कामदा एकादशी 2021: इस दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

हिंदू धर्मों में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। चैत्र मास में शुक्ल पक्ष को पड़ने वाली एकादशी को कामदा एकादशी कहते हैं। इस वर्ष 23 अप्रैल शुक्रवार को कामदा एकादशी का व्रत किया जा रहा है। अपने इस विशेष आर्टिकल में जानते हैं कामदा एकादशी का पारण मुहूर्त क्या है और साथ ही इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार किन उपायों को करके भगवान विष्णु का आशीर्वाद अपने जीवन में हमेशा हमेशा के लिए बनाए रख सकते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

कामदा एकादशी राशि अनुसार उपाय

  • मेष राशि: कामदा एकादशी के दिन सिंदूर में शुद्ध घी मिलाकर भगवान विष्णु को लगाएं। ऐसा करने से आपको शुभ परिणाम अवश्य हासिल होंगे। 
  • वृषभ राशि: कामदा एकादशी के दिन यदि आप भगवान विष्णु को मक्खन और मिश्री का भोग लगाते हैं तो इससे आपको शुभ परिणाम अवश्य हासिल होंगे। 
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मिश्री और माखन का भोग लगाने की सलाह दी जाती है। 
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को हल्दी और दूध अर्पित करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपको शुभ परिणाम अवश्य हासिल होंगे। 
  • सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को इस दिन भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाने की सलाह दी जाती है। 
  • कन्या राशि: कामदा एकादशी के दिन यदि कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करते हैं तो इससे भगवान विष्णु की कृपा अवश्य हासिल की जा सकती है। 
  • तुला राशि: कामदा एकादशी के दिन तुला राशि के जातकों को भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने की सलाह दी जाती है। 
  • वृश्चिक राशि: कामदा एकादशी के दिन वृश्चिक राशि के जातक यदि भगवान विष्णु को दही और शहद का भोग लगाते हैं तो उन्हें शुभ परिणाम अवश्य हासिल होंगे। 
  • धनु राशि: धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को चने का प्रसाद चढ़ा सकते हैं। 
  • मकर राशि: मकर राशि के जातक कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लॉन्ग और इलायची अवश्य अर्पित करें। 
  • कुंभ राशि: कामदा एकादशी के दिन कुंभ राशि के जातक यदि भगवान विष्णु को नारियल और मिश्री का भोग लगाएं तो उन्हें शुभ परिणाम हासिल होंगे। 
  • मीन राशि: कामदा एकादशी के दिन मीन राशि के जातक यदि भगवान विष्णु को केसर का तिलक करें तो उन्हें शुभ परिणाम हासिल होंगे।

कामदा एकादशी 2021 मुहूर्त 

कामदा एकादशी पारणा मुहूर्त :05:47:12 से 08:24:09 तक 24, अप्रैल को

अवधि :2 घंटे 36 मिनट

कामदा एकादशी महत्व 

कामदा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है, प्रत्येक दुख कष्ट और परेशानियां दूर होती है। सिर्फ इतना ही नहीं जिन लोगों के पतियों या फिर संतान के जीवन में कोई बुरी आदत हो उन्हें भी कामदा एकादशी का व्रत करने की सलाह दी जाती है। इस व्रत के प्रभाव से जीवन से हर बुरी आदत दूर होती है। साथ ही इस दिन का व्रत करने से व्यक्ति की कोई भी अधूरी मनोकामना भी अवश्य पूरी होती है।

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों किया जाता है एकादशी व्रत और इस साल कब-कब पड़ेगी एकादशी

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.