ज्योतिष में ये 3 राशियां होती हैं सबसे ज़्यादा मेच्योर- क्या आपकी राशि भी है शामिल?

वैदिक ज्योतिष में कुछ राशियों को बेहद मेच्योर माना जाता है यानी कि उन राशियों के जातक ज़्यादा गंभीर, समझदार और मेच्योर होते हैं। एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपको उन 3 राशियों से अवगत कराएगा, जो सबसे ज़्यादा मेच्योर होती हैं। यदि आप इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं तो इस ब्लॉग को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

अपनी राशि के बारे में जाने के लिए, अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात

अधिकांश लोगों के लिए वह समय काफी कठिन होता है, जब उन्हें अपनी वयस्कता यानी कि समझदारी का परिचय देना होता है। लेकिन कई लोग इसमें पूरी तरह से माहिर होते हैं। जिम्मेदारियों की बात हो, कोई अलग रास्ता अपनाना हो या फिर कोई अहम फैसला लेना हो, हर कोई इसमें सक्षम नहीं होता। केवल कुछ लोग ही होते हैं, जो हर परिस्थिति में बेहद समझदारी और दृढ़ता से खड़े रहते हैं। लेकिन ये लोग किन राशियों के होते हैं? अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो बेफ़िक्र रहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं उन 3 राशियों के बारे में, जो सबसे ज़्यादा मेच्योर होती हैं।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

लोगों के अंदर समझदारी और मेच्योरिटी कई अलग-अलग तरह से आती है। कई लोग अपने अनुभवों से सीखते हैं, वहीं दूसरी ओर कई ऐसे लोग भी होते हैं, जिनमें जन्म से ही समझदारी के गुण पाए जाते हैं। परिपक्वता (मेच्योरिटी) से आप काफी सहज बनते हैं। साथ ही आपके मूल सिद्धातों पर भी काफी गहरा असर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में ऐसी तीन राशियां हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि ये अपने रवैये से हर तरह की स्थिति को आसानी से संभाल लेते हैं और फायदे-नुकसान को भी बेहतर तरह से समझते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सबसे परिपक्व होती हैं ये तीन राशियां

कन्या राशि

अगर आप कन्या राशि के हैं, या फिर आपका कोई मित्र कन्या राशि का है, तो आपको इस राशि के समझदार व्यक्तित्व और स्थिर रवैये से पूरी तरह परिचित होना चाहिए। कन्या राशि पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के लोग सबसे ज्यादा शालीन होते हैं, यहां तक कि अपने सबसे कठिन समय में भी वे अपनी इस खूबी को नहीं छोड़ते हैं। ये लोग हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। साथ ही जिन लोगों से ये प्यार करते हैं, उनके लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहते हैं और बलिदान देने के लिए भी तैयार रहते हैं। इस राशि की सबसे ख़ास बात यही है कि इसमें बलिदान देने की प्रवृत्ति होती है, जो इसे बहुत ज़्यादा मेच्योर बनाती है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मकर राशि

मकर राशि की मेच्योरिटी की बात करें तो इस राशि के लोग अपने जीवन के लक्ष्य को कर हाल में हासिल करते हैं। इसके लिए ये किसी भी तरह की बाधा का सामना करने को तैयार रहते हैं। इसका कारण यह है कि इस राशि के लोग बेहद परिश्रमी होते हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभाना बखूबी जानते हैं। हालांकि ऐसा हो सकता है कि शुरुआती दौर में आपको ये कमजोर दिल वाले लगें या थोड़े बचकाने लगें, लेकिन अगर एक बार आप उन्हें जान लेंगे तो आपको ये समझ आ जाएगा कि ये लोग कितनी गहराई से सोचते हैं। मकर राशि के लोगों के इस स्वभाव का असल कारण यह है कि ये सारी दुनिया की जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर उठाने का जज़्बा रखते हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग काफी दूर की सोच रखते हैं यानी कि ये लोग भविष्य की चीज़ों को लेकर काफी सजग होते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो ये लोग दूरदर्शी होते हैं। दुनिया को बेहतर बनाना इनकी चाहत होती है, जिसके लिए व्यक्ति मेच्योर होना काफी ज़रूरी होता है। कुंभ राशि के लोग अपने हर कदम को काफी सोचने-समझने के बाद रखते हैं। इनकी बुद्धि काफी तेज़ होती है और इनका मजाक करने का अंदाज भी काफी अच्छा और यूनिक होता है। लेकिन आप उनके हंसी-मजाक पर न जाएं क्योंकि ये लोग अंदर से नैतिकता और आशाओं से भरे होते हैं और यही कारण है कि ये लोग सबसे ज्यादा समझदार होते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.