कार्तिक पूर्णिमा : जानें इस दिन का महत्व, पूजन विधि और दीपदान का महत्व

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बेहद महत्व बताया गया है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्यदेव को अर्घ्य देने का बेहद महत्व बताया गया है। पूर्णिमा का सीधा संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा और भगवान शिव का भी घनिष्ठ संबंध बताया जाता है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव ने चंद्रमा को अपनी जटाओं में धारण कर रखा है। ऐसे में इस दिन चंद्रमा की पूजा के साथ भगवान शिव की पूजा करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के दिन दिखने वाले पूरे चंद्रमा से अंधेरा खत्म होता है। ऐसे में इस दिन सत्यनारायण की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है इस दिन हिंदू धर्म के कई भगवानों ने इस दिन मानव अवतार लिया था।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

कार्तिक पूर्णिमा व्रत मुहूर्त

हिंदू वर्ष कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक मास में एक पूर्णिमा तिथि आती है। यानी कि एक वर्ष में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां होती है। 

इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त
नवम्बर 30, 2020, सोमवार

नवंबर 29, 2020 को 12:49:43 से पूर्णिमा आरम्भ

नवंबर 30, 2020 को 15:01:21 पर पूर्णिमा समाप्त

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान जानने लिए प्रश्न पूछें

पूर्णिमा व्रत की विधि 

  • पौराणिक धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन किसी भी तीर्थ स्थल, किसी पवित्र नदी, सरोवर, घाट, इत्यादि में स्नान करना बेहद शुभ बताया गया है। हालांकि अगर आप इस दिन इन जगह पर स्नान नहीं कर सकते हैं तो, स्नान के पानी में ही थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। 
  • इस दिन प्रात काल संकल्प लेकर पूरी विधि विधान से चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए। चंद्रमा की पूजा करते समय इस विशेष मंत्र अवश्य जाप करें। “ॐ सों सोमाय नम: ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नम:”
  • इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, बेलपत्र, शहद, शमी का पत्ता, इत्यादि चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा उस व्यक्ति पर हमेशा के लिए बनी रहती है।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्राह्मण, बहन और बुआ को अपनी श्रद्धा के अनुसार वस्त्र और दक्षिणा जरूर दें। 
  • इस दिन पूजा करने के बाद घर में दीपक अवश्य जलाना चाहिए। 
  • इसके अलावा इस दिन जितना हो सके दान करना चाहिए। दान का इस दिन विशेष महत्व बताया गया है।

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

इस दिन इन चीज़ों के दान से आपके जीवन में आएँगी सुख-समृद्धि : इस दिन आप मौसमी फल (संतरा,सेब,शरीफा आदि), उड़द दाल, चावल और उजली चीजों का आदि का दान कर सकते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन का महत्व  

मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन से शुरू करके प्रत्येक पूर्णिमा को व्रत और जागरण करने से इंसान की सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती है। इस दिन के बारे में ऐसी भी मान्यता है कि आज के दिन जो कोई भी इंसान स्नान, दान, हवन, यज्ञ, और उपासना करता है उन्हें मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और फिर शाम के समय दीप दान करना बेहद ही शुभ माना गया है। यही वजह है जिसके चलते कार्तिक पूर्णिमा के दिन भारी तादाद में लोग गंगा नदी में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। इस दिन भरणी नक्षत्र में गंगा स्नान और पूजन करने से इंसान को उनके जीवन में हर तरह के ऐश्वर्य और सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने से प्रसन्न होती हैं महालक्ष्मी 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान का विशेष महत्व बताया गया है। साथ ही इस दीपदान भी करना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। कहा जाता है इस दिन जो कोई भी इंसान दीपदान करता है या तुलसी के सामने दीप जलाता है इससे महालक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। भगवान श्री कृष्ण ने इसी तिथि पर रास रचाया था। इसके अलावा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी का जन्म भी इसी तिथि को हुआ था। ऐसे में कुल मिलाकर इस पूर्णिमा का बेहद ही महत्व बताया गया है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही तुलसी का अवतरण भी हुआ था। तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

इस दिन क्या करें और क्या ना करें 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें, जिस किसी इंसान को भी अपने जीवन में सुख संपदा और श्रेय की लालसा होती है उन्हें इस दिन सत्यनारायण का पाठ करवाने की सलाह दी जाती है। पूर्णिमा के दिन गृह निर्माण या नया वाहन खरीदने के लिए, नए कपड़ों की खरीदारी के लिए, शिल्प या किसी भी तरह के मांगलिक कार्य, कोई उपनयन संस्कार, और सत्यनारायण की पूजा यह सभी कामों को करने के लिए  बेहद ही शुभ माना गया है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन यात्रा करना भी बेहद शुभ होता है।

क्या ना करें, वहीं अगर दूसरी तरफ देखे तो चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। इस वजह से पूर्णिमा की तिथि के दिन इंसान के मन पर काफी प्रभाव डालने वाले साबित होती है। इस दिन आप बेचैन रह सकते हैं और क्रोध और चिड़चिड़ाहट और नकारात्मकता भी आपके अंदर पनप सकती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि इस दिन आप किसी भी इंसान से बहस करने से बचें। इसके अलावा किसी के बारे में कोई कुछ बुरा ना कहें और किसी के बारे में कुछ बुरा सोचे भी नहीं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.