Guru Gochar 2022: देवगुरु बृहस्पति का गोचर किन राशियों को करेगा मालामाल?

वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ‘गुरु’ कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह या गुरु ग्रह ज्ञान, शिक्षक, संतान, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, दान पुण्य, और वृद्धि आदि का कारक भी माना गया है। ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह अनुकूल स्थिति में हो या जिन व्यक्तियों के जीवन पर बृहस्पति ग्रह की कृपा हो ऐसे व्यक्तियों के अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है।

गुरु गोचर विशेष इस ब्लॉग में आज हम जानेंगे 13 अप्रैल को होने वाले इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, कुंडली में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए आप क्या कुछ उपाय कर सकते हैं, और साथ ही जानेंगे गोचर अवधि के दौरान नकारात्मक परिणामों को दूर करने के राशि अनुसार उपायों की भी जानकारी। सबसे पहले जान लेते हैं इस गोचर की समय अवधि क्या होने वाली है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

गुरु गोचर 2022: समय और महत्व

गुरु का गोचर यानी बृहस्पति का गोचर एक राशि से दूसरी राशि में होने में तकरीबन 1 साल का समय लेता है। यही वजह है कि इस गोचर को बेहद ही प्रभावशाली माना जाता है। बृहस्पति जातक के जीवन में होने वाले मांगलिक कार्य के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि बिना बृहस्पति की कृपा के जातकों को शुभ फल प्राप्त नहीं हो सकते हैं।

बात करें 13 अप्रैल को होने वाले गोचर की तो बृहस्पति इस वर्ष 13 अप्रैल, 2022 को सुबह 11:23 पर अपनी स्वराशि मीन में गोचर कर जाएगा।

गुरु ग्रह का महत्व और इसके शुभ फल प्राप्त करने के कुछ बेहद सरल उपाय

जैसा कि आपने पहले भी बताया कि गुरु ग्रह के बिना जातक के जीवन में कोई भी शुभ परिणाम या शुभ कार्य करना असंभव होता है। यही वजह है कि जब गुरु अस्त होते हैं इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं। इसके अलावा कुंडली में यदि बृहस्पति मजबूत हो तो ऐसे जातक समाज में मान सम्मान, प्रतिष्ठा, और उच्च पद हासिल करते हैं। इसके अलावा बृहस्पति ग्रह को पवित्र वाणी और शक्ति का देवता भी कहा जाता है। ऐसे में एक व्यक्ति का अपने गुरुओं या शिक्षकों के साथ कैसा व्यवहार या रिश्ता होने वाला है यह भी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति पर निर्भर करता है।

ऐसे में बेहद आवश्यक हो जाता है कि व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत स्थिति में हों। हालांकि यदि यह मजबूत स्थिति में ना हो तो इससे संबंधित कुछ उपाय करने की सलाह दी जाती है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

अब जान लेते हैं बृहस्पति ग्रह से संबंधित कुछ बेहद ही सरल उपाय

  • भगवान शिव की पूजा करें। 
  • शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
  • भगवत पुराण का पाठ करें। 
  • इसके अलावा बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पति ग्रह से संबंधित चीजें जैसे हल्दी, चने की दाल, पीला वस्त्र, कच्चा नमक आदि का दान करें। 
  • बृहस्पति ग्रह शांति के लिए पुखराज रत्न धारण करना भी शुभ रहता है। हालांकि सलाह यही दी जाती है कि कोई भी रत्न हमेशा किसी विद्वान से परामर्श के बाद ही धारण करें।

बृहस्पति गोचरफल और राशिनुसार उपाय 

मेष राशि 

साल 2022 की शुरुआत में बृहस्पति मेष राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में स्थित रहेगा। यह अवधि मेष राशि के उन जातकों के लिए ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति उनके दसवें भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में वृषभ राशि के जातक अपने पेशे में ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि 

साल 2022 की शुरुआत में बृहस्पति आपके नौवें भाव यही भाग्य के भाव से गोचर करेगा। यह समय उन जातकों के लिए ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कर्क राशि 

वर्ष 2022 की शुरुआत में बृहस्पति कर्क राशि के जातकों के आठवें भाव में स्थित रहेगा। इस अवधि में जातकों के पेशेवर जीवन में ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

सिंह राशि 

साल की शुरुआत में सिंह राशि के जातकों के सप्तम भाव में बृहस्पति स्थित रहेगा। यह अवधि उस जातकों के लिए ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कन्या राशि 

साल 2022 की शुरुआत में कन्या राशि के छठे भाव में बृहस्पति मौजूद रहेगा। यह अवधि उन जातकों के लिए बेहतर रहने की संभावना है जो ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

तुला राशि 

इस वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति तुला राशि के जातकों की कुंडली के पांचवें भाव से गोचर करेगा। यह अवधि उन जातकों के लिए अधिक ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

वृश्चिक राशि 

इस वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उनके चौथे भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आपका निजी जीवन ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

धनु राशि 

इस वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति धनु राशि के जातकों के लिए उनके तीसरे भाव से गोचर करेगा। आपके लिए यह समय ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मकर राशि 

इस वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति मकर राशि के जातकों के लिए उनके दूसरे भाव यानी धन के भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आपके ख़र्चों में ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कुम्भ राशि 

इस वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति कुंभ राशि के जातकों की लग्न राशि में स्थित रहेगा। इस दौरान आपको ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति इस वर्ष के शुरुआत में उनके बारहवें भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आपको यह सलाह दी जाती है कि ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.