मार्च 2021 मासिक राशिफल: जानें कैसा होगा साल 2021 का तीसरा महीना

साल का तीसरा महीना मार्च को होता है, और मार्च का महीना आते ही लोगों में हर्षोल्लास और उत्साह का जोश देखने को मिलता है। साल 2021 में मार्च का महीना ग्रहों की चाल के मुताबिक आपके लिए कैसा रहने वाला है। जानिए, सभी 12 राशियों पर कैसा होगा इसका असर, और रंगों का त्योहार होली आपके लिए लेकर आएगा कितनी खुशियां। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जानिए अपना मार्च महीने का राशिफल।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

मेष 

उत्साह और ऊर्जा से लबरेज मेष राशि के जातकों का मार्च का महीना नई उड़ान और नए सपने लेकर आएगा। इस महीने आपके पास एक गजब की सकारात्मक ऊर्जा होगी, जो अपके निजी और पेशेवर दोनों के लिए अच्छी खबर लेकर आने वाली है। परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। 

और आप इस महीने खर्चों से ज्यादा अपने बचत के बारे में विचार करते दिखेंगे। 

वृषभ

आराम पसंद और स्वादिष्ट भोजन करने के शौकीन वृषभ राशि के जातकों का मार्च का महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। मार्च के महीने में आप नौकरी और पैसों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वृषभ राशि के जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े है, या पढ़ाई कर रहे है उनकों इस महीने अच्छी खबर मिल सकती है। 

मिथुन

निष्ठावान और रिश्तों को निभाने वाले मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अच्छा रहने वाला है, इस दौरान आप जिज्ञासा से भरे रहेंगे। नौकरी में सफलता आपके कदम चूमेगी। कोई खास इंसान आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। इस महीने आप जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान महसूस कर सकते है। 

कर्क

भावुक प्रेमी और बेहद संवेदनशील कर्क राशि के जातको के लिए मार्च का महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। इस महीने आपको काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। हालांकि ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आपको रिश्तों में थोड़ी उठा -पटक का सामना करना पड़ सकता है। 

सिंह

शेर की तरह निर्भीक, वीर और बहादुर सिंह राशि के जातको का मार्च का महीना थोड़ा चुनौती पूर्ण रहने वाला है। सिंह राशि के जातक मार्च के महीने में उत्साह से लबरेज रहेंगे, और यह उत्साह उनके पेशेवर जीवन में उनके लिए अच्छा साबित होगा।  लेकिन प्यार के लिहाज से आपको इस महीने कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

कन्या 

कुशल और व्यावहारिक कन्या राशि के जातको का मार्च का महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन समय रहते आप अपने रिश्तों को फिर बेहतर बना लेंगे। मार्च के महीने में आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है, वरना आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

तुला

जीवन में सामंजस्य और संतुलन बना कर रखने वाले तुला राशि के जातको के लिए मार्च का महीना बेहद शुभ साबित होने वाला है। व्यापार करने वालों जातको को लाभ प्राप्त होगा, लेकिन आपको व्यापार में विस्तार करने से पहले कई बार सोचने की जरूरत है। इस महीने आप तनाव मुक्त जीवन जीने वाले है, और परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

 वृश्चिक 

दंबग और फुर्तीले व्यक्तित्व वाले वृश्चिक राशि के जातको का मार्च का महीना काफी शानदार होगा।जीवन साथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे।करियर के लिहाज से भी मार्च का महीना आपके लिए बेहद खास होगा। इस महीने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।

धनु 

धनु राशि के जातको के लिए साल 2021 का तीसरा महीना मार्च मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। प्रेम में पड़े जातको के लिए ये वक्त थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, लेकिन परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताने वाले है। करियर के लिहाज से मार्च का महीना शुभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

मकर

न्याय प्रिय और मेहनती मकर राशि के जातको के लिए मार्च का महीना कुछ खास नहीं रहने वाला है। करियर के लिहाज से आपको अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन रिश्तों में इस दौरान कड़वाहट पैदा होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

कुंभ 

कुंभ राशि के जातको के लिए मार्च का महीना बेहद शानदार रहने वाला है। करियर के लिहाज से आपको नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी। रिश्तों में भी एक नई ऊर्जा का संचार होगा, शिक्षा के लिहाज से भी छात्र जातको को अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन

सपनों और वास्तविकता के बीच अच्छी समझ रखने वाले मीन राशि के जातको  के लिए मार्च का महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार में वाद-विवाद होने की संभावना है। जिसके कारण आप अपने व्यवहार में थोड़ी उदासीनता महसूस कर सकते है। मार्च के महीने में आपका स्वास्थ्य बिल्कुल फिट रहेगा।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.