वार्षिक राशिफल 2024: 1 मई के बाद खुलने वाली है आपकी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल!

कन्या वार्षिक राशिफल 2024: एस्ट्रोसेज लेकर आया है कन्या राशि वालों के लिए “वार्षिक राशिफल 2024” का यह ब्लॉग। हम उम्मीद करते हैं कि पिछला साल यानी कि 2023 राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और साल को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं वार्षिक 2024 के राशिफल के साथ, जिसमें हम जानेंगे कि कन्या राशि के लिए यह वर्ष 2024 कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि 2024 को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह वार्षिक राशिफल पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। कन्या राशि के लिए वार्षिक राशिफल 2024 को शुरू करने से पहले नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर क्योकि राशिफल गोचर के परिणामों के आधार पर ही तैयार किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024

कन्या राशि के लिए साल 2024 के ग्रहों की स्थिति

सबसे पहले हम बात करेंगे शनि की जो सबसे धीमी गति से चलने वाले और सबसे लंबे समय तक एक राशि में रहने वाले ग्रह हैं। शनि ग्रह इस वर्ष आपके छठे भाव में रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर इस भाव में शनि ग्रह को अच्छा माना गया है। राहु-केतु के गोचर की बात की जाए तो राहु आपके सप्तम में तथा केतु पहले भाव में रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर इन दोनों गोचरों को अच्छा नहीं माना गया। यदि हम बृहस्पति ग्रह की स्थिति को देखें तो बृहस्पति ग्रह साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक आपके आठवें भाव में रहेंगे, बृहस्पति के लिए यह एक अच्छा नहीं गोचर है। वहीं बाद के समय में बृहस्पति आपके भाग्य स्थान पर रहेंगे। सामान्य तौर पर बृहस्पति के लिए यह स्थिति काफी अच्छी मानी गई है। अर्थात 1 मई 2024 के बाद बृहस्पति आपके फेवर में तो वहीं उसके पहले बृहस्पति आपके लिए कुछ हद तक कमजोर परिणाम दे सकते हैं। वहीं मंगल ग्रह की बात करें तो मंगल ग्रह इस साल लगभग 8 बार अपनी राशि बदलने वाले हैं। 

इस तरह से मंगल आपके लिए 8 भावों में गोचर करेंगे। जिनमें से 2 भाव अनुकूल 1 भाव एवरेज तो वही बाकी के 5 भाव कमजोर रहेंगे। आइए जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और आपके जीवन के मुख्य पहलुओं में आपको कैसे परिणाम मिलने वाले हैं।

वार्षिक राशिफल 2024: कन्या राशि वालों का राशिफल

वार्षिक राशिफल 2024: कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2024 आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है, क्योंकि आपके पहले भाव में पूरे साल राहु और केतु का प्रभाव बना रहेगा; जो बीच-बीच में स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी देने का काम कर सकता है। क्योंकि राहु का इनफ्लुएंस है तो ऐसी स्थिति में कभी कभार शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रोग भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार बीमारी इतनी अधिक नहीं होती है जितना महसूस होती है। अर्थात रोग छोटा होता है लेकिन जातक को ऐसा लगता है कि उसे कोई बहुत बड़ी समस्या है। तो ऐसी स्थिति में जब भी कोई समस्या नजर आए तो एक से अधिक चिकित्सकों से संपर्क करके इसकी पुष्टि करना जरूरी रहेगा। राहु के प्रभाव के चलते कई बार एक चिकित्सक भी आपके रोग का सटीक विश्लेषण नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में एक से अधिक चिकित्सकों से संपर्क करना जरूरी रहेगा। कई बार रिपोर्ट नॉर्मल आती है फिर भी आप स्वयं को थका और परेशान सा महसूस करते हैं। ऐसी समस्याओं के होने पर आपको दवा और दुआ दोनों का सहयोग लेना चाहिए। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा। हालांकि इन तमाम स्थितियों के चलते आपको पेट, कमर और जननेंद्रिय के आसपास की समस्याएं रह सकती हैं। इन सब के बीच 1 मई 2024 के बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके लिए अनुकूल हो जाएगा और वह सामान्य तौर पर सभी समस्याओं को दूर करने अथवा शांत करने का काम कर सकता है। सारांश यह कि स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2024 मिला-जुला है, जिसमें से साल का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से कुछ कमजोर तो वहीं दूसरा हिस्सा काफी हद तक अच्छे परिणाम दे सकता है। आपके छठे भाव के स्वामी शनि छठे भाव में होकर रोग को दूर करने में और रोगों से लड़ने में आपकी मदद करेगा। इस तरह से आप इस साल अपने स्वास्थ्य की रक्षा सुरक्षा करने में सफल हो सकेंगे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वार्षिक राशिफल 2024: कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों के लिए साल 2024 सामान्य तौर पर आपको संतोषप्रद परिणाम दे सकता है। हालांकि साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक धन का कारक बृहस्पति आपके आठवें भाव में है, आठवें भाव में सामान्य तौर पर बृहस्पति को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन आठवें भाव में होकर बृहस्पति आपके धन भाव को देखेगा जो धन संचय में आपकी मदद कर सकता है। अथवा जरूरत के हिसाब से आपके खर्चों की भरपाई करता रह सकता है। कहने का तात्पर्य यह है कि आठवें भाव का बृहस्पति भले ही आपको निरंतर खूब आमदनी न करवाए लेकिन यदि वास्तव में आपकी कोई बड़ी जरूरत आ जाएगी तो कहीं ना कहीं से उसे धन की व्यवस्था बृहस्पति करवा देंगे। 

वहीं 1 मई 2024 के बाद बृहस्पति आपके भाग्य भाव में चले जाएंगे और वहां जाकर आपके भाग्य में उन्नति करवाकर हर तरह से आपका हित करना चाहेंगे। जिनमें आपका आर्थिक हित भी शामिल रहेगा। अर्थात 1 मई 2024 के बाद बृहस्पति का सपोर्ट आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहेगा। धन स्थान का स्वामी शुक्र साल 2024 में लगभग 16 बार अपनी स्थिति बदलेगा जिनमें से अधिकांश स्थितियां आपके फ़ेवर की रहेंगी। यानी कि धन भाव का स्वामी काफी हद तक आपके लिए मददगार रहेगा। ऐसी स्थिति में ज्यादातर मामले बृहस्पति की स्थिति पर ही निर्भर करेंगे और जैसा कि हमने बताया ही है कि बृहस्पति इस वर्ष आर्थिक मामले में सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। सारांश यह कि कन्या राशि वाले लोगों के लिए साल 2024 आर्थिक मामलों में काफी हद तक सपोर्ट करके संतोषप्रद परिणाम दिलाने का काम कर सकता है।

वार्षिक राशिफल 2024: कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन

सबसे पहले हम बात करेंगे आपके पारिवारिक मामलों की तो इस वर्ष आपके दूसरे भाव का स्वामी शुक्र लगभग 16 बार अपनी स्थितियों बदलकर ज्यादातर मामलों में आपका फ़ेवर करना चाहेगा। इस पूरे साल में शुक्र की चार अवस्था आपके पक्ष में नज़र नहीं आ सकती है। वह अवस्था है 7 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच, 31 मार्च से लेकर 25 अप्रैल के बीच, 12 जून से लेकर 7 जुलाई के बीच तथा 28 दिसंबर के बाद 3 दिन का समय। इन अवस्था को छोड़कर ज्यादातर समय शुक्र आपका फ़ेवर करना चाहेंगे। बृहस्पति का गोचर भी इस मामले में आपका फ़ेवर करता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस कारण आप इस वर्ष के ज्यादातर समय में पारिवारिक जीवन का आनंद ले सकेंगे।

घर गृहस्थी से संबंधित मामलों में भी इस साल सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। हालांकि चतुर्थ भाव के स्वामी आठवें भाव में गया है यह अच्छी बात नहीं है लेकिन आठवें भाव से बृहस्पति 1 मई 2024 तक चौथे भाव को देखेगा। फलस्वरूप गृहस्थ जीवन में कोई बड़ी विसंगति नहीं आने पाएगी। वहीं 1 मई 2024 के बाद बृहस्पति भाग्य भाव में जाकर सब कुछ अच्छा करना चाहेंगे। इस तरह से हम पाते हैं कि साल 2024 गृहस्थ मामलों में भी काफी हद तक अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। सारांश यह कि साल 2024 कन्या राशि वाले लोगों के पारिवारिक और गृहस्थ मामलों के लिए काफी हद तक अच्छे परिणाम दे सकता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

वार्षिक राशिफल 2024: कन्या राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

साल 2024 में आपके प्रेम संबंध की बात की जाए तो इस मामले में साल औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके पंचम भाव के स्वामी शनि छठे भाव में अपनी ही राशि में है। शनि के लिए यह एक अच्छी स्थिति है। हालांकि ज्योतिष का एक और नियम कहता है कि पंचमेश का छठे भाव में जाना कमजोर होता है। इस तरह से हम पंचम भाव के स्वामी की स्थिति को एवरेज या एवरेज से थोड़ा सा मजबूत स्थिति में ही पा रहे हैं। वहीं बृहस्पति का गोचर 1 मई 2024 के बाद प्रेम संबंध के लिए काफी अनुकूलता देता हुआ प्रतीत हो रहा है। उसके पहले का समय थोड़ा सा कमजोर कहा जाएगा जबकि शुक्र के गोचर को देखें तो वह भी आपकी लव लाइफ को ज्यादातर समय सपोर्ट करता हुआ प्रतीत हो रहा है। सिर्फ चार टाइम ड्यूरेशंस पूरे साल में ऐसे हैं जब शुक्र सपोर्ट में नहीं रहेगा। वह टाइम ड्यूरेशंस है 7 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच, 31 मार्च से 25 अप्रैल के बीच, 12 जून से 7 जुलाई के बीच का समय तथा 28 दिसंबर के बाद के तीन दिन का समय। बाकी के समय में शुक्र का सपोर्ट मिलने से आपकी लव लाइफ सामान्य तौर पर अच्छी बनी रहेगी। इन सब के बावजूद भी छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचना जरूरी रहेगा। रूठना मनाना प्रेम का अभिन्न अंग होता है लेकिन छोटी बात को बड़ा मानकर बेवजह की जिद करना उचित नहीं होता है। ऐसी स्थिति में इन मामलों में समझदारी दिखाकर आप इस साल ज्यादातर समय अपनी लव लाइफ को इंजॉय कर सकेंगे।

वार्षिक राशिफल 2024: कन्या राशि वालों का वैवाहिक जीवन

विवाह से संबंधित मामलों की बात करें तो इस मामले में साल का पहला हिस्सा विशेष सपोर्ट करता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है। विशेषकर साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक आपके सप्तम भाव के स्वामी बृहस्पति आठवें भाव में रहेगा तथा सातवें भाव में राहु का गोचर रहेगा। इतना ही नहीं सप्तम भाव का स्वामी बृहस्पति शनि के द्वारा देखा जा रहा होगा। ऐसी स्थिति में 1 मई 2024 तक का समय विवाह के मामले में सपोर्ट करने में पीछे रह सकता है। 1 मई 2024 के बाद बृहस्पति की स्थिति अच्छी हो जाएगी। हालांकि सप्तम भाव में तब भी राहु केतु का प्रभाव बना रहेगा। अतः विवाह होने में अड़चने तो रह सकती हैं लेकिन सप्तमेश की अच्छी स्थिति येन केन प्रकारेण विवाह करवाने में मदद करेगी। यानी कि ऐसे लोग जिनकी उम्र विवाह की हो चली है और वह विवाह की कोशिश भी कर रहे हैं, उनके लिए 1 मई 2024 के बाद का समय मददगार बन सकता है। उसके पहले का समय कमजोर कहा जाएगा।

वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस मामले में इस वर्ष आपको काफी हद तक समझदारी दिखाने की जरूरत रहेगी। 

विशेषकर साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक जब बृहस्पति की स्थिति तथा सप्तम भाव की स्थिति दोनों ही कमजोर हैं तब आपस में गलतफहमियां बढ़ने की संभावनाएं रहेंगी। ऐसे में एक दूसरे को समझना है तथा एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखना है। साथ ही साथ एक दूसरे के प्रति निष्ठावन रहना जरूरी रहेगा। यदि आपकी निष्ठा में कोई कमी रहेगी तो यह साल आपको कमजोर परिणाम दे सकता है। वहीं निष्ठावान रहने की स्थिति में कठिनाइयों के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। विशेषकर 1 मई 2024 के बाद स्थितियां काफी हद तक आपका फ़ेवर करने लग जाएगी। सारांश यह कि विवाह और वैवाहिक मामलों के लिए साल मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। साल का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से कमजोर तो वहीं साल का दूसरा हिस्सा काफी हद तक अनुकूल परिणाम दिलाने की कोशिश करेगा।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब 

वार्षिक राशिफल 2024: कन्या राशि वालों का संतान के साथ संबंध

सबसे पहले हम बात करेंगे संतान प्राप्ति के संदर्भ में तो इस वर्ष आपके पंचम भाव के स्वामी शनि की स्थिति मजबूत है। ऐसी स्थिति में वह अपने लेवल पर आपका सपोर्ट करना चाहेगा। हालांकि साल की शुरुआत से लेकर 6 अप्रैल तक राहु के प्रभाव में होने के कारण संतान प्राप्ति के मामले में शनि ज्यादा सपोर्ट नहीं करेगा। वहीं 6 अप्रैल से लेकर 3 अक्टूबर के बीच बृहस्पति के प्रभाव के चलते संतान प्राप्ति के मामले में शनि मददगार बनेगा। बृहस्पति का गोचर भी 1 मई 2024 के बाद संतान प्राप्ति के मामले में सहायक बन सकता है। यानी कि साल 2024 संतान प्राप्ति के मामले में मदद करेगा। विशेषकर साल का दूसरा भाग उसमें भी मई से लेकर सितंबर तक का समय काफी हद तक अनुकूल रह सकता है। 

संतान के साथ संबंधों की बात की जाए तो इस मामले में साल मिले-जुले परिणाम दे सकता है। यदि संतान बड़ी है और उन्हें पढ़ाई लिखाई के लिए आप कहीं दूर भेजना चाह रहे हैं, तो इस मामले में साल मददगार हो सकता है, बस बीच-बीच में राहु के प्रभाव के चलते संतान के रहन-सहन और संगति आदि की पड़ताल करना जरूरी रहेगा। यदि आप समझदारी दिखाकर संतान के साथ अच्छे संबंध रखने की थोड़ी सी भी कोशिश करेंगे तो इस वर्ष संतान के साथ आपके संबंध अच्छे बने रह सकेंगे। सारांश यह कि साल 2024 कन्या राशि वाले लोगों के संतान संबंधी मामलों के लिए काफी हद तक अच्छे परिणाम देना चाहेगा। विशेषकर मई से सितंबर के बीच का समय इस मामले में काफी मददगार रह सकता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वार्षिक राशिफल 2024: कन्या राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के दृष्टिकोण से साल 2024 आपको काफी हद तक अच्छे परिणाम देना चाहेगा। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक आठवें भाव में रहेगा। जो शोध या कानून आदि की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए मददगार बनेगा। विशेष बात यह कि चतुर्थ भाव का स्वामी आठवें भाव में जाकर चतुर्थ भाव को देख रहा है, ऐसी स्थिति में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले मेहनती विद्यार्थी काफी हद तक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं 1 मई 2024 के बाद बृहस्पति भाग्य भाव में जाकर आपके प्रथम भाव तथा पंचम भाव को देखते हुए आपकी मेधा शक्ति को और शक्तिशाली बनाने का काम करेंगे। 

अर्थात 1 मई 2024 के बाद आपके शिक्षा का स्तर और भी अच्छा होने वाला है। पंचम भाव के स्वामी शनि की स्थिति को देखें तो पंचम भाव का स्वामी शनि छठे भाव में अपनी ही राशि में है। ऐसी स्थिति में प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भाग लेने की स्थिति में यह आपको अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगा। अलवत्ता बीच-बीच में शनि ग्रह पर राहु का प्रभाव होने के कारण आपका फोकस अपने सब्जेक्ट से हटाने की कोशिश करेगा। ऐसे में पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करके आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

वार्षिक राशिफल 2024: कन्या राशि वालों का पेशेवर जीवन 

नौकरी से संबंधित मामलों में यह साल काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। आपके छठे भाव का स्वामी शनि इस वर्ष छठे भाव में ही रहेगा। जो सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। आप जहां काम करते हैं वहां आपकी स्थिति और मजबूत होगी। यानी की प्रमोशन इत्यादि की संभावनाएं भी बन रही हैं। सामान्य तौर पर वरिष्ठों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा लेकिन कुछ एक सहकर्मी आंतरिक द्वेश से ग्रस्त भी देखे जा सकेंगे, क्योंकि छठे भाव का स्वामी शनि साल की शुरुआत से लेकर 6 अप्रैल तक राहु के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसी स्थिति में कुछ सहकर्मी आपके विरुद्ध षडयंत्र करने की कोशिश करेंगे। हालांकि वह अपनी कोशिश में कामयाब नहीं होंगे। 

वहीं 6 अप्रैल से लेकर 3 अक्टूबर के बीच आप अपनी नौकरी में काफी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। इसी बीच में कंपनी के पॉलिसी के अनुसार आपका प्रमोशन इत्यादि संभावित है। यदि कंपनी की पॉलिसी के अनुसार इस समय प्रमोशन संभव नहीं होगा तो भी इस समय आपके किए गए कार्य भविष्य में आपके लिए सार्थक परिणाम दिलाने में मदद करेंगे। 3 अक्टूबर के बाद फिर से कुछ ईर्ष्यालु लोग आपकी निंदा करते हुए देखे जाएंगे लेकिन विशेष बात यह है कि इन सबसे आपका कुछ नुकसान नहीं होगा और आप दिन-ब-दिन मजबूत होते जाएंगे। आपके कर्म स्थान का स्वामी बुध ग्रह इस साल लगभग 17 बार अपनी स्थिति बदलकर आपको मिले-जुले परिणाम देना चाहेगा। यानी कि लगभग पूरे साल का 50% पूरी तरह से आपके फेवर में रहेगा। वहीं 25% एवरेज तो 25% कमजोर रह सकता है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि नौकरी के लिए समान्य तौर पर साल 2024 कन्या राशि वाले लोगों का फेवर करता हुआ प्रतीत हो रहा है।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

वार्षिक राशिफल 2024: कन्या राशि वालों का व्यावसायिक जीवन

कार्यक्षेत्र व व्यापार व्यवसाय के मामले में साल 2024 आपको एवरेज या फिर एवरेज से कुछ हद तक बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके कर्म स्थान का स्वामी बुध जो व्यापार का कारक ग्रह भी माना जाता है, बुध इस साल लगभग 17 बार अपनी स्थिति बदल रहा है क्योंकि बुध ग्रह को गोचर में 12 में से 6 भावों में अच्छे परिणाम देता है। लिहाजा 50% फ़ेवर तो यह करेगा ही करेगा, वहीं लगभग 20% यह आपके लिए एवरेज भी रह सकता है जबकि 30% आपके लिए कमजोर भी रह सकता है। तो इस तरह से व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में इस वर्ष आपको औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। सप्तम भाव का स्वामी बृहस्पति 1 मई 2024 तक आपके फेवर में नहीं है, लिहाजा कोई बड़ा निवेश 1 मई 2024 के पहले करना उचित नहीं रहेगा जबकि 1 मई 2024 के बाद बृहस्पति की स्थिति मजबूत होने के कारण आप पूरे उत्साह के साथ समझदारी दिखाते हुए अच्छे प्रपोजल्स को स्वीकार कर सकेंगे। सारांश यह कि साल 2024 कन्या राशि वाले लोगों के व्यापार व्यवसाय और दैनिक रोजगार के लिए एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है।

वार्षिक राशिफल 2024: भूमि व वाहन खरीदने का समय

भूमि और भवन आदि से संबंधित मामलों के लिए साल 2024 आपका फ़ेवर कर सकता है। आपके चौथे भाव का स्वामी बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर 1 मई 2024 तक आठवें भाव में रहेगा, जो अप्रत्याशित रूप से भूमि या भवन की प्राप्ति में सहायक बन सकता है। जैसे कि यदि आप कुछ दिनों पहले कहीं कोई अच्छी प्रॉपर्टी देखकर आए थे लेकिन उस समय वहां की डिमांड अधिक थी और आप अब उसकी उम्मीद छोड़ चुके थे, अचानक से सामने से कोई संपर्क करके, आपको बुलाकर वह प्रॉपर्टी देना चाहे, इस तरह के कुछ घटनाक्रम संभावित है जबकि 1 मई 2024 के बाद कोशिश करके आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। यदि फिलहाल जहां रह रहे हैं उस स्थान में कोई बदलाव करना चाह रहे हैं तो उस मामले में भी बृहस्पति का यह गोचर आपकी मदद करेगा। यानी कि सामान्य तौर पर प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में 2024 आपके लिए मददगार हो सकता है। 

तुलना करें तो साल का पहला हिस्सा थोड़ा सा कठिनाई भरा तो वहीं दूसरा हिस्सा आसानी से फ़ेवर करता हुआ प्रतीत हो रहा है। वाहन से संबंधित मामलों में भी इस वर्ष आपको थोड़ी सी कोशिश करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि 1 मई 2024 तक आपके चतुर्थ भाव के स्वामी पर शनि का प्रभाव रहेगा। फलस्वरूप इस समय अवधि में आप पुराने वाहन की ओर भी अपना रुख कर सकते हैं जबकि 1 मई 2024 के बाद नया वाहन खरीदना ज्यादा उचित रहेगा।

वार्षिक राशिफल 2024: कन्या राशि वालों के लिए उपा 

  • नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाएं। 
  • प्रत्येक चौथे महीने किसी शनिवार के दिन जटा वाले छह नारियल बहते हुए पानी में बहाएं।
  • अप्रैल के महीने तक प्रत्येक शुक्रवार गाय का घी, आलू और कपूर देवी दुर्गा के मंदिर में दान करें। 
  • मांस, मदिरा और अश्लीलता से दूर रहें। 
  • सुरक्षा का ख्याल रखते हुए काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.