आप पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।

वृष राशि: आज के दिन आर्थिक मामलों में कोई जोखिम न लें और कोई बड़ा निवेश न करें। जो महिलाएं काम कर रही हैं उन्हें अपेक्षित सफलता मिलेगी। आज आप सभी पारिवारिक दायित्वों को पूरा करेंगे। कोई भी किया गया रचनात्मक प्रयास आज शुभ फल देगा।

मिथुन राशि: आज सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में पूरी रुचि लेंगे। घरेलू जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। आप सभी मनोवांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। काम पूरा होने से आपके प्रभाव और प्रभुत्व में वृद्धि होगी।

कर्क राशि: आज आपको जीवनसाथी का सहयोग, प्यार और साथ मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दोस्ती के रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप घर के कामों में व्यस्त हो सकते हैं लेकिन आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि: आज आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं जो बहुत आनंददायक होगी। आपकी आय में प्रगति होगी क्योंकि आपके पास आय के कई स्रोत होंगे। आज सरकारी कार्यों में आपको सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि: आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। काम को लेकर किए गए प्रयास फलदायी होंगे और आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फल देंगे।

तुला राशि : आज दांपत्य जीवन काफी खुशहाल रहेगा। रिश्तों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। 

वृश्चिक राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई काम पूरा होने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी। घर के कामों में व्यस्त रहेंगे।

धनु राशि: आज आपका दांपत्य जीवन काफी खुशहाल रहेगा। आपको अपने साथ जुड़ी किसी महिला का सहयोग मिलेगा। उपहार आपके काम आएंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन किसी मित्र के कारण तनाव हो सकता है।

मकर राशि: आज दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि: व्यापार में वृद्धि होगी। धन, मान, यश और नाम में वृद्धि होगी। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन बहुत खुशहाल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे।   

राशिनुसार अपनी पत्नी को दें ये तोहफे 

मेष राशि : इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। आप अपनी पत्नी को कपड़े, जेवर, कार, परफ्यूम के साथ-साथ उसकी पसंद के सोने के गहने गिफ्ट कर सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

वृषभ राशि: जिन लोगों की राशि वृषभ है उनके लिए मंगल वैवाहिक जीवन का स्वामी है। यदि इस राशि के लोग अपनी पत्नी को लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठियां और तांबे की वस्तु भेंट करते हैं, तो यह आपके रिश्ते के लिए शुभ और समृद्धशाली होगा।

मिथुन राशि: इस राशि के दांपत्य जीवन के स्वामी बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग अपनी पत्नी को साहित्यिक पुस्तकें, सोने की चेन या अन्य आभूषण और पीले रंग के कपड़े आदि दे सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन का स्वामी शनि होता है। इस राशि के लोग पत्नी को मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड, कार आदि गिफ्ट कर सकते हैं। आप नीले या काले रंग की वस्तुएँ या स्टेनलेस स्टील की वस्तुएँ भी उपहार में दे सकते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन का स्वामी शनि होता है। इस राशि के लोग अपनी पत्नियों को पायल, बिछिया, कंगन, पत्थर या नीलम के आभूषणों से बनी शोपीस, अंगूठियां और पैर के गहने आदि उपहार में दे सकते हैं।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन का स्वामी बृहस्पति होता है। इस राशि के लोग अपनी पत्नी को सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले कपड़े, कंप्यूटर, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं।

तुला राशि: इस राशि के दांपत्य जीवन के स्वामी मंगल ग्रह बनते हैं। इस राशि के लोग करवा चौथ के दौरान अपनी पत्नी को घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र ग्रह बनता है। इस राशि के जातक करवा चौथ के दौरान अपनी पत्नी को सोने की धातु से बनी हुई  कोई भी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के दांपत्य जीवन का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि के लोग अपनी पत्नी को सुंदर पेन सेट, कोई भी हरी वस्तु जैसे फोटो जिसमें हरियाली दिखाई दे। कंगन, बाजूबंद आदि आभूषण दे सकते हैं।

मकर राशि: इन लोगों के वैवाहिक जीवन पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस राशि के लोग अपनी पत्नी को चांदी की वस्तु, मोतियों का हार, सफेद वस्तु, वाहन, सीप, आइसक्रीम, चॉकलेट उपहार में दे सकते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि के दांपत्य जीवन का स्वामी सूर्य बनता है। इस राशि के जातकों को इस दौरान अपनी पत्नी को कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं।

मीन राशि: इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन का स्वामी बुध होता है। इस राशि के लोगों को अपनी पत्नी को पीतल की मूर्ति, हरे कपड़े, पन्ना की अंगूठी, कमर में पहनने के लिए गहने, गणेश की मूर्ति या फोटो, उपन्यास, किताब या कलम भेंट करनी चाहिए।

करवा चौथ पर राशिनुसार पहनें इस रंग के वस्त्र, मिलेगा सौभाग्य 

मेष राशि: इस राशि की महिलाओं को अपने पार्टनर के प्रति प्यार बढ़ाने के लिए राशि के अनुसार गुलाबी, क्रीम  रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

वृषभ राशि: इस राशि की महिलाएं गहरे लाल, केसरिया और हल्के लाल रंग के कपड़े चुनें तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि की महिलाओं को इस दिन पीले और सुनहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

कर्क राशि: कर्क राशि की महिलाओं को अपने पति को खुश करने के लिए फ़िरोज़ा और हल्के नीले रंग के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए।

सिंह राशि: इस राशि की महिलाओं के लिए बैंगनी, फ़िरोज़ा, आइस ब्लू और बेबी ब्लू रंग पहनना शुभ रहेगा।

कन्या राशि: इस राशि की महिलाओं के लिए केसरिया और नारंगी रंग के कपड़े शुभ होंगे।

तुला राशि: इस राशि वाली सुहागिन औरतें इस समय लाल,ऑरेंज रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

वृश्चिक राशि: इस दौरान वृश्चिक राशि की सुहागन औरत है पिंक कलर की या बेबी पिंक कलर के कपड़े धारण कर सकते हैं।

धनु राशि: इस तरह इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन किसी भी तरह के हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

मकर राशि: ज्योतिष की दृष्टि से इस राशि की महिलाओं के लिए एंटीक व्हाइट, ऑफ व्हाइट और व्हाइट-ब्लू कलर का कॉम्बिनेशन शुभ रहेगा।

कुंभ राशि: इस राशि की सुहागन औरत हैं इस दौरान ब्राउन कलर के कपड़े धारण कर सकते हैं।

मीन राशि: इस राशि की महिलाएं हरे और पीले रंग के संयोजन के साथ गहरा हरा रंग भी पहन सकती हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.