कल है ज्येष्ठा नक्षत्र जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

ज्येष्ठा नक्षत्र का स्वामी ग्रह बुध को माना जाता है, इसलिए यह नक्षत्र कई मायनों में शुभ माना जाता है। बुध को शिक्षा, बुद्धि, तार्किक क्षमता आदि का कारक माना जाता है इसलिए बुध के इस नक्षत्र में इन क्षेत्रों में व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग गंभीर स्वभाव वाले और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। 

कैसे होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाला व्यक्ति शारीरिक रूप से तंदरुस्त होता है। इनके अंदर ऊर्जा होती है और किसी भी हालत में यह अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं करते। इसके साथ ही इनका हृदय बहुत निर्मल होता है, किसी के प्रति भी इनके मन में बुरे विचार नहीं होते। निर्णय लेने की इनकी क्षमता बहुत अच्छी होती। इन्हें लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना पसंद आता है। इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह बुध है इसलिए इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों में गजब की स्मरण शक्ति होती है, किसी भी विष्य को समझने में इन्हें ज्यादा समय नहीं लगता। हालांकि कई बार यह बहुद जल्दबाजी में कार्य करने की वजह से अपना नुक्सान कर सकते हैं। इसके साथ ही इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग दूसरों की सलाह नहीं मानते, इसलिए लोग कई बार इनको बहुत अड़ियल समझ बैठते हैं। 

ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों का करियर

इस नक्षत्र में जन्मे लोग बौद्धिक रूप से बहुत विकसित होते हैं इसलिए यह कई क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही बुध के असर से इनकी वाणी भी प्रखर होती है। इस नक्षत्र में जन्मे लो मीडिया क्षेत्र में समाचार वाचक, रचनात्मक लेखक आदि का कार्य करने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही अभिनय, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा विभाग, सरकारी सेवा, सेना, जलयान सेवा, प्रबंधन आदि क्षेत्रों में भी इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को अच्छे फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही अपना कारोबार करके भी यह जीवन में धन अर्जित कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें-जानें क्या है मृगशिरा नक्षत्र और कैसे होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग

स्वाति नक्षत्र में जन्मे लोगों का शिक्षा जीवन

इस नक्षत्र में जन्मे लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छे परिणाम पाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिलती है, प्रतिद्वंदियों पर आप हमेशा हावी रहेंगे। आप में अच्छी तार्किक क्षमता होती है इसलिए आप कठिन से कठिन विषय को भी आसानी से समझ पाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी सफलता का एक मुख्य कारक आपकी स्मरण शक्ति भी होती है। बुध के प्रभाव के कारण आपको गणितीय विषयों में दिलचस्पी हो सकती है। 

पारिवारिक जीवन में ज्येष्ठा नक्षत्र के लोग 

आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहता है लेकिन भाई-बहनों के साथ आपके मनमुटाव हो सकते हैं। हालांकि बावजूद इसके भी आप उनसे दूर रहना पसंद नहीं करते। वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो आपको अच्छा जीवनसाथी मिलता है। लेकिन कामकाज के कारण दांपत्य जीवन में वक्त बिताने में आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इसके साथ ही आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- मूल नक्षत्र (Mool Nakshatra) का आपके जीवन पर प्रभाव

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.